बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...
भारतीय मजदूर संघ लखनऊ जिला इकाई की नई कार्यकारिणी गठित, कीर्तिवर्धन सिंह अध्यक्ष और अजय सिंह कार्यकारी अध्यक्ष बने
भारतीय मजदूर संघ लखनऊ जिला इकाई का अधिवेशन 17 मई 2026 को नवीन मार्केट, केसरबाग स्थित कार्यालय पर संपन्न हुआ। अधिवेशन में जिले की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया, जिसमें श्री कीर्तिवर्धन सिंह को अध्यक्ष और श्री अजय सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया।
नई कार्यकारिणी में श्री हरेन्द्र भदौरिया, श्री सिम्मन सिंह, श्री प्रवीण पाण्डेय, श्री देवेश शुक्ल व श्री मो. इलियास को उपाध्यक्ष बनाया गया है। श्री रिंकू राय को मंत्री, श्री नरेश गुप्ता को कोषाध्यक्ष, श्री मिथलेश शुक्ला को संगठन मंत्री, श्री शिवम सिंह को प्रचार मंत्री और श्री पुष्पेन्द्र को कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। उपमंत्री पद पर श्रीमती विशाखा वर्मा, श्री संतोष भट्ट, श्रीमती नीलम गौतम, श्री ज्ञानेंद्र सिंह व श्री संजय वर्मा मनोनीत हुए हैं।
कार्यसमिति सदस्य के रूप में श्री विकास गौड़, श्री धर्मेन्द्र मणि त्रिपाठी और श्री सतीश यादव को शामिल किया गया है। विशेष आमंत्रित सदस्यों में श्री हरिशरण मिश्रा, श्री दिवाकर सिंह सिकरवार, श्री वी.के. सिंह और श्री महेन्द्र दीक्षित का नाम शामिल है। कार्यकारिणी में बैंक, रेलवे, रोडवेज, BSNL, पोस्टल, NHM, लखनऊ विकास प्राधिकरण, जल संस्थान, लखनऊ विश्वविद्यालय और नगर निगम समेत विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों को स्थान दिया गया है।
नवगठित कार्यकारिणी श्रमिक हितों की रक्षा, मजदूरों की समस्याओं के समाधान और उद्योग-श्रमिक संबंधों को मजबूत करने के लिए काम करेगी।
Comments
Post a Comment