Skip to main content

Featured Post

उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ ने चेयरमैन यूपीपीसीएल को सौंपा 12 सूत्रीय मांग पत्र

लखनऊ। अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ के महामंत्री श्री डी. राजमुर्गन जी, भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री राकेश सिंह जी, उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री शशिकांत श्रीवास्तव जी, महामंत्री श्री विवेक सिंह जी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेश कुमार जी के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष आशीष गोयल आईएएस से शिष्टाचार भेंट कर कर्मचारियों एवं अभियंताओं से संबंधित विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के समाधान हेतु संघ का 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत कर्मचारियों के हितों, सेवा संबंधी समस्याओं, कार्यस्थल पर सुविधाओं तथा लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा करते हुए शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा व्यक्त की। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने में सहायक होगा। चेयरमैन श्री आशीष गोयल जी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए मांग पत्र में उल्लिखित विषयों पर सकारात्मक विचार करने तथा संबंधित समस्याओं के...

राजधानी लखनऊ के श्री खाटू श्याम मन्दिर में अयोजित हुआ अन्नकुट महा महोत्सव-


   लखनऊ। श्री श्याम परिवार,लखनऊ द्वारा प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी खाटू श्याम मंदिर में श्याम बाबा के जयकारों के संग श्री अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से  मनाया गया। बीरबल साहनी मार्ग स्थित खाटू श्याम मन्दिर में बुधवार 26 अक्टूबर को अन्नकुट महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें प्रसाद लेने वाले भक्तों का   तांता लगा रहा। भगवान लक्ष्मी नारायण, श्याम प्रभु की और हनुमान जी महाराज की आरती के साथ उत्सव की शुरुआत हुई। श्री अन्नकूट महोत्सव के कार्यक्रम  संयोजक मनोज अग्रवाल व सुधीर गर्ग ने बताया कि अन्नकुट में बने व्यंजनों जिसमें प्रमुख रूप से  कढ़ी, चावल,  मूंग, बाजरा, पचमेली सब्जी, खीर, पूड़ी-कचौड़ी, मालपुआ,मूली लच्छा समेत 56 प्रकार के व्यंजनों का भगवान को भोग लगाया गया।



 उसके बाद प्रसाद के रूप में भक्तों को बांटा गया। जहां एक ओर भक्तों को बैठकर प्रसाद खिलाने की सुन्दर व्यवस्था की गयी थी,वहीं जो भक्त किसी कारण प्रसाद ग्रहण करने आयोजन स्थल पर नहीं आ पाए उन भक्तों को पैकिंग करके घर के लिए प्रसाद दिया गया। हजारों की संख्या में मन्दिर में भक्तों ने  प्रसाद ग्रहण किया ।12 बजे से शुरु हुआ भंडारा देर शाम तक चलता रहा।मंदिर प्रांगण में अन्नकुट महोत्सव व श्याम प्रभु के मीठे-मीठे भजनों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।



इस मौके पर उत्तरप्रदेश सरकार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री माननीय डाॅ.दिनेश शर्मा,माननीय विधायक डाॅ.नीरज बोरा,माननीय सदस्य विधान परिषद श्री अशोक अग्रवाल ,राधे मोहन अग्रवाल, विजय अग्रवाल, भारत भूषण गुप्ता,अवधेश कुमार अग्रवाल, महावीर प्रसाद अग्रवाल, राधेश्याम अग्रवाल,गणेश प्रसाद अग्रवाल, श्री श्रीकिशन अग्रवाल,सुनील गर्ग, वीरेन्द्र अग्रवाल, रूपेश अग्रवाल,



प्रशांत डालमिया,सुधीश गर्ग, अंकुर अग्रवाल, अरविन्द अग्रवाल,आशीष अग्रवाल, "खन्नू",,राजेश चंद्र अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल समेत बडी संख्या में श्री श्याम परिवार के लोग तथा दूर दूर से आये श्रद्धालुओं ने अन्नकूट महोत्सव में  हिस्सा लिया। मन्दिर मे दिन भर श्याम बाबा के जयकारे व भजन गूंजते रहे।श्री श्याम परिवार, लखनऊ, श्री दादीजी परिवार मंगल समिति,लखनऊ,श्री राधा सखी सेवा परिवार, समिति,लखनऊ, साँझी रोटी स्वयंसेवी संस्था सहित लखनऊ की अनेकों धार्मिक व स्वयंसेवी संस्था व भक्तों ने अन्नकूट भोग उत्सव में भक्तों को प्रसाद ग्रहण करवाने में सहयोग प्रदान किया।




Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ ,उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...