राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम क्षेत्र में आज *डॉक्टर आस्था, MBBS, MS - ENT * के *ट्राईसेंस क्लिनिक* का भव्य शुभारंभ किया गया। क्लिनिक का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य लोग, डॉक्टर और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। क्लिनिक में उपलब्ध सुविधाएं डॉक्टर आस्था ने बताया कि ट्राईसेंस क्लिनिक में कान, नाक और गले से जुड़ी सभी बीमारियों की जांच और उपचार अत्याधुनिक उपकरणों के साथ किया जाएगा। क्लिनिक का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को सस्ती, गुणवत्तापूर्ण और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। जेनेक्स पैथोलॉजी लैब दे रही 4 साल से सेवा इस अवसर पर *डॉक्टर आदर्श* द्वारा संचालित *जेनेक्स पैथोलॉजी लैब* का भी उल्लेख किया गया। जेनेक्स पैथोलॉजी लैब पिछले 4 वर्षों से जानकीपुरम क्षेत्र में लोगों को विश्वसनीय पैथोलॉजी जांच सेवाएं प्रदान कर रही है। बहुत जल्द लैब में एक-रे सीटी स्कैन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होगी।क्लिनिक और लैब के समन्वय से मरीजों को एक ही स्थान पर जांच और उपचार की सुविधा मिल सकेगी। डॉक्टर आस्था ने कहा कि "हमारा प्रयास है कि जानकीपुरम और आसपास के क्षेत...
उत्तर प्रदेश के हजारों दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारियों का विनियमितीकरण अथवा समान कार्य समान वेतन दिये जाने का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश के वन विभाग में तैनात दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी है , जिनको वन विभाग के अधि कारियों द्वारा शासन के तमाम आदेशों तथा न्यायालयों के आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा है , जिससे उत्तर प्रदेश के वन विभाग में हजारों दैनिक कर्मचारी विनियमितीकरण से वंचित है । यह कि शासन द्वारा बार - बार आदेश अधिसंख्यक पद के लिये आदेश हुआ है जिसको वन विभाग के अधिकारी शासन के आदेश पर सरकार को गुमराह कर वन विभाग में दैनिक कर्मचारियों की संख्या शून्य कर अधिसंख्यक पद मांगने से इन्कार कर दिया गया , जिससे हजारों की संख्या में तैनात दैनिक वन कर्मचारी विनियमितीकरण से वंचित है । और भी कई मांगों को लेकर हजरतगंज स्थित बीएन सिंह की प्रतिमा के नीचे एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर सरकार से अपनी मांगों को पूरी करने की अपील की।

Comments
Post a Comment