Skip to main content

Posts

Featured Post

उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ ने चेयरमैन यूपीपीसीएल को सौंपा 12 सूत्रीय मांग पत्र

लखनऊ। अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ के महामंत्री श्री डी. राजमुर्गन जी, भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री राकेश सिंह जी, उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री शशिकांत श्रीवास्तव जी, महामंत्री श्री विवेक सिंह जी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेश कुमार जी के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष आशीष गोयल आईएएस से शिष्टाचार भेंट कर कर्मचारियों एवं अभियंताओं से संबंधित विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के समाधान हेतु संघ का 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत कर्मचारियों के हितों, सेवा संबंधी समस्याओं, कार्यस्थल पर सुविधाओं तथा लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा करते हुए शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा व्यक्त की। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने में सहायक होगा। चेयरमैन श्री आशीष गोयल जी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए मांग पत्र में उल्लिखित विषयों पर सकारात्मक विचार करने तथा संबंधित समस्याओं के...

खेल व मनोरंजन के दिग्गजों ने ‘कुमिते 1 वॉरियर हंट’ को दी शाबाशी

  यह हर तरह से विजेता है! अपने लॉन्च से लेकर आज तक, भारत की पहली एमएमए रियलिटी सीरीज, ‘कुमिते 1 वॉरियर हंट’ दर्शकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी कर रही है। भारत के पूर्व ऑलराउंडर, इरफान पठान, पहले भारतीय डब्ल्यूडब्लूई हैवीवेट चैंपियन खली, भारत की स्टार एमएमए फाइटर, रितु फोगट, महान भारतीय कुश्ती कोच महावीर सिंह फोगट, पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग, पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह, हास्य अभिनेता कपिल शर्मा, क्रिकेटर केएल राहुल, और अभिनेत्री, अथिया शेट्टी सभी ने वेब सीरीज को शाबाशी दी है। उन्होंने इसमें भाग लेने वाले 18 एमएमए एथलीटों को प्रोत्साहित किया है। टोयम का ‘कुमिते 1 वॉरियर हंट’ भारत के नंबर 1 ओटीटी प्लेटफॉर्म, एमएक्स प्लेयर के खेल आधारित कंटेंट में प्रवेश को चिह्नित करता है। प्रसिद्ध खेल दिग्गजों और मशहूर हस्तियों ने एमएमए चैंपियंस को अपना समर्थन देने के लिए अपने सोशल मीडिया का सहारा लिया और युवा एमएमए एथलीटों के निर्माण को बढ़ावा देने और मंच प्रदान करने के लिए कॉन्सेप्ट मालिकों, टोयम स्पोर्ट्स, ओटीटी प्लेयर एमएक्स प्लेयर के साथ-साथ मेजबान सुनील शेट्टी की सराहना की है। द ग्रेट...

ममता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कराया गया करहेटा में भव्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन

   ममता का पर्याय और नर सेवा नारायण सेवा को अपना उद्देश्य मानकर दिन रात असहायों और गरीबों की सेवा करने वाली ममता चैरिटेबल ट्रस्ट जनता को निरोग करने के लिए आज एक भव्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन करहेटा में किया जिसका शुभारंभ श्री स्वतंत्रदेव सिंह मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, पूर्व विधायक श्री सुरेश तिवारी एवं श्री राजीव मिश्रा मुख्य ट्रस्टी ममता चैरिटेबल ट्रस्ट  के कर कमलों द्वारा किया गया l सभी चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया l कार्यक्रम में पधारे सभी मीडिया कर्मियों का भी सम्मान किया गयाl स्वास्थ्य मेले में 2465 लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया l  मेले में केजीएमसी, पीजीआई एवं बलरामपुर के विख्यात चिकित्सकों द्वारा जनता का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं उन्हें 15 दिन की नि:शुल्क औषधि वितरित की गई l  स्वास्थ्य मेले में स्त्री रोग विशेषज्ञ  ने महिलाओं के स्वास्थ्य हेतु एक संगोष्ठी की जिसमे महिलाओं में गर्भाशय में होने वाले कैंसर,ब्रेस्ट कैंसर से बचाव और उपचार, महिलाओं में 5 साल में एक बार जांच आदि को जरूरी बताया स्वास्थ्य मेले में सर्जरी ...

लक्ष्मणनगरी लाए हैं बाबा श्याम की छवि , 21-22 फरवरी को सांवरे की महफिल सजाएंगे कोलकाता, पंजाब, वृदांवन और कानपुर के नामचीन भजन गायक शाम पांच बजे से

  लखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल की ओर से ऐशबाग के तिलकनगर पुण्यस्थली अग्रसेन पार्क में 21 फरवरी मंगलवार से शुरू होने वाले तीन दिवसीय 40वें श्री श्याम निशानोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में है। हजारों भक्तों को बाबा श्याम का दिव्य एवं सर्व सुलभ दर्शन करवाने के लिए देर रात तक व्यवस्था पूर्ण कर ली गई। इसी क्रम में सोमवार को बाबा श्याम की छवि (शीश) दिल्ली से लक्ष्मणनगरी चारबाग स्टेशन पहुंची। जहां शीश के दानी की छवि के भव्य स्वागत के लिए सैकड़ों संख्या में श्याम भक्त मौजूद थे।  मंडल के मीडिया प्रभारी अनुपम मित्तल ने बताया कि चारबाग से श्याम छवि को ऐशबाग तक कार से लाया जाएगा। ऐशबाग से श्याम प्रेमी श्रवण अग्रवाल अपने सिर पर बाबा श्याम का शीश रखकर हारे के सहारे की जय हो, कलयुग के अवतारी की जय हो जयकारे के बीच, ढोल नगाड़ों की धुनों पर नाचते गाते, रंग गुलाल उड़ाते और पुष्प वर्षा करते हुए सैकड़ों महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे मंडल कार्यालय तिलक नगर के ओर चल पड़े, जहां इसे एक दिन के विश्राम कराया जाएगा। 21-22 फरवरी को खाटू श्याम के भव्य दरबार में बाबा की यही छवि भक्तों के दिव्यदर्शन के लिए सुशोभित क...

लखनऊ में आयोजित होने वाले तीनदिवसीय 40वें श्री श्याम निशानोत्सव का 21 फरवरी 2023 को होगा शुभारंभ

  लखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल की ओर से होने वाले  40वें श्री श्याम निशानोत्सव इस बार तीन दिवसीय होगा जिसका आयोजन ऐशबाग के तिलक नगर स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क में किया जाएगा। 21 और 22 फरवरी को सांवरे की महफिल सजाने के लिए पंजाब के नरेन्द्र चंचल नाम से विख्यात विशाल शैली, कोलकाता के श्याम जगत के मशहूर विकास कपूर, कानपुर कुमार मुकेश और श्री धाम वृंदाक्न बरसाना की ब्रज रस अनुरागी साध्वी पूर्णिमा दीदी श्याम भजनों की सरिता से भक्तों को सराबोर करने आ रही है।  इस बात की जानकारी प्रेसवार्ता में मंडल समिति के अध्यक्ष श्रवण कुमार, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र अग्रवाल और मीडिया प्रभारी अनुपम मित्तल ने संयुक्त रूप से दी। इसके अलावा संरक्षक भारत भूषण, उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल और सुरेश कंछल ने बताया कि इस बार 75 फिट चौड़े और 45 फिट ऊंचे खाटू मंदिर में कलयुग के अवतारी बाबा श्याम अवतरित होगे। प्रथम दिन श्वेत रंग और दूसरे दिन रंग बिरंगे रंगों से बाबा श्याम का भव्य दरबार सुशोभित होगा। श्याम दरबार का निर्माण कार्य कोलकाता के असीम भाई और उनके सहयोगी कारीगारों द्वारा पिछले 15 दिनरात एक करके तैयार करने म...

लखनऊ का पहला न्यूरोरिहैबिलिटेशन '' न्यूरॉन्स -वाक अगेन '' सेंटर का उद्घाटन - प्रदेश के सुप्रसिद्ध न्यूरोसर्जन डॉ मज़हर हुसैन द्वारा संपन्न

   मोहन श्याम फाउंडेशन द्वारा एम् एस हॉस्पिटल ,कुर्सी रोड , में ,न्यूरॉन्स -वाक अगेन ,एक विशेष न्यूरो-रिहैबिलिटेशन का उद्घाटन डॉ मज़हर हुसैन द्वारा किया गया। इस दौरान ट्रस्टी श्री श्याम बहादुर ,श्रीमती शांति ,चेयरपर्सन डॉ सुरेंद्र प्रताप चौधरी , प्रशासनिक अधिकारी डॉ कामिनी पाठक एवं समस्त सदस्य उपस्थित रहे। यह सेंटर लगभग 4000 वर्ग फ़ीट में बना हुआ हैं । जिसमे सभी प्रकार के नसों / स्नायु के विकार ,विशेषतः हेड इंजरी ,स्पाइनल कॉर्ड इंजरी ,स्ट्रोक,पार्किंसंस सिंड्रोम ,मस्कुलर डिस्ट्रॉफी और सेरिब्रल पाल्सी के मरीजों के पुर्नवास / रिहैबिलिटेशन हेतु विशेष तकनीकी का प्रयोग फिजियोथेरेपी ,ऑक्यूपेशनल थेरेपी , स्पीच थेरेपी द्वारा किया जाता हैं।  विकृत मरीजों को आवागमन में होने वाली असुविधा से बचने के लिए ,सेंटर के अंदर ही मरीजों को ठहरने और नर्सिंग की सुविधा भी उचित दर पर उपलब्ध हैं।

ममता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गरीबो एवं असहायों के लिये की जा रही सेवा, सच्ची सेवा हैं - बृजेश पाठक, उपमुख्यमंत्री, उ० प्र०

लखनऊ , ममता का पर्याय और नर सेवा नारायण सेवा को अपना उद्देश्य मानकर दिन रात असहायों और गरीबों की सेवा करने वाली ममता चैरिटेबल ट्रस्ट जनता को निरोग करने के लिए आज एक भव्य स्वास्थ्य जागरूकता शिविर एवं आरोग्य मेला का आयोजन नेहरू नगर पार्क, लखनऊ में किया गया जिसका शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक जी एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा जी एवं श्री राजीव मिश्रा मुख्य ट्रस्टी ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के कर कमलों द्वारा किया गया शिविर में मनोज कुमार राय एडवोकेट, प्रदीप शर्मा, अमन द्विवेदी, ललित, पंकज तिवारी एवं ट्रस्ट परिवार के सम्मानित सदस्य उपस्थित रहें।  सभी चिकित्सकों को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक जी, पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा एवं श्री राजीव मिश्रा जी द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गयाI स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में 2169 लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया I मेले में केजीएमसी, पीजीआई के विख्यात चिकित्सकों द्वारा जनता का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं उन्हें 15 दिन की नि:शुल्क औषधि वितरित की गईI स्वास्थ्य मेले में जिसमें गैस्ट्रोलाॅजिस्ट डाॅ. दीपक अग्र...

अपने शो ‘मैत्री‘ को प्रमोट करने लखनऊ पहुंचीं एक्ट्रेस श्रेनु पारिख

  लखनऊ, देश भर के दर्शकों का दिल छू लेने वालीं कई कहानियां दिखाने के बाद ज़ी टीवी ने हाल ही में एक नया शो ‘मैत्री‘ लाॅन्च किया है। प्रयागराज की पृष्ठभूमि में रचा-बसा यह शो मैत्री (श्रेनु पारिख) और नंदिनी (भाविका चैधरी) का सफर दिखाता है, जहां दोनों एक दूसरे को दिल से बहन मानती हैं। बचपन से ही इन दोनों पक्की सहेलियों के बीच एक अटूट रिश्ता रहा है, मगर यूं लगता है जैसे उनकी दोस्ती के लिए ज़िंदगी ने कुछ और ही सोच रखा है। आज किस्मत के एक अजीब मोड़ पर दोनों एक दूसरे के आमने-सामने हैं।  शो की लीड एक्ट्रेस श्रेनु पारिख इस दिलचस्प शो को प्रमोट करने आज लखनऊ पहुंची। शनशाइन प्रोडक्शन्स और टैल ए टेल मीडिया के निर्माण में बना ‘मैत्री‘ हर रोज शाम 7 बजे, सिर्फ ज़ी टीवी पर प्रसारित किया जा रहा है। श्रेनु का किरदार मैत्री एक सीधी-सादी और नेकदिल लड़की है। उसकी सादगी में ही उसकी सुंदरता बसती है। उसमें बच्चों-सी मासूमियत और जबर्दस्त उत्साह है, जो अपने आसपास के लोगों को भी खुशी से भर देती है। उसका स्वभाव     ऐसा है कि वो एक साथ बहुत-से काम कर लेती है। वो प्रयागराज में एक इवेंट मैनेजमेंट कं...

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ ,उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...