Skip to main content

Posts

Featured Post

भूखे को भोजन, प्यासे को पानी: वॉटर मैन अंकुश विजय ने हुसड़िया चौराहे पर बांटी राहत, दिया जल बचाने का संकल्प

*लखनऊ।* तपती दोपहरी में जब सड़कें सूनी पड़ जाती हैं, तब लखनऊ के हुसड़िया चौराहे पर इंसानियत की एक तस्वीर उभरती है। ‘वॉटर मैन’ के नाम से मशहूर अंकुश विजय ने मंगलवार को जरूरतमंदों के बीच खाने के पैकेट बांटकर न सिर्फ पेट की आग बुझाई, बल्कि पानी की एक-एक बूंद बचाने का संदेश भी दिया। इस नेक काम में उनके परिवार और मित्रों ने कंधे से कंधा मिलाकर उनका हौसला बढ़ाया। अंकुश की मुहिम सिर्फ भोजन तक सीमित नहीं है। राजधानी में जगह-जगह प्याऊ लगवाकर वह राहगीरों की प्यास बुझा रहे हैं। जनसेवा को जीवन का मकसद बना चुके अंकुश ने इस मौके पर कहा, “पानी अनमोल है। यह हमारी थाती है, जिसे हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए संभालकर रखना होगा। एक-एक बूंद बचाएंगे, तभी कल बचेगा।” उन्होंने ऐलान किया कि अब उनकी सेवा की यह धारा लखनऊ से निकलकर आसपास के जिलों तक भी पहुंचेगी, ताकि मदद का दायरा और बड़ा हो सके और हर असहाय तक राहत पहुंचे। स्थानीय लोगों ने वॉटर मैन के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि अंकुश जैसे युवा ही समाज की असली पूंजी हैं।

कैनकिड्स और एक्सिस बैंक के सहयोग से HBCH वाराणसी में पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी वर्कशॉप, हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग रहा आकर्षण

  होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र (HBCH & MPMMCC), वाराणसी में कैनकिड्स किड्सकैन तथा एक्सिस बैंक के सहयोग से पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी नर्सेज़ वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल कैंसर रोगियों की देखभाल में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यावहारिक दक्षता को सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अमिता महेश्वरी, निदेशक, HBCH एवं MPMMCC के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बी.के. मिश्रा, उप निदेशक, डॉ. शशिकांत पाटने, डीन अकादमिक्स, डॉ. राघवेश रंजन, प्रभारी, पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग, तथा डॉ. सौमित्र साहा, प्रोफेसर, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यशाला का शुभारम्भ पंजीकरण एवं प्री-टेस्ट के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. योगिता भाटिया ने कैनकिड्स किड्सकैन की गतिविधियों एवं बाल कैंसर देखभाल में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बाल कैंसर की पहचान एवं उपचार, न्यूट्रोपेनिक फीवर का प्रबंधन, पोषण संबंधी देखभाल, रक...

भारतीय मजदूर संघ लखनऊ जिला इकाई की नई कार्यकारिणी गठित, कीर्तिवर्धन सिंह अध्यक्ष और अजय सिंह कार्यकारी अध्यक्ष बने

 भारतीय मजदूर संघ लखनऊ जिला इकाई का अधिवेशन 17 मई 2026 को नवीन मार्केट, केसरबाग स्थित कार्यालय पर संपन्न हुआ। अधिवेशन में जिले की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया, जिसमें श्री कीर्तिवर्धन सिंह को अध्यक्ष और श्री अजय सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी में श्री हरेन्द्र भदौरिया, श्री सिम्मन सिंह, श्री प्रवीण पाण्डेय, श्री देवेश शुक्ल व श्री मो. इलियास को उपाध्यक्ष बनाया गया है। श्री रिंकू राय को मंत्री, श्री नरेश गुप्ता को कोषाध्यक्ष, श्री मिथलेश शुक्ला को संगठन मंत्री, श्री शिवम सिंह को प्रचार मंत्री और श्री पुष्पेन्द्र को कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। उपमंत्री पद पर श्रीमती विशाखा वर्मा, श्री संतोष भट्ट, श्रीमती नीलम गौतम, श्री ज्ञानेंद्र सिंह व श्री संजय वर्मा मनोनीत हुए हैं। कार्यसमिति सदस्य के रूप में श्री विकास गौड़, श्री धर्मेन्द्र मणि त्रिपाठी और श्री सतीश यादव को शामिल किया गया है। विशेष आमंत्रित सदस्यों में श्री हरिशरण मिश्रा, श्री दिवाकर सिंह सिकरवार, श्री वी.के. सिंह और श्री महेन्द्र दीक्षित का नाम शामिल है। कार्यकारिणी मे...

आनंदी वाटर पार्क एंड रिसॉर्ट्स में नई रोमांचक स्लाइड्स का विस्तार, “हाइड्रो हैरिकेन” बना मुख्य आकर्षण

लखनऊ। अयोध्या रोड स्थित आनंदी वाटर पार्क एंड रिसॉर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में आयोजित एक विशेष मीडिया संवाद कार्यक्रम में डायरेक्टर मार्केटिंग ऑपरेशंस श्री अमित तलवार ने पार्क में जोड़ी गई नई सुविधाओं, अत्याधुनिक वाटर स्लाइड्स एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी साझा की। श्री अमित तलवार ने बताया कि आनंदी वाटर पार्क में इस सीजन कई नई एवं रोमांचक वाटर स्लाइड्स का विस्तार किया गया है, जिनमें “हाइड्रो हैरिकेन” प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। उन्होंने बताया कि यह स्लाइड भारत में पहली बार इस स्वरूप में प्रस्तुत की गई है, जो रोमांच प्रेमियों को एक नया और यादगार अनुभव प्रदान करेगी। इसके अतिरिक्त पार्क में आठ नई वाटर स्लाइड्स जोड़ी गई हैं, जिससे आगंतुकों को पहले से अधिक एडवेंचर और मनोरंजन का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि आनंदी वाटर पार्क पिछले 24 वर्षों से लखनऊवासियों के मनोरंजन का प्रमुख केंद्र रहा है। शहर के बीचों-बीच स्थित यह वाटर पार्क अपनी उत्कृष्ट वाटर क्वालिटी, उच्चस्तरीय फूड क्वालिटी, साफ-सफाई एवं सुरक्षा मानकों के लिए जाना जाता है। यहां आने वाले प्रत्येक आगंतुक को सुरक्षित और आनंददायक अन...

यूपी की सोलर क्रांति में टाटा पावर शामिल, लखनऊ से शुरू हुआ 'घर-घर सोलर' मिशन

टाटा पावर रिन्यूएबल्स एक पूर्णतः एकीकृत, एंड-टू-एंड समाधान प्रदान करता है, जो आवासीय एवं व्यावसायिक ग्राहकों को उनकी विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुरूप एक व्यक्तिगत ऊर्जा इकोसिस्टम तैयार करने में सक्षम बनाता है। "ऊर्जा की शक्ति आपके हाथों में उत्पन्न करें, संचित करें और उपयोग करें" के वादे के साथ, ग्राहकों को ऊर्जा के तहत 3 kW तक की प्रणालियों के लिए 01.08 लाख तक की सब्सिडी प्रदान की जाती है. जिससे उत्तर प्रदेश देश में रूफटॉप सोलर अपनाने के लिए सबसे उपभोक्ता अनुकूल और आकर्षक राज्यों में से एक बन गया है। के माध्यम से समुदाय-आधारित सोलर अपनाने को बढ़ावा दे रही है। यह पहल अर्थ-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रूफटॉप सोलर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उसकी पहुंच का विस्तार करने पर केंद्रित है। इसी पसल के अनुरूप, TPREL ने देश के स्वच्छ ऊर्जा के व्यापक प्रसार के अपने प्रयासों के तहत, कंपनी अपनी भेरा गांव मेरा सोलर' पहल हैं. ताकि उत्तर प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक भी रूपाटॉप सोलर की पहुंच सनिधित की जा सके। इसके सबसे बडे क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) उत्तर प्रदेश ग्रामीण...

आंदी मैजिक वर्ल्ड का भव्य अनावरण: 80+ वाटर स्लाइड्स और नई सुविधाओं के साथ*

लखनऊ। कानपुर रोड स्थित में आज कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें आनंदी मैजिक वर्ल्ड के जीएम श्री शैलेन्द्र छाबड़ा जी एवं पार्टनर श्री अक्षत अग्रवाल जी ने पार्क की नई सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से जानकारी साझा की। जीएम श्री शैलेन्द्र छाबड़ा जी ने बताया कि आनंदी मैजिक वर्ल्ड में आने वाले सभी आगंतुकों के लिए साफ-सफाई, हाईजेनिक फूड क्वालिटी, बेहतर वाटर क्वालिटी और महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्क में महिलाओं के लिए विशेष सेफ्टी ज़ोन, बच्चों के मनोरंजन हेतु अत्याधुनिक किड्स ज़ोन तथा परिवारों के लिए सुरक्षित एवं मनोरंजक वातावरण तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि आनंदी मैजिक वर्ल्ड में इस वर्ष 80+ वाटर स्लाइड्स एवं नए आकर्षक राइड्स जोड़े गए हैं, जिनमें “बवंडर” जैसी रोमांचक राइड्स विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। पार्क को नए रंग-रूप और आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित किया गया है, ताकि लखनऊवासियों को विश्वस्तरीय मनोरंजन का अनुभव मिल सके। इस अवसर पर आनंदी मैजिक वर्ल्ड के पार्टनर श्री अक्षत अग्रवाल जी ने कहा कि पार्क प्रबंधन महिलाओं एवं ...

मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन का 100 वां शताब्दी महोत्सव सम्पन्न

उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन 100 वां शताब्दी महोत्सव वर्ष सन् 1926 -2026 उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ मे चारबाग रेलवे स्टेशन के पास रवीन्द्रालय लखनऊ मे बहुत ही धूमधाम से मनाया गया।  ब्रजेश पाठक, उप मुख्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार ने दीप प्रज्वलित कर शताब्दी वर्ष का उद्धघाटन किया , सुभाष लाम्बा, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं एस कुमार, राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ, एस पी सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स महासंघ, कमल अग्रवाल, प्रांतीय अध्यक्ष, अशोक कुमार सिंह उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ , पद्मनाभ द्विवेदी, प्रांतीय अध्यक्ष, जे पी पाण्डेय, प्रांतीय महामंत्री , हेमन्त कुमार गुर्जर,वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गोपाल प्रसाद , प्रान्तीय कार्यकारी अध्यक्ष , संरक्षक सुरेन्द्र लाल श्रीवास्तव ,मीडिया प्रभारी सी.पी. श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन, अमरनाथ यादव जी,प्रान्तीय अध्यक्ष एवं प्रांतीय महामंत्री ओ पी त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष,बी एल कुशवाहा उत्तर प्रदेश सेवा...

लखनऊ में ज्येष्ठ के चौथे बड़े मंगलवार पर विशाल भंडारा आयोजित, भाजपा नेता अनूप बारी ने किया प्रसाद वितरण

।  ज्येष्ठ माह के पावन चौथे बड़े मंगलवार के अवसर पर लखनऊ स्थित अजंता टावर में श्री सुन्दरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। 9 वर्ल्ड इन्फ्रा डेवलपर्स प्रा. लि. के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा कार्यक्रम में भाजपा नेता एवं भारतीय बारी समाज के प्रदेश अध्यक्ष *अनूप बारी* विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर सबको ज्येष्ठ माह की बधाई दी।  इस अवसर पर *दिनेश यादव, सुरेश यादव, अजय गुप्ता, सुधीर कुशवाहा, गुलाब पाल, दीपक राय, बजरंगी, अनिल, अमरकेश, राम भुवन, निलेश, उमा नाथ, सचिदानंद, शंकर लाल* सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि संकटमोचन हनुमान जी महाराज की कृपा से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भजन-कीर्तन के साथ सुन्दरकांड पाठ भी हुआ।

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ ,उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...