बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत जनपद लखनऊ में तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को श्री असीम अरूण, माननीय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनाजाति कल्याण, उत्तर प्रदेश शासन के कर कमलों द्वारा दिनांक 16 /08/ 2022 दिन मंगलवार को छत्रपति शाहू जी महाराज शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, भागीदारी भवन, लखनऊ में 270 अभ्यर्थियों को नि:शुक्ल टैबलेट वितरण किया गया । टैबलेट वितरण के समय श्री समीर वर्मा, सचिव, समाज कल्याण, उत्तर प्रदेश शासन, श्री राकेश कुमार, निदेशक, समाज कल्याण, उत्तर प्रदेश लखनऊ, श्री श्रीनिवास द्विवेदी, उप निदेशक, समाज कल्याण, लखनऊ मण्डल, लखनऊ, श्रीमती सुनीता सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी, लखनऊ, श्री मनोज शुक्ल, जिला समाज कल्याण अधिकारी(विकास), लखनऊ एवं अन्य विभागीय अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थिति रहें। शिक्षा सत्र 2022 - 23 में जनपद लखनऊ में सिविल सेवा/राज्य सिविल सेवा की तैयारी हेतु कुल पंजीकृत 1163 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 880 अभ्यर्थियों को साक्षात एवं 283 अभ्यर्थियों को आनलाइन, नीट के पंजीकृत 189 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 137 अभ्यर्थियों को साक्षात एवं 52 अभ्यर्थियो...