लखनऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा आलमबाग, लखनऊ में विशेष अरदास का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राज्यसभा सांसद एवं चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सरदार सतनाम सिंह संधू की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए अरदास की गई। बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही और सभी ने राष्ट्र के विकास व सामाजिक सद्भाव के लिए गुरु घर में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। सांसद सरदार सतनाम सिंह संधू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, राजू गांधी और गिरीश मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। गुरुद्वारा आलमबाग की ओर से मनमोहन सिंह, भूपिंदर सिंह पिंदा, राजेंद्र सिंह राजू कार्यवाहक प्रधान, परविंदर सिंह, इकबाल सिंह, परमजीत सिंह बॉबी, इंदरपाल सिंह, त्रिलोक सिंह बहल और त्रिलोक सिंह टुटेजा ने भी कार्यक्रम में सहभाग...
राजधानी लखनऊ के यू पी प्रेस क्लब में शुमाखर इंस्टिट्यूट एप्रुपरिएट टेक्नोलॉजी एंड रूरल डेवलपमेंट की तरफ से सर सुरूर एम एस होदा की 23वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हुए सभी सम्मानित अतिथियों ने सर सुरूर मोहम्मद अल हुदा के जीवन और उनकी उपलब्धियां पर प्रकाश डाला। इस मौके पर आयोजक फिरोज़ एम अल हुदा व शारिक रजा अल हुदा ने कहा कि अब से वह हर वर्ष अपने वालिद की पुण्यतिथि पर इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करते रहेंगे। कार्यक्रम के अध्यक्षता राजनीतिक सुरैया सिद्दीकी द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर अब्दुल वाहिद फारुकी गेस्ट ऑफ ऑनर शिव गोपाल मिश्रा, डॉ अनीस अंसारी ,चौधरी माजिद राणा नसीम अहमद अमीन अंसारी समेत 15 लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद आफाक द्वारा किया गया।