बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...
ईस्ट बंगाल और मोहन बागान के पूर्व डिफेंडर आर. धनराजन का रविवार रात को मल्लापुरम जिले के पेरिथालमान्ना में फुटबाल खेलते वक्त मौत हो गई। धनराजन 39 साल के थे। सांस रुकने और छाती में दर्द के बाद वह अचानक मैदान पर ही गिर पड़े। धनराजन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत लाया गया घोषित किया। यह घटना एफसी पेरिथालमान्ना और सास्था थ्रिसूर के बीच हो रहे मैच के दौरान 27वें मिनट में घटी। धनराजन ने संतोष ट्रॉफी में ईस्ट बंगाल का प्रतिनिधित्व किया था।