Skip to main content

Featured Post

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुद्वारा आलमबाग में आयोजित हुई विशेष अरदास

    लखनऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा आलमबाग, लखनऊ में विशेष अरदास का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राज्यसभा सांसद एवं चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सरदार सतनाम सिंह संधू की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए अरदास की गई। बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही और सभी ने राष्ट्र के विकास व सामाजिक सद्भाव के लिए गुरु घर में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। सांसद सरदार सतनाम सिंह संधू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।  कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, राजू गांधी और गिरीश मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।  गुरुद्वारा आलमबाग की ओर से मनमोहन सिंह, भूपिंदर सिंह पिंदा, राजेंद्र सिंह राजू कार्यवाहक प्रधान, परविंदर सिंह, इकबाल सिंह, परमजीत सिंह बॉबी, इंदरपाल सिंह, त्रिलोक सिंह बहल और त्रिलोक सिंह टुटेजा ने भी कार्यक्रम में सहभाग...

2019-20 के आर्थिक सर्वेक्षण में यह दावा किया गया है मोदी  सरकार में आम आदमी की थाली यानी उसका भोजन सस्ता


वित्त वर्ष 2019-20 के आर्थिक सर्वेक्षण में यह दावा किया गया है मोदी  सरकार में आम आदमी की थाली यानी उसका भोजन सस्ता हुआ है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को संसद के पटल पर वर्ष 2019-20 के लिए आर्थ‍िक सर्वेक्षण पेश किया.


सर्वे के अनुसार, 2015-16 से अब तक देश के सभी क्षेत्रों में वेज थाली की वास्तविक कीमत में गिरावट आई है. सिर्फ 2019 में कीमत थोड़ी बढ़ी है. यह सब्जियों और दाल की कीमतों में भारी गिरावट की वजह से हुआ है. इसका असर यह हुआ है कि 5 लोगों के औसत परिवार को देखें, जिसमें एक दिन में कम से कम दो थाली खाना खाया जाता है, उसका एक साल में औसतन 10,887 रुपये की बचत हुई है. इसी तरह नॉनवेज खाने वाले परिवार का साल में औसतन 11,787 रुपये की बचत हुई है.


मोदी सरकार की वजह से घटे दाम!


सर्वे के अनुसार, साल 2015-16 से यानी मोदी सरकार के आने के बाद से थाली की कीमत में भारी बदलाव आया है. इसकी वजह यह है कि मोदी सरकार ने खेती की उत्पादकता बढ़ाने के लिए कई सुधार कार्यक्रम लागू किए.


Comments

Popular posts from this blog