लखनऊ, राजधानी लखनऊ में दो दिवसीय इंडियन फार्मा फेयर का भव्य आगाज हुआ। फैजाबाद रोड स्थित गोल्डन ब्लॉसम इंपीरियल रिजॉर्ट्स में आयोजित इस फेयर में देशभर की 70 से अधिक दवा निर्माता कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए हैं। इस मौके पर लखनऊ कैमिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री प्रदीप चंद्र जैन ने कहा कि यह फेयर मेडिकल और फार्मा क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से न सिर्फ नई दवाओं और तकनीक की जानकारी मिलती है, बल्कि युवाओं को रोजगार और व्यापार के नए अवसर भी मिलते हैं। प्रदीप चंद्र जैन ने उत्तर प्रदेश को मेडिसन हब बनाने की दिशा में इस फेयर को अहम कदम बताया। उन्होंने कहा कि एलोपैथिक, आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक दवाओं के साथ कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से जुड़ी दवाओं की जानकारी भी यहां एक मंच पर उपलब्ध है। इससे मरीजों और डॉक्टरों दोनों को फायदा मिलेगा।
संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में लागू किए गए लॉकडाउन में भी कई विदेशी ऐसे हैं जो बेधड़क अब भी बाहर निकल रहे हैं। ताजा मामला दिल्ली के बसंत विहार का है। शनिवार को दिल्ली पुलिस ने गश्त के दौरान उरुग्वे की एक महिला को बिना ग्लव्स और मास्क के साइकिल चलाने पर रोका तो उसने पुलिस से बहस शुरू कर दी। महिला ने ग्लव्स और मास्क पहनने के लिए कहने वाले पुलिस अधिकारी का नाम भी नोट किया। हाल में ही बड़ी संख्या में विदेशी जमाती भी देश के विभिन्न क्षेत्रों से पकड़े गए हैं। निजामुद्दीन मरकज में शामिल होने आए ये विदेशी बिना जांच कराए फरार हो गए थे। विभिन्न राज्यों की पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद जब इनका टेस्ट करवाया गया तो इनमें से अधिकतर कोरोना पॉजिटिव निकले। इन विदेशियों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। दिल्ली, लखनऊ, रांची, पटना समेत कई जगहों पर मस्जिदों में विदेशी निजामुद्दीन मरकज में 216 विदेशियों के अलावा लखनऊ में 13, रांची के मस्जिदों में 30, पटना के मस्जिदों में 10 विदेशी पकड़े गए हैं। वहीं दिल्ली के चांदनी महल इलाके से शनिवार को सरकारी एजेंसियों ने पांच दिन के अभियान के बाद 13...