Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

शाहीन बाग को लेकर हर किसी का एक ही सवाल है कैैसे चल रहा है इतने दिनो से सब कुछ


अगर कोई आपके घर आता है, तो वह खाली हाथ नहीं आता है। कुछ ना कुछ लेकर जरूर आता है। ऐसा ही कुछ हाल शाहीन बाग में चल रहे प्रोटेस्ट का है। यहां पर कोई भी आता है, वह अपने साथ प्रदर्शनकारियों के लिए कुछ ना कुछ लेकर आता है। जैसे कि मैं कॉलेज में पढ़ता हूं और मैं यहां पर रोज आता हूं, कभी एक दर्जन केले लेकर आता हूं, तो कभी कुछ। ताकि जो लोग संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं, उनका मैं कुछ साथ 


यह कहना है छात्र मोहम्मद अफरोज का जो शाहीन बाग के स्टेज के पास केले लोगों में बांट रहे थे। उन्होंने बताया कि हर किसी का एक ही सवाल है कि कैसे हम इतने दिन से बैठे हैं। खाना कैसे आ रहा है लेकिन एक बात कह देना चाहता हूं कि जब इरादा पक्का हो तब कोई भी मुसीबत आ जाए। हर मुश्किल पार कर ली जाती है।


कुछ गलत होता तो क्यों आते
प्रदर्शनकारी अजीम अशरफ ने बताया कि पुलिस यहां पर 24 घंटे तैनात रहती है और वह हमेशा इसी ताक में रहती है कि कोई गलती हो और वे इन्हें यहां से उठा ले। उन्होंने कहा, 'अगर यहां पर ऐसा कुछ हो रहा होता तो क्या हम यहां पर बैठे होते। बहुत दूर से लोग आते हैं और खाने के लिए कभी बिरयानी, पानी, फ्रूट और अन्य चीजें देकर जाते हैं और उसी को हम सभी प्रदर्शनकारियों के बीच में बांट देते हैं। कुछ महिलाएं घर से खाना खाकर आती हैं और लेकर भी आती हैं। ज्यादातर दोपहर के समय ही खाना बांटा जाता है।'
मेहमानों की खातिरदारी
वहीं इमाद अहमद का बताते हैं, 'हम अपने इलाके के जानने वाले लोगों के पास जाते हैं और उनसे मदद के लिए कहते हैं। तभी वे यहां पर आकर कभी कंबल और गद्दे देकर चले जाते हैं। इसी तरह हमारा प्रदर्शन चल रहा है।' प्रदर्शनकारी महिला नूर जहां का कहना है कि अगर आपके घर में कोई मेहमान आता है, तो क्या आप उन्हें अपने घर से बिना खातिरदारी के वापस भेज देते हैं, नहीं ना। उन्होंने कहा, 'तो हमारा साथ देने के लिए आए लोगों को कैसे बिना खातिरदारी के वापस भेज सकते हैं। हम अपने घरों से समान लाते हैं, ताकि हम अपने मेहमानों की खातिरदारी अच्छे से कर सके क्योंकि वे हमारे संघर्ष की लड़ाई में हमारे साथ खड़े हैं।'


पंजाब से आए लोगों ने दिया अनाज का दान
शाहीन बाग में पिछले कई दिनों से प्रदर्शनकारियों के लिए लंगर लगाया जा रहा है जो शाम के समय चलता है और सैकड़ों की संख्या में लोग लंगर खाते हैं। इसकी जानकारी देते हुए हमसीमरन सिंह ने बताया कि जब हमारे पंजाब से भाई जब भी आते हैं। वे प्रदर्शनकारियों के लिए अनाज लेकर आते हैं और उसी अनाज से हम एक समय का भोजन लोगों को करवाते हैं। इसी तरह किसी भी अन्य राज्य से लोग आते हैं, तो कभी गेहूं, चावल, आटा जरूर लेकर आते हैं।


Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...