*लखनऊ।* तपती दोपहरी में जब सड़कें सूनी पड़ जाती हैं, तब लखनऊ के हुसड़िया चौराहे पर इंसानियत की एक तस्वीर उभरती है। ‘वॉटर मैन’ के नाम से मशहूर अंकुश विजय ने मंगलवार को जरूरतमंदों के बीच खाने के पैकेट बांटकर न सिर्फ पेट की आग बुझाई, बल्कि पानी की एक-एक बूंद बचाने का संदेश भी दिया। इस नेक काम में उनके परिवार और मित्रों ने कंधे से कंधा मिलाकर उनका हौसला बढ़ाया। अंकुश की मुहिम सिर्फ भोजन तक सीमित नहीं है। राजधानी में जगह-जगह प्याऊ लगवाकर वह राहगीरों की प्यास बुझा रहे हैं। जनसेवा को जीवन का मकसद बना चुके अंकुश ने इस मौके पर कहा, “पानी अनमोल है। यह हमारी थाती है, जिसे हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए संभालकर रखना होगा। एक-एक बूंद बचाएंगे, तभी कल बचेगा।” उन्होंने ऐलान किया कि अब उनकी सेवा की यह धारा लखनऊ से निकलकर आसपास के जिलों तक भी पहुंचेगी, ताकि मदद का दायरा और बड़ा हो सके और हर असहाय तक राहत पहुंचे। स्थानीय लोगों ने वॉटर मैन के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि अंकुश जैसे युवा ही समाज की असली पूंजी हैं।
टेट उत्तीर्ण शिक्षामित्रों के संगठन शिक्षक / शिक्षामित्र उत्थान समिति उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में 27 मई से लगातार इकोगार्डन लखनऊ में टेट उत्तीर्ण शिक्षामित्रों के द्वारा अपनी मांगों को लेकर शांति पूर्ण धरना प्रदर्शन कार्यक्रम किया जा रहा है। शिक्षक /शिक्षामित्र उत्थान समिति उप्र द्वारा अनेकों बार सरकार के समक्ष शिक्षामित्रों की समस्याओं को उठाया गया है। परंतु कोई निराकरण नहीं हुआ है। वर्तमान में लगभग 146000 शिक्षा मित्र हैं इनमें से लगभग 50000 शिक्षामित्र टीईटी/सीटीईटी उत्तीर्ण है जो कि एनसीटीई के शिक्षक बनने की योग्यता के मानकों को पूरा करते हैं। प्रदेश अध्यक्ष गुड्डू सिंह ने बताया निम्नलिखित मांगे पूरी न होने तक शाति पूर्ण धरना प्रदर्शन जारी रहेगा । 1-उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश एवं अन्य राज्यों की भांति उत्तर प्रदेश में भी पूर्ण योग्यता रखने वाले एनसीटीई के शिक्षक बनने के मानकों को पूरा करने वाले लगभग 50000 प्रशिक्षित शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण शिक्षा मित्रों को उनके दीर्घकालीन 25 वर्षों के कार्यानुभव को भी दृष्टिगत रखते हुए स्थाईकरण की व्यवस्था की जाए। 2-नॉन टेट शिक्षामित्र...