Skip to main content

Featured Post

राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम में "ट्राईसेंस क्लिनिक" का भव्य शुभारंभ

राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम क्षेत्र में आज *डॉक्टर आस्था, MBBS, MS - ENT * के *ट्राईसेंस क्लिनिक* का भव्य शुभारंभ किया गया।  क्लिनिक का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य लोग, डॉक्टर और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। क्लिनिक में उपलब्ध सुविधाएं डॉक्टर आस्था ने बताया कि ट्राईसेंस क्लिनिक में कान, नाक और गले से जुड़ी सभी बीमारियों की जांच और उपचार अत्याधुनिक उपकरणों के साथ किया जाएगा। क्लिनिक का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को सस्ती, गुणवत्तापूर्ण और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। जेनेक्स पैथोलॉजी लैब दे रही 4 साल से सेवा इस अवसर पर *डॉक्टर आदर्श* द्वारा संचालित *जेनेक्स पैथोलॉजी लैब* का भी उल्लेख किया गया। जेनेक्स पैथोलॉजी लैब पिछले 4 वर्षों से जानकीपुरम क्षेत्र में लोगों को विश्वसनीय पैथोलॉजी जांच सेवाएं प्रदान कर रही है। बहुत जल्द लैब में एक-रे सीटी स्कैन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होगी।क्लिनिक और लैब के समन्वय से मरीजों को एक ही स्थान पर जांच और उपचार की सुविधा मिल सकेगी। डॉक्टर आस्था ने कहा कि "हमारा प्रयास है कि जानकीपुरम और आसपास के क्षेत...

दस्तकारी एग्ज़बिशन के दिवाली एडिशन का आयोजन 'द रेगनेट होटल' में 15 व 16 अक्टूबर से शुरू

 


50+ ब्रांइस के खास प्रॉडक्ट्स की अमेजिंग रेंज के साथ हर घंटे लाइव स्केथचिंग, मैम्स, सरप्राइज लिफ्ट, लाइव म्यूजिक और टैरो काई रीडिंग सेशन आकर्षण का केन्द्र 


लखनऊ। देशभर के हैंडीक्राफ्ट और लेटेस्ट लाइफस्टाइल उत्पादों को एक है छत के नीचे समेटते हुए दस्तकारी हैंडीक्राफ्ट और लाइफस्टाइल एग्ज़ीबिशन अपने ग्यारहवें सीज़न के साथ 15 और 16 अक्टूबर से शुरू हुई। 'दस्तकारी' की ओर से निराला नगर स्थित 'द रैगर्नेंट होटल' में आयोजित होने वाली  भव्य प्रदर्शनी की मुख्य अतिथि  नवनीत सहगल एवम श्रीमती वंदना सहगल जी रही। दस्तकारी हैंडीक़ाफ्ट और लाइफस्टाइल एग्जीबिशन के ग्यारहवें एडिशन की खासियत यह है कि आप इसमें प्रॉडक्‍टस की वाइड और अमेजिंग रैज के साथ एक ही छत के नीचे फेस्टिव शॉपिंग कर सकेंते है। साथ ही इसमें हर घंटे लाइव स्केरिंग, गेम्स और सरप्राइज गिफ्ट, लाइव म्यूजिक और टैरो कार्ड रीडिंग सैशन भी आकर्षण का केन्द्र है। 

दस्तकारी की संस्थापक और निदेशक ऋचा गुप्ता ने बताया कि उच्च गुणवत्ता वाले हैंडीक्राफ्ट और लाइफस्टाइल उत्पाद दिवाली से पूर्व लखनऊवासियों को उपलब्ध करवाते हुए इस एग्ज़ीबिशिन का आयोजन 

किया गया है। दस्तकारी एग्ज़ीबिशिन के पीछे का मकसद आर्टिजंस को मंच प्रदान करना और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है। हमारी प्रदर्शनी के माध्यम से हम उन्हें अन्य ब्रांडों के साथ साझा मंच पर रखते हैं, जहां वे सीधे ग्राहक से मिल सकते हैं और अपने शिल्प को उस कीमत पर बेच सकते हैं, जिसके वे वास्तव 

में हकदार हैं। 

भारत के विभिन्‍न प्रदेशों के चुनिंदा फैशन कलेक्शन और हैंडीक्राफ्ट आइटम्स के स्टॉल्स इस खास एग्जीबिशन मे होगे और लखनऊवासी कलात्मक व फैशन उत्पादों का एक ही छत के नीचे अवलोकन कर खरीद सकेंगे। दिवाली से पूर्व खास आउटफिट, घर को स्पेशल लुक देने वाले हैंडीक्राफ्ट आइटम्स तथा अन्य फैशन उत्पाद और ज्वैलरी भी खरीदी जा सकेगी। इस प्रदर्शनी में ट्रेडिशनल से लेकर मॉडर्न तक हर तरह का 

सामान माँजूद रहेगा और फेस्टिवल के हिसाब से लेटेस्ट कलेक्शन भी यहां मिलेगा। 


खास उत्पाद खरीदने का मौका  इस प्रदर्शनी में आपको  हैंडलूम, सीतापुर दवारा हथकरघा सूती कालीन और दरी, होम लिनेन बाय नम्रता से राजस्थान के ब्लॉक प्रिंटेड होम फर्निशिंग उत्पाद और क्लासी क्रिएशन के दस्तगीरी के सौजन्य से ग्रामीण कारीगरों दवारा हस्तनिर्मित घरेलू सामान खरीदने को मिलेंगे। साथ ही सिलाई मशीन दवारा पारंपरिक प्रिंट, बुनाई और अनूठे वस्त्र बनारसिया दवारा प्रामाणिक बनारसी परिधान, जविनिष्का दवारा विभिन्‍न भारतीय हैंडलूस टेक्सटाइल्स से बने कंटेम्परेरी कपड़े और जयपुर में राजस्थान के बांधनी और गोटापट्टी खूट, साड़ी, लहंगे भी खरीद सकेंगे। इसके अलावा करघा कला दवारा अपसाइकल सिंगल यूज प्लास्टिक से बने बैग, भगवती हस्तशिल्प टवारा हाथ की कढ़ाई वाले जूट बैग और तागा इंडिया दवारा खास तौर पर आपके लिए लाए गए हथकरधघा और हस्तशिल्प उत्पाद भी आपको मिलेंगे। साथ ही डिजाइन टैक्टिक्स दवारा तेल और एक्रिलिक पेंटिंग, टिनसेल स्पैंगल दवारा रेजिन आर्ट के उत्पाद, निट स्टोरी दवारा मैक्रैम उत्पाद, द क्वर्की गर्ल दवारा हस्तनिर्मित साइनबोर्ड और हाथ से पेंट की गई एक्सेसरीज़ और द पिनेकल स्टोरी दवारा सॉय वैक्स अरोमाथेरेपी कैंडल्स भी आकर्षण का केन्द्र है। ईस ख़ास प्रदर्शनी में कॉटन, सिल्क, लिनन की साड़ी और ब्लाक प्रिंट कपड़ों की चुनिंदा रेंज उपलब्ध होगी साथ ही गोटापत्ती, ज़री, ज़रदोजी वर्क से सजे डिज़ाइनर परिधान भी दर्शकों को लुआएंगे। इसके अलावा यहां हैण्ड पेंटेड डेकोर आइटम विशेष आकर्षण होंगे, वहीं इसमें हैंडमेड ज्वैलरी, सिल्वर ज्वैलरी, हस्तशिल्प के लमाम उत्पाद भी प्रदर्शित किये गए है और बिक्री के लिए उपलब्ध है। दस्तकारी की संस्थापक और निदेशक ऋचा गुप्ता बताती हैं कि दस्तकारी की शुरुआत हमारी रचनात्मक इच्छा और हस्तशिलप के प्रति प्रेम को संतुष्ट करने के उद्देश्य से की गई थी। हम भारत के रचनात्मक रूप से समृद्ध तमाम राज्यों के हस्तशिल्प को एक छत के नीचे लाने की कोशिश करते हैं। यह दस्तकारी का 11वां संस्करण है और इसे अब तक का सर्वश्रेष्ठ बनाने की पूरी कोशिश जारी है। 50 से अधिक ब्रांड और उभरते कारीगरों के उत्पादों की यहां विशाल शृंखला होगी।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ ,उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...