लखनऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा आलमबाग, लखनऊ में विशेष अरदास का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राज्यसभा सांसद एवं चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सरदार सतनाम सिंह संधू की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए अरदास की गई। बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही और सभी ने राष्ट्र के विकास व सामाजिक सद्भाव के लिए गुरु घर में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। सांसद सरदार सतनाम सिंह संधू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, राजू गांधी और गिरीश मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। गुरुद्वारा आलमबाग की ओर से मनमोहन सिंह, भूपिंदर सिंह पिंदा, राजेंद्र सिंह राजू कार्यवाहक प्रधान, परविंदर सिंह, इकबाल सिंह, परमजीत सिंह बॉबी, इंदरपाल सिंह, त्रिलोक सिंह बहल और त्रिलोक सिंह टुटेजा ने भी कार्यक्रम में सहभाग...
कानपुर के बाबूपुरवा निवासी परचून दुकानदार ने राष्ट्रपति से लेकर एसएसपी कानपुर को पत्र भेजकर परिवार सहित इच्छामृत्यु की मांग की है। हामिद ने बताया कि वर्ष 2016 में उसने अपनी बेटी की शादी रेलबाजार निवासी रिटायर्ड दरोगा के पुलिस विभाग में ऑपरेटर के पद पर तैनात बेटे से की थी।
आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही बेटी के ससुराली जन दहेज में बाइक और चेन न लाने पर प्रताड़ित करते थे। जान से भी मारने की कोशिश की।
मामले में उन्होंने रेलबाजार थाने में ससुरालजनों पर दहेज प्रताड़ना की एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप है की थाना पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई के बजाए उन्हें ही फर्जी मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दे रही है। पुलिस से परेशान दुकानदार ने इसीलिए इच्छामृत्यु की मांग की है।
Comments
Post a Comment