बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...
हिंदी सिनेमा के बड़े फिल्म निर्माताओं में से एक और निर्देशक करण जौहर को दशक के सर्वश्रेष्ठ मनोरंजक का खिताब मिला है। वह कई दशकों से भारत की जनता को अपनी फिल्मों से मनोरंजित कर रहे हैं। इस नए पुरस्कार के साथ करण जौहर को उनके काम के लिए सराहे जाने पर मिले तमगों सूची में एक और नाम जुड़ गया है। इंडिया बिजनेस लीडर अवार्ड्स में फिल्म निर्माता करण जौहर को आईकॉनिक एंटरटेनमेंट लीडर ऑफ द डिकेड (दशक के सर्वश्रेष्ठ मनोरंजक) का पुरस्कार दिया गया। राजी, केसरी, गुड न्यूज जैसी फिल्मों के रचयिता करण जौहर को यह पुरस्कार भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने से दिया। पुरस्कार समारोह में करण जौहर ने अवार्ड मिलते समय भारत की जनता, अपने साथ काम कर रहे लोगों और जूरी के सदस्यों का दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, 'मेरा यह दशक बहुत ही बेहतरीन गुजरा है। इसके लिए मैं अपने यहां काम कर रहे सभी लोगों का शुक्रगुजार हूं। मैं भारत की जनता का भी धन्यवाद करना चाहता हूं, जिसने हमें इतना प्यार दिया। मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद करना चाहता हूं, जिसने मुझे और मेरी कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस को आगे बढ़ाने मे...