Skip to main content

Posts

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

योगी सरकार ने 25 से 27 मार्च तक पूरे यूपी को लॉकडाउन करने की तैयारी की

कोरोना वायरस को खतरे को देखते हुए प्रदेश सरकार ने 25 से 27 मार्च तक पूरे यूपी को लॉकडाउन करने की तैयारी की है। उन्होंने जनता से भयभीत न होने की अपील की है। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से भयभीत न होने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आवश्यक चीजों की बिल्कुल भी कमी नहीं होने दी जाएगी। अनावश्यक मास्क न लगाएं। दवा की दुकानें खुली रहेंगी। लॉकडाउन से जरूरी सुविधाएं बिल्कुल भी प्रभावित नहीं होंगी। उन्होंने सामाजिक और व्यापारिक संगठनों से अपील की है कि वे इस लॉकडाउन का समर्थन करें क्योंकि यही सुरक्षा का एकमात्र विकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 35 लाख श्रमिकों को 1000 रुपये प्रतिमाह भत्ता दिया जाएगा। जल्द से जल्द दिहाड़ी मजदूरों के खाते में डीबीटी के माध्यम से एक साथ एक-एक हजार रुपये की सहायता राशि भेजी जाएगी। ठेला-खोमचा व रेहड़ी वालों के साथ ही रिक्शा और ई-रिक्शा वालों को भी इससे जोड़ा जाएगा और उनके अकाउंट में भी सहायता राशि भेजी जाएगी। सरकारी दफ्तरों में 50 प्रतिशत कर्मचारी भी कार्यरत होंगे। किसी कर्मचारी की छुट्टी के पैसे नहीं कटेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस महा...

1020 अंक के अछाल के बाद 27000 के ऊपर पहुंचा सेंसेक्स

सोमवार को ऐतिहासिक गिरावट के बाद सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को बाजार में गिरावट का सिलसिला थम गया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1271.39 अंक यानी 4.89 फीसदी की बढ़त के साथ 27252.39 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 47 अंक यानी 5.48 फीसदी की बढ़त के साथ 8027.25 के स्तर पर खुला। इसके थोड़ी ही देर बाद सेंसेक्स 1454 की तेजी पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था को सहारा के देने के लिए अमेरिकी फेडरल रिजर्व के असीमित बॉन्ड खरीद कार्यक्रम की घोषणा की, जिसके बाद घरेलू बाजार में तेजी आई। दूसरे एशियाई बाजारों में भी ऐसा ही रुख देखने को मिला। कारोबारियों का कहना है कि अमेरिका में मांग बढ़ने की संभावना से एशिया में निवेशकों की भावनाओं में सुधार हुआ।  कोरोना से प्रभावित हो रहा है बाजार मालूम हो कि कोरोना वायरस को चलते भारत समेत दुनियाभर के बाजारों में कई दिनों से गिरावट आ रही है। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले धीरे-धीरे बढ़ते ही जा रहे हैं। सोमवार को देश में 99 नए मामले...

पीएम मोदी कर सकते हैं बेलआउट पैकेज की जल्द हो सकती है घोषणा

कोरोना वायरस के कारण विभिन्न क्षेत्रों को लगे झटके के कारण अर्थव्यवस्था पर पड़े नकारात्मक असर को संभालने के लिए केंद्र सरकार जल्द बेलआउट पैकेज की घोषणा कर सकती है। बेलआउट पैकेज कितना हो, किन सेक्टरों को इस पैकेज का कितना हिस्सा मिले और इसके मापदंड क्या हों, इस पर सरकार में शीर्ष स्तर पर लगातार माथापच्ची हो रही है। सरकार द्वारा गठित कोविड-19 इकोनॉमिक रेस्पोंस टास्क फोर्स में भी बेल आउट पैकेज देने पर सैद्धांतिक सहमति है। इस बीच उद्योग जगत और सेलिब्रिटियों से दान के लिए पीएम अपील कर सकते हैं।   सरकार के सूत्रों के मुताबिक बेलआउट पैकेज की घोषणा कभी भी हो सकती है। विभिन्न क्षेत्रों को संकट से उबारने के लिए टास्क फोर्स की रिपोर्ट से सरकार भी सहमत है। फिलहाल बेल आउट पैकेज की रकम और कोरोना के कारण ज्यादा से ज्यादा  नुकसान झेलने वाले क्षेत्रों का अध्ययन किया जा रहा है। वित्त मंत्री पहले ही कह चुकी हैं कि कोरोना के खिलाफ जंग के लिए कॉरपोरेट सोशल रेस्पोंसिबिलिटी माना जाएगा। मदद की अपील संभव दुनिया के देशों के इतर भारत में उद्योगपति और सेलिब्रिटी मदद के लिए आगे नहीं आए हैं। अब तक वेदांता ...

कोरोना वायरस पर भारत की ओर से किए जा रहे प्रयास को अब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कि सराहा

कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामले के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि कोरोना के प्रसार पर रोक लगाने के लिए भारत को अपनी आक्रामक कार्रवाई जारी रखनी चाहिए. भारत में कोरोना के 499 मामले सामने आए हैं और इसके प्रसार को रोकने के लिए 548 जिलों में लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है. कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए भारत की ओर से उठाए गए कदम पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के कार्यकारी निदेशक माइकल जे रेयान ने कहा कि भारत चीन जैसा बेहद घनी आबादी वाला देश है और इन घनी आबादी वाले देशों में जो कुछ होता है उससे ज्यादा हद तक कोरोना वायरस का भविष्य निर्धारित होगा. उन्होंने आगे कहा कि यह वास्तव में बेहद महत्वपूर्ण है कि भारत सार्वजनिक स्वास्थ्य स्तर पर अपनी आक्रामक कार्रवाई जारी रखे. माइकल जे रेयान ने कहा कि भारत ने साइलेंट कीलर कही जाने वाली 2 गंभीर बीमारियों (स्मॉल पॉक्स और पोलियो) के उन्मूलन में दुनिया की अगुवाई की. भारत में जबरदस्त क्षमता है, सभी देशों में भी जबरदस्त क्षमता है कि वे अपने समुदायों और नागरिक समाजों को एकत्र करें. पूरी दुनिया में हो सीजफायरः UN दूसरी ओर, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंट...

गर्मी और नमी से कम हो सकता है कोरोना का प्रभाव

कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामले और रोजाना हो रही मौतों के बीच एक राहत भरी खबर आई है। एक नए अध्ययन के मुताबिक बढ़ते तापमान और मौसम में नमी के कारण कोरोना के बढ़ते प्रभाव को कम किया जा सकता है। बेइहांग और सिंघुआ विश्वविद्यालय द्वारा चीन के सौ गर्म शहरों में किए गए इस अध्ययन में पाया गया है कि ज्यादा गर्मी या नमी से कोरोना को खत्म तो नहीं किया जा सकता है लेकिन इसके तेजी से फैलने पर अंकुश जरूर लगाया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक जैसे ही 100 चीनी शहरों में तापमान बढ़ा, कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की औसत संख्या 2.5 से गिरकर 1.5 से गिर गई। दिसंबर के महीने में कोरोना के चीन में उभरने के बाद से, इस वायरस ने दुनियाभर में ठंड के मौसम में 350,000 से अधिक लोगों को प्रभावित किया है। फरवरी के महीने में चीन में यह महामारी अपने चरम पर पहुंच गई थी और एक ही दिन में 15,000 से अधिक मामले दर्ज किए गये थे। वहीं अब वहां मौसम में बदलाव के बाद से मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है। चीन के वुहान शहर जहां से यह वायरस फैलना शुरू हुआ था, अब वहां से एक भी नए मामले सामने नहीं आए हैं। कोरोना को लेकर अमेरिकी राष्ट...

शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों ने मानी जनता कर्फ्यू की अपील

दुनियाभर के कई देशों में कहर बरपा रहे जानलेवा कोरोना वायरस से अब भारत भी जूझ रहा है. देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) को मात देने के लिए भारत सरकार ने जनता कर्फ्यू को एक हथियार की तरह इस्तेमाल किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर आज यानी 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू का पालन किया जा रहा है. जनता कर्फ्यू के तहत लोगों से घर से बाहर ना निकलने की अपील की गई है. राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग (Shaheen Bagh) इलाके में करीब 100 दिन से नागरिकता संशोधन कानून (CAA), नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस (NRC) और नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (NPR) को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओं में कोरोना वायरस को लेकर डर नहीं है. हालांकि, आज सरकार की अपील पर जनता कर्फ्यू का पालन करते हुए प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शनस्थल पर ना जुटने का फैसला किया है. सांकेतिक धरना प्रदर्शन जारी जनता कर्फ्यू (Janata Curfew) के दौरान प्रदर्शनकारियों का प्रतीकात्मक धरना प्रदर्शन जारी है. प्रदर्शनकारी महिलाओं ने प्रदर्शनस्थल पर मौजूदगी दर्ज कर...

वर्क फ्रॉम होम और अधिक इस्तेमाल से बढ़ा दबाव,धीमी हुई इंटरनेट की रफ्तार

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सामाजिक दूरियां बढ़ने और वर्क फ्रॉम होम अपनाए जाने से इंटरनेट की रफ्तार धीमी हो गई। रविवार को दिल्ली-एनसीआर के शहरों में सुबह से ही इंटरनेट की रफ्तार धीमी रही। अधिकतर सरकारी और निजी दफ्तरों के कर्मियों के काम को पूरा करने के लिए इंटरनेट ही मुख्य साधन होने की वजह से इसका सर्वाधिक असर इंटरनेट सेवाओं पर दिखने लगा है। निजी कंपनियों के लिए काम करने वाले कर्मियों के वर्क फ्रॉम होम पर होने की वजह से भी इंटरनेट पर लोड बढ़ता गया। देश भर में बदल रहे माहौल के कारण भी जरूरी सूचनाएं हासिल करने वाले उपभोक्ता भी लगातार मोबाइल स्ट्रीमिंग और सर्फिंग कर रहे हैं।  मुहिम का इंटरनेट पर भी असर तमाम अग्रणी कंपनियों सहित एमएनसी में कार्यरत कमियों और सरकारी दफ्तरों की तरफ से भी कर्मियों को राहत देते हुए वर्क फ्रॉम होम (घर से काम करने की सुविधा) दी गई है। इस दौरान कार्य प्रभावित न हो इसलिए घरों में रहकर भी पूरी दुनिया से जुड़ने के लिए मुख्य साधन इंटरनेट सेवाओं पर असर पड़ रहा है। 

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...