बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...
लखनऊ में समाजवादी शिक्षक सभा की विचार गोष्ठी संपन्न, शिक्षक नेता डॉ. इन्द्र सेन शास्त्री के नेतृत्व में जुटे सैकड़ों शिक्षक
लखनऊ समाजवादी शिक्षक सभा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के तत्वाधान में 'पांच वोट संकल्प अभियान' के तहत आर वी एन ग्लोबल स्कूल, अयोध्या रोड, लखनऊ में विचार गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक एवं समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय सचिव डॉ. इन्द्र सेन शास्त्री रहे। 190 लम्भुआ विधानसभा, सुल्तान पुर से भावी प्रत्याशी डॉ. शास्त्री शिक्षकों के बीच एक सशक्त और संघर्षशील नेता के रूप में जाने जाते हैं। उनके कुशल नेतृत्व और संगठन क्षमता के कारण ही आज के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित हो सकी। डॉ. इन्द्र सेन शास्त्री शिक्षकों के हक की लड़ाई हमेशा अग्रिम पंक्ति में रहकर लड़ते आए हैं। शिक्षा और शिक्षक हितों के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण और जुझारूपन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने हमेशा शोषित-पीड़ित शिक्षकों की आवाज को बुलंद किया है और सत्ता के सामने न झुकने का जज्बा दिखाया है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर बी० पांडे जी का डॉ० इंद्र सेन शास्त्री ने अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ के साथ स्वागत किया। *कार्यक्रम में सपा राष्ट्रीय ...