बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...
लखनऊ में ज्येष्ठ के चौथे बड़े मंगलवार पर विशाल भंडारा आयोजित, भाजपा नेता अनूप बारी ने किया प्रसाद वितरण
।
ज्येष्ठ माह के पावन चौथे बड़े मंगलवार के अवसर पर लखनऊ स्थित अजंता टावर में श्री सुन्दरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। 9 वर्ल्ड इन्फ्रा डेवलपर्स प्रा. लि. के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारा कार्यक्रम में भाजपा नेता एवं भारतीय बारी समाज के प्रदेश अध्यक्ष *अनूप बारी* विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर सबको ज्येष्ठ माह की बधाई दी।
इस अवसर पर *दिनेश यादव, सुरेश यादव, अजय गुप्ता, सुधीर कुशवाहा, गुलाब पाल, दीपक राय, बजरंगी, अनिल, अमरकेश, राम भुवन, निलेश, उमा नाथ, सचिदानंद, शंकर लाल* सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया कि संकटमोचन हनुमान जी महाराज की कृपा से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भजन-कीर्तन के साथ सुन्दरकांड पाठ भी हुआ।
Comments
Post a Comment