लखनऊ। अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ के महामंत्री श्री डी. राजमुर्गन जी, भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री राकेश सिंह जी, उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री शशिकांत श्रीवास्तव जी, महामंत्री श्री विवेक सिंह जी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेश कुमार जी के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष आशीष गोयल आईएएस से शिष्टाचार भेंट कर कर्मचारियों एवं अभियंताओं से संबंधित विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के समाधान हेतु संघ का 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत कर्मचारियों के हितों, सेवा संबंधी समस्याओं, कार्यस्थल पर सुविधाओं तथा लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा करते हुए शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा व्यक्त की। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने में सहायक होगा। चेयरमैन श्री आशीष गोयल जी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए मांग पत्र में उल्लिखित विषयों पर सकारात्मक विचार करने तथा संबंधित समस्याओं के...
बिहार: बिहार के पटना में स्कूल जाने की बजाय दोस्त के साथ पटना घूमने निकली नाबालिग छात्रा से गैंग रेप का मामला प्रकाश में आया है। खास बात यह है कि नौबतपुर-फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के बीच पीड़िता को अगवा कर दरिंदों ने उसके दोस्त के सामने ही अस्मत लूटी। विरोध करने पर बंधक बनाकर छात्रा के दोस्त की पिटाई भी की गई। बाद में छात्रा को फुलवारीशरीफ में छोड़कर उसका दोस्त भी भाग निकला। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने पीड़िता के दोस्त सुबोध (20) समेत तीन आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। यह घटना तब सामने आयी, जब सोमवार को नवादा मोड़ के नजदीक एक नाबालिग छात्रा खून से लथपथ पड़ी हुई थी। सूचना पर फुलवारीशरीफ थाना प्रभारी रफीकुर्ररहमान मौके पर पहुंचे और पीड़िता को एम्स में भर्ती कराया। बाद में महिला दारोगा ने पीड़िता से पूछताछ की। पीड़िता ने बताया कि वह नौबतपुर क्षेत्र के रहने वाले अपने दोस्त सुबोध के साथ पटना आ रही थी। रास्ते में ही दरिंदों ने उसे अगवा कर लिया। बांसबाड़ी के पीछे ले जाकर आरोपितों ने मेरे दोस्त को बंधक बना लिया। इसके बाद बारी-बारी से मेरे साथ दुष्कर्म किया। आरोपि...