बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ राजग गठबंधन में सीट बटवारे पर उठापटक शुरू हो गई है। जदयू से तनातनी के बीच लोजपा ने राज्य में भाजपा के हिस्से की सौ सीटों को छोड़ कर अन्य सीटों पर अपनी पार्टी का उम्मीदवार उतारने का संदेश दिया है। वहीं हाल ही में राजग में शामिल हुई जीतनराम मांझी की पार्टी हम लोजपा उम्मीदवारों के खिलाफ उम्मीदवार उतारने की तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को चिराग पासवान के आवास पर हुई लोजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में भाजपा के हिस्से की सीटों के इतर अन्य सीटों पर उम्मीदवार उतारने पर मंथन हुआ। सूत्रों के मुताबिक चिराग ने पार्टी से शेष 143 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया है। बैठक में गठबंधन करने का संपूर्ण अधिकार चिराग को देने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। शह-मात का खेल दरअसल पूरी राजनीति ज्यादा से ज्यादा सीट हथियाने की है। जदयू लोजपा को 30 से ज्यादा सीट देने को तैयार नहीं है। ज्यादा सीट न मिलने की संभावना के बाद चिराग सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ हमलावर हैं। उधर नीतीश ने लोजपा पर दबाव बनाने के लिए जीतनराम मांझी को राजग में शामिल कर लिया। जदयू...