बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...
30 नवंबर को प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों पर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित दिया जाएगा ज्ञापन लखनऊ, पुरानी पेंशन विसंगति समाधान संघर्ष मोर्चा की केन्द्रीय बैठक को संबोधित करते प्रदेश संयोजक तारकेश्वर शाही ने कहा कि 15 नवंबर तक समस्त जनपद इकाईयों का गठन कर लिया जाय तथा 30 नवंबर को प्रदेश की समस्त जिला मुख्यालयों पर जिलाधिकारी के माध्यम से मा. मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया जाएगा । प्रदेश संयोजक विनय कुमार सिंह ने कहा कि दिसंबर के अन्तिम सप्ताह में प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गांधी प्रतिमा पर एक व्यापक कार्यक्रम किया जाएगा । प्रदेश संयोजक सुभाष कनौजिया ने कहा कि राजनीति से ऊपर उठकर हमें अपनी स्वयं लड़नी होगी । प्रदेश संयोजक मनोज राय ने कहा कि मेमोरेंडम जारी कराकर अपने लक्ष्य की प्राप्ति का यह अंतिम अवसर है । प्रदेश संयोजक शशांक पाण्डेय ने कहा कि हम अपने लक्ष्य के बिल्कुल करीब हैं, सिर्फ एक बार अपनी ताकत को लखनऊ की सड़कों पर दिखाने की आवश्यकता है । आज की बैठक में सर्वजीत भदौरिया को जिला संयोजक - इटावा, अजय प्रताप सिंह को जिला संयोजक - रा...