Skip to main content

Featured Post

भूखे को भोजन, प्यासे को पानी: वॉटर मैन अंकुश विजय ने हुसड़िया चौराहे पर बांटी राहत, दिया जल बचाने का संकल्प

*लखनऊ।* तपती दोपहरी में जब सड़कें सूनी पड़ जाती हैं, तब लखनऊ के हुसड़िया चौराहे पर इंसानियत की एक तस्वीर उभरती है। ‘वॉटर मैन’ के नाम से मशहूर अंकुश विजय ने मंगलवार को जरूरतमंदों के बीच खाने के पैकेट बांटकर न सिर्फ पेट की आग बुझाई, बल्कि पानी की एक-एक बूंद बचाने का संदेश भी दिया। इस नेक काम में उनके परिवार और मित्रों ने कंधे से कंधा मिलाकर उनका हौसला बढ़ाया। अंकुश की मुहिम सिर्फ भोजन तक सीमित नहीं है। राजधानी में जगह-जगह प्याऊ लगवाकर वह राहगीरों की प्यास बुझा रहे हैं। जनसेवा को जीवन का मकसद बना चुके अंकुश ने इस मौके पर कहा, “पानी अनमोल है। यह हमारी थाती है, जिसे हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए संभालकर रखना होगा। एक-एक बूंद बचाएंगे, तभी कल बचेगा।” उन्होंने ऐलान किया कि अब उनकी सेवा की यह धारा लखनऊ से निकलकर आसपास के जिलों तक भी पहुंचेगी, ताकि मदद का दायरा और बड़ा हो सके और हर असहाय तक राहत पहुंचे। स्थानीय लोगों ने वॉटर मैन के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि अंकुश जैसे युवा ही समाज की असली पूंजी हैं।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा आयोजित हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस,आरपीआई (आठवले) के पदाधिकारी हुए पार्टी में शामिल




लखनऊ

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इण्डिया (आठवले) से आए पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविन्द पासवान ने कहा कि पार्टी निरंतर समाज के हर वर्ग के उत्थान एवं विकास के लिए प्रतिबद्ध है। आरपीआई से आए पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए भविष्य में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ता समर्पित भाव से कार्य करेंगे।

इस दौरान संगठन की मजबूती, सामाजिक न्याय एवं जनहित के मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम के अंत में मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए पार्टी की आगामी रणनीतियों की जानकारी भी साझा की गई।



प्रेस कॉन्फ्रेंस में वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अश्विनी श्रीवास्तव, प्रदेश प्रधान महासचिव महेश सिंह भदौरिया, प्रदेश सचिव व लखनऊ मंडल प्रभारी वेद प्रकाश, प्रदेश महासचिव शारदा प्रसाद श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष राहुल झा, आईटी सेल प्रभारी नन्द कुमार चौधरी, जिला प्रभारी लखनऊ शम्भू नाथ गुप्ता, जिलाध्यक्ष नारेन्दर पासवान सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

*रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इण्डिया से लोजपा में शामिल हुए प्रमुख सदस्य:*

श्री महेन्द्र कुमार प्रजापति, श्री हरीश सिंह सोनकर, श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह, श्री उपेन्द्र सिंह, मोहम्मद फैज़ान, श्री राम सिंह, सनिल कुमार, श्री अभिषेक सिंह, कृष्ण कुमार वर्मा, कार्तिकेय सिंह, नसीमा कुरैशी, श्री राहुल कुमार, गीता आर्य, राम जी, मालती देवी, सुमित कुमार, बलराम सिंह, रामाजी सिंह, चन्दन सिंह, दीपान्शु सिंह, धर्मेन्द्र त्रिपाठी, राहुल कश्यप, अरविन्द श्रीवास्तव, रवि प्रकाश और अनिल कुमार।


पार्टी में शामिल हुए आरपीआई के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महेन्द्र कुमार प्रजापति ने कहा कि वे लोजपा (रामविलास) की नीतियों से प्रभावित होकर संगठन में आए हैं और सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ ,उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...