Skip to main content

Featured Post

राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम में "ट्राईसेंस क्लिनिक" का भव्य शुभारंभ

राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम क्षेत्र में आज *डॉक्टर आस्था, MBBS, MS - ENT * के *ट्राईसेंस क्लिनिक* का भव्य शुभारंभ किया गया।  क्लिनिक का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य लोग, डॉक्टर और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। क्लिनिक में उपलब्ध सुविधाएं डॉक्टर आस्था ने बताया कि ट्राईसेंस क्लिनिक में कान, नाक और गले से जुड़ी सभी बीमारियों की जांच और उपचार अत्याधुनिक उपकरणों के साथ किया जाएगा। क्लिनिक का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को सस्ती, गुणवत्तापूर्ण और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। जेनेक्स पैथोलॉजी लैब दे रही 4 साल से सेवा इस अवसर पर *डॉक्टर आदर्श* द्वारा संचालित *जेनेक्स पैथोलॉजी लैब* का भी उल्लेख किया गया। जेनेक्स पैथोलॉजी लैब पिछले 4 वर्षों से जानकीपुरम क्षेत्र में लोगों को विश्वसनीय पैथोलॉजी जांच सेवाएं प्रदान कर रही है। बहुत जल्द लैब में एक-रे सीटी स्कैन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होगी।क्लिनिक और लैब के समन्वय से मरीजों को एक ही स्थान पर जांच और उपचार की सुविधा मिल सकेगी। डॉक्टर आस्था ने कहा कि "हमारा प्रयास है कि जानकीपुरम और आसपास के क्षेत...

उत्तर प्रदेश टिम्बर एसोसिएशन ने मनाया काला दिवस,16 अप्रैल 2017 को बुलडोजर से सैकड़ों पुश्तैनी टिम्बर व्यापारियों का भविष्य रौंद दिया गया था - मोहनीश त्रिवेदी



लखनऊ  दिनांक 16 अप्रैल 2022 को उत्तर प्रदेश टिम्बर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी व प्रदेश सलाहकार आसिम मार्शल के नेतृत्व में 16 अप्रैल 2017 को सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में बुलडोजर से सैकड़ों पुश्तैनी टिम्बर व्यापारियों के भविष्य को उजाड़ दिए जाने की 5वीं बरसी के रूप में काला दिवस मनाया गया। मोहनीश त्रिवेदी ने बताया कि संगठन पिछले पांच वर्षों से अपने स्थापना दिवस को ही काला दिवस के रूप में मनाता चला आ रहा है क्युकी पांच साल पहले पुश्तैनी टिम्बर व्यापारियों के साथ हुए अन्याय के दिन ही न्याय हेतु संघर्ष करने के लिए इस संगठन की स्थापना हुई थी। त्रिवेदी ने बताया कि आज संगठन द्वारा सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश के पीड़ित टिम्बर व्यापारियों व पदाधिकारियों ने ज़ूम मीटिंग के माध्यम से सर पर काली पट्टी बांध कर सरकार द्वारा पांच साल पहले की गई एक तरफा व अन्यायपूर्ण कार्यवाही के विरोध में काला दिवस मनाया व नई सरकार से अपील की गई कि वन विभाग की स्थापना से पूर्व व बाद के उन पुश्तैनी टिम्बर व्यापारियों को लाइसेंस दिया जाए जिनके पक्ष में सर्वोच्च न्यायालय ने 5/10/2015 को मुकदमा संख्या 202/1995 के अधीन राज्य सरकारी व एसएलसी को काष्ट आधारित उद्योग को बढ़ावा देने हेतु आदेश दिया था परन्तु वन विभाग द्वारा मन मर्जी से सरकार व सर्वोच्च न्यायालय को गुमराह करते हुए पुश्तैनी व पहले से टिम्बर व्यापार करने वालो की जगह तथाकथित ई लॉटरी के माध्यम से नए, अनुभवहीन व एसएलसी के सदस्यों को ही लाइसेंस दे दिए गए थे। वहीं आसिम मार्शल ने बताया कि उत्तर प्रदेश टिम्बर एसोसिएशन विगत पांच वर्षों से पीड़ित टिम्बर व्यापारियों को लाइसेंस दिलवाने हेतु संघर्ष करता चला आ रहा है जिसके चलते 16 अप्रैल 2018 को सरकार के खिलाफ ऐशबाग में काला गुब्बारा उड़ा कर काला दिवस मनाने पर प्रदेश अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी को पुलिस ने गिरफ्तार तक कर लिया था पर तमाम समस्याओं के बावजूद उन्होंने अपना संघर्ष जारी रखते हुए लखनऊ में दर्जनों धरने के साथ ही वन मंत्री का घेराव व दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदेश व्यापी प्रदर्शन के माध्यम से प्रधानमंत्री जी को मन का दर्द नाम से ज्ञापन तक सौंपा साथ ही एनजीटी में मुकदमा लड़ के ई लॉटरी को खारिज करवाने का काम किया। प्रदेश महामंत्री नदीम अहमद ने बताया कि संगठन के खिलाफ राज्य सरकार व ई लॉटरी के पीड़ित साथी सर्वोच्च न्यायालय में केस लड़ रहे है जिसकी सुनवाई जारी है परन्तु सरकार चाहे तो पुश्तैनी टिम्बर व्यापारियों व ई लॉटरी के पीड़ितो को न्याय दे सकती है। ज़ूम मीटिंग में मुख्य रूप से विधि सलाहकार शिवम् पांडेय,संरक्षक अख्तर खान, अयोध्या के ठाकुर प्रसाद,अम्बेडकर नगर के राकेश वर्मा,अमरोहा के सरफराज हुसैन, मोहमद रजा,दिलशाद त्यागी,राजा, शुजाउद्घिन सहित सैकड़ों पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार रखे।


Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ ,उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...