Skip to main content

Posts

Featured Post

उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ ने चेयरमैन यूपीपीसीएल को सौंपा 12 सूत्रीय मांग पत्र

लखनऊ। अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ के महामंत्री श्री डी. राजमुर्गन जी, भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री राकेश सिंह जी, उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री शशिकांत श्रीवास्तव जी, महामंत्री श्री विवेक सिंह जी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेश कुमार जी के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष आशीष गोयल आईएएस से शिष्टाचार भेंट कर कर्मचारियों एवं अभियंताओं से संबंधित विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के समाधान हेतु संघ का 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत कर्मचारियों के हितों, सेवा संबंधी समस्याओं, कार्यस्थल पर सुविधाओं तथा लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा करते हुए शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा व्यक्त की। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने में सहायक होगा। चेयरमैन श्री आशीष गोयल जी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए मांग पत्र में उल्लिखित विषयों पर सकारात्मक विचार करने तथा संबंधित समस्याओं के...

भारतीय मजदूर संघ का 72वाँ स्थापना दिवस एवं श्रमिक गोष्ठी 23 जुलाई को संपन्न

भारतीय मजदूर संघ, लखनऊ द्वारा भारतीय मजदूर संघ के 72वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में स्थापना दिवस समारोह एवं श्रमिक गोष्ठी का आयोजन 23 जुलाई 2026 (गुरुवार) को अपराह्न 2:00 बजे डॉ. राधा कमल मुखर्जी सभागार, समाज कार्य विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित किया गया। इस समारोह में भारतीय मजदूर संघ की विचारधारा "राष्ट्र हित! उद्योग हित!! श्रमिक हित!!!" एवं "श्रम ही राष्ट्र निर्माण का आधार" विषय पर श्रमिकों, कर्मचारियों एवं राष्ट्र निर्माण में श्रम की भूमिका पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में परिवहन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), डाक (पोस्टल), बैंक, रेलवे, विश्वविद्यालय, राज्य कर्मचारी, आशा, आंगनबाड़ी, नगर निगम, लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA), भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) सहित विभिन्न क्षेत्रों एवं संगठनों के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं श्रमिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह, बैंक सेक्टर के अखिल भारतीय महामंत्री श्री मनमोहन दास, राज्य कर्मचारी एसोसिएशन के महामंत्री श्री हरिशरण मिश्रा, संयुक्त ...

Dr. Care Homeopathy द्वारा “100 Days Antibiotics Awareness Program” का शुभारंभ

  Dr. Care Homeopathy द्वारा Dr. A. M. Reddy Autism Centre में “100 Days Antibiotics Awareness Program” का शुभारंभ किया गया। इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य आमजन, विशेषकर बच्चों के अभिभावकों को एंटीबायोटिक्स के सही, सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक करना है, ताकि भविष्य में Antimicrobial Resistance (AMR) जैसी गंभीर स्वास्थ्य चुनौती से बचाव किया जा सके। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बताया कि बिना चिकित्सकीय परामर्श के एंटीबायोटिक्स का अनावश्यक या गलत उपयोग स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को एंटीबायोटिक दवाएं केवल योग्य चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही दी जाएं तथा निर्धारित अवधि तक दवा का सेवन सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर Dr. Vijay, Dr. Nidhi, Dr. Mishika एवं Dr. Shivangi ने उपस्थित अभिभावकों और प्रतिभागियों को एंटीबायोटिक्स के सुरक्षित एवं विवेकपूर्ण उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि समाज में दवाओं के जिम्मेदार उपयोग की संस्कृति विकसित करना समय की आवश्यकता है और इस दिशा में जन-जागरूकता सब...

दिल्ली प्रोटेस्ट पर गरमी: अखिलेश-डिंपल ने संभाला मोर्चा, राजेश यादव बोले- "बीजेपी की मनमर्जी नहीं चलेगी

लखनऊ। NEET पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन को अब समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन का खुला समर्थन मिल गया है।  जंतर मंतर से संसद तक हुए प्रदर्शन में पुलिसिया कार्रवाई के बाद सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेताओं के हिरासत में लिए जाने के बाद सपा ने भी इस मुद्दे को आक्रामक तरीके से उठाया है। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री राजेश कुमार यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, _"भारतीय जनता पार्टी डरी हुई है। यह प्रोटेस्ट लगातार बढ़ रहा है और पूरे देश के लोगों का इसे समर्थन मिल रहा है। इससे साफ जाहिर है कि अब बीजेपी की मनमर्जी नहीं चल पाएगी। देश का युवा, महिला और बुजुर्ग सवाल कर रहा है, लेकिन सरकार के पास जवाब नहीं है।"_ मंत्री राजेश यादव ने कहा कि  सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार को घेरा। पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर है और सरकार इस पर चुप है। अखिलेश ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही ...

डीपीएस जूनियर ब्रांच में भूजल संरक्षण पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन

लखनऊ,दिल्ली पब्लिक स्कूल, जूनियर ब्रांच, गोमती नगर एक्सटेंशन में भूजल सप्ताह (16 से 22 जुलाई 2026) के अंतर्गत भूजल संरक्षण पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय की प्रधानाचार्या सुश्री रूपम सलूजा एवं उप-प्रधानाचार्या सुश्री वरिंदर कौर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में भूजल संरक्षण तथा पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करना था। इस अवसर पर विद्यालय को उत्तर प्रदेश सरकार के भूजल विभाग के निदेशक डॉ. राजेश कुमार प्रजापति एवं कार्यपालक अभियंता (सिविल) श्री अनुपम का स्वागत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। अपने संबोधन में अतिथियों ने भूजल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को जल के विवेकपूर्ण उपयोग तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। सभा के दौरान विद्यार्थियों ने विशेष गीत, आकर्षक नृत्य प्रस्तुति तथा प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिसने भूजल संरक्षण की आवश्यकता और इसके महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने पोस्टर निर्माण, स्लोगन लेखन तथा पौधारोपण जै...

Tuba Leather Blash Season-3 का भव्य आयोजन, Journalist Up Live से मॉडल्स और इंफ्लुएंसर्स को मिला नया मंच

  लखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित Summit Building के The Hype Room Club में Tuba Leather Blash Season-3 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उभरते हुए मॉडल्स, इंफ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को प्रोफेशनल पोर्टफोलियो शूट, ई-कॉमर्स शूट और ब्रांड शूट के माध्यम से अपने करियर को नई दिशा देना था। इस आयोजन में Journalist UP Live News मीडिया पार्टनर रहा। कार्यक्रम में चैनल के संपादक विक्रम कश्यप विशेष रूप से मौजूद रहे। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में जानी-मानी अभिनेत्री, इंफ्लुएंसर और मॉडल ज़ारा शेख ने शिरकत की। सोशल मीडिया पर चर्चित मॉडल अजहर भी कार्यक्रम में विशेष आकर्षण रहे। कार्यक्रम के आयोजक एवं Tuba Leather के संस्थापक इश्तियाक ने बताया कि उनकी संस्था लगातार ऐसे आयोजन करती रही है, जिनका उद्देश्य नए टैलेंट को एक बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि इस बार भी देशभर से आए मॉडल्स और इंफ्लुएंसर्स को प्रोफेशनल पोर्टफोलियो शूट और ब्रांड शूट का अवसर दिया गया, जिससे उन्हें फैशन और मॉडलिंग इंडस्ट्री में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। मुख्य अतिथि ज़ारा शेख ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि...

गुरुद्वारा आलमबाग इस ऐतिहासिक शैक्षणिक पहल के लिए हरसंभव सहयोग देगा।” — सरदार निर्मल सिंह

  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई दिशा देने की महत्वाकांक्षी पहल शुरू हो गई है। केंद्रीय सिंह सभा, गुरुद्वारा आलमबाग में आयोजित एक विशेष बैठक में अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शिक्षाविद्, अर्दास कॉर्पोरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एवं संगठनात्मक नेतृत्व विशेषज्ञ डॉ. सतप्रीत सिंह ने प्रदेश में आधुनिक, वैश्विक एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा व्यवस्था विकसित करने का विज़न प्रस्तुत किया। बैठक में जम्मू में विकसित किए जा रहे ‘खालसा यूनिवर्सिटी’ मॉडल को उत्तर प्रदेश में लागू करने की संभावनाओं पर गंभीर चर्चा हुई। प्रस्तावित पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), स्किल डेवलपमेंट, उद्यमिता, शोध एवं अंतरराष्ट्रीय शिक्षा से जोड़ना है, ताकि प्रदेश के युवा वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार हो सकें। इस अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के सचिव सरदार विजय सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने इस महत्वाकांक्षी शैक्षणिक परियोजना को संस्थागत एवं धार्मिक सहयोग प्रदान करने का भरोसा दिलाया। बैठक...

चिराग पासवान के मार्गदर्शन में लोजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक

  लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री माननीय श्री चिराग पासवान जी के मार्गदर्शन, जमुई सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी माननीय श्री अरुण भारती जी तथा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री अरविन्द पासवान जी के निर्देशानुसार आज दिनांक 15 जुलाई 2026 (बुधवार) को लखनऊ में उत्तर प्रदेश इकाई की प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों, मंडल प्रभारियों, जिलाध्यक्षों, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। बैठक के मुख्य अतिथि माननीय श्री चिराग पासवान जी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक न्याय, सम्मान एवं विकास की योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने, सदस्यता अभियान को प्रत्येक गांव, वार्ड एवं नगर तक पहुँचाने तथा दलित चौपाल, जनसंपर्क अभियान एवं सामाजिक स...

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ ,उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...