Skip to main content

Featured Post

राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम में "ट्राईसेंस क्लिनिक" का भव्य शुभारंभ

राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम क्षेत्र में आज *डॉक्टर आस्था, MBBS, MS - ENT * के *ट्राईसेंस क्लिनिक* का भव्य शुभारंभ किया गया।  क्लिनिक का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य लोग, डॉक्टर और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। क्लिनिक में उपलब्ध सुविधाएं डॉक्टर आस्था ने बताया कि ट्राईसेंस क्लिनिक में कान, नाक और गले से जुड़ी सभी बीमारियों की जांच और उपचार अत्याधुनिक उपकरणों के साथ किया जाएगा। क्लिनिक का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को सस्ती, गुणवत्तापूर्ण और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। जेनेक्स पैथोलॉजी लैब दे रही 4 साल से सेवा इस अवसर पर *डॉक्टर आदर्श* द्वारा संचालित *जेनेक्स पैथोलॉजी लैब* का भी उल्लेख किया गया। जेनेक्स पैथोलॉजी लैब पिछले 4 वर्षों से जानकीपुरम क्षेत्र में लोगों को विश्वसनीय पैथोलॉजी जांच सेवाएं प्रदान कर रही है। बहुत जल्द लैब में एक-रे सीटी स्कैन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होगी।क्लिनिक और लैब के समन्वय से मरीजों को एक ही स्थान पर जांच और उपचार की सुविधा मिल सकेगी। डॉक्टर आस्था ने कहा कि "हमारा प्रयास है कि जानकीपुरम और आसपास के क्षेत...

फ्लिपकार्ट की ‘क्राफ्टेड बाय भारत’ सेल गणतंत्र दिवस के अवसर पर महिलाओं के नेतृत्व वाले उद्यमों और कारीगरों को बढ़ावा देगी

लखनऊ,  भारत के होमग्रोन ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस, फ्लिपकार्ट ने आज अपनी फ्लैगशिप समर्थ सेल ईवेंट, ‘क्राफ्टेड बाय भारत’ 2026 के ग्यारहवें संस्करण की घोषणा की। यह सेल भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में 26 जनवरी, 2026 से शुरू होगी। इसमें फ्लिपकार्ट के ऐप और वेब पर एक क्राफ्टेड बाय भारत स्टोरफ्रंट दिखाई देगा, जिसमें वारली, पटचित्र, मधुबनी, पिछवाई और टेराकोटा जैसे 200 से अधिक पारंपरिक कलारूप प्रदर्शित होंगे। इसके अलावा सॉफ्ट आईवरी वुड से हाथों से बनाए गए खिलौने, वूडन क्राफ्ट, हैंडलूम और क्षेत्रीय पेंटिंग भी मिलेंगी। इनका निर्माण 2300 से अधिक कारगरों, बुनकरों और छोटे उद्यमियों ने किया है, जो भारत की स्थानीय संस्कृति और विरासत का प्रतिनिधित्व करते हैं। 

फ्लिपकार्ट द्वारा वंचित समुदायों को ऊपर उठाने के लिए साल 2019 में लॉन्च किए गए फ्लैगशिप प्रोग्राम, फ्लिपकार्ट समर्थ के अंतर्गत क्राफ्टेड बाय भारत सेल का यह एडिशन कन्नौज, भुज, भदोही, हाथरस, हिसार, मदुरई, चित्रकूट, रामनगर, गाजीपुर, उज्जैन, चुरू और रतनगढ़ जैसे टियर 2 और टियर 3 शहरों में महिलाओं के नेतृत्व वाले उद्यमों पर विशेष ध्यान दे रहा है तथा भारत में कारीगरी की समृद्ध विरासत का जश्न मना रहा है।

इस ईवेंट में पूरे देश से सरकारी और प्राईवेट ब्रांडों के साथ स्थानीय व्यवसाय हिस्सा ले रहे हैं, जिसका लाभ 1.9 मिलियन लोगों की आजीविकाओं को मिलेगा। इस साल 300 नए सैलर इस सेल से जुड़े हैं। यह ग्राहकों को भारत के हर कोने से कारीगरों के बेहतरीन और हाथ से बने उत्पाद पेश करेगी। सेल में फर्नीचर, फर्निशिंग, होम डेकोर, किचनवेयर, परिधान और जीवनशैली के उत्पाद होंगे। एम.एस.एम.ई और कारीगरों को ई-कॉर्मस का लाभ उठाने में समर्थ बनाने तथा उनके दीर्घकालिक डिजिटल व्यवसाय का निर्माण करने के फ्लिपकार्ट के मिशन के अनुरूप क्राफ्टेड बाय भारत के रिपब्लिक डे के संस्करण में सैलर्स को पूरे भारत के ग्राहकों तक पहुँचने का अवसर मिलेगा, साथ ही वो ऑप्टिमाईज़्ड प्राईसिंग सपोर्ट, प्लेटफॉर्म आधारित प्रमोशन और समर्पित सहयोग भी प्राप्त कर सकेंगे।

अपराजिता, क्राफ्टकार्टइंडिया (फ्लिपकार्ट प्लेटफॉर्म की सैलर) ने कहा, ‘‘ऑनलाईन बाजार में व्यापक स्तर पर निर्मित रेप्लिका की भरमार है। ऐसे में समर्थ टैग ग्राहकों को यह सुनिश्चित करने का तरीका प्रदान करता है कि वो असली होमग्रोन बिज़नेस से विश्वसनीय होममेड उत्पाद खरीद रहे हैं। पहली पीढ़ी की उद्यमी होने और खुद के ही संसाधनों से क्राफ्टकार्ट की शुरुआत करने के नाते हमारे पास प्रतिष्ठित कॉर्पोरेट रिटेलर जितना बड़ा बजट नहीं है। इसलिए समर्थ की समर्पित एकाउंट सपोर्ट, कम बिज़नेस लागत (कमीशन) और कैटालोगिंग में सहायता ने हमें आगे बढ़ने के लिए समानतापूर्ण मंच उपलब्ध कराया, जिससे हम उस पर अपना ध्यान केंद्रित कर पाए, जिसमें हम माहिर हैं और अपने ब्रांड के लिए अद्वितीय, एस्थेटिक डेकोर आईटम तथा हैंडमेड ज्वेलरी बना पाए।’’ 

फ्लिपकार्ट समर्थ की शुरुआत साल 2019 में की गई थी। यह एक देशव्यापी अभियान है, जिसका उद्देश्य ई-कॉमर्स के माध्यम से एम.एस.एम.ई, कारीगरों और वंचित समुदायों को विकास के नए अवसर प्रदान करना है। यह 7 मिलियन से अधिक लोगों की आजीविका में सपोर्ट करता है। समर्थ प्रोग्राम की मदद से लोगों का व्यवसाय 300 प्रतिशत अधिक बढ़ गया है। इस प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य वंचित घरेलू समुदायों और उद्यमों को पूरे देश में मौजूद एक समावेशी डिजिटल प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना और उन्हें बेहतर आय अर्जित करने की क्षमताएं प्रदान करना है।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ ,उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...