Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

कई राज्यों पर खतरा, अगले कुछ घंटों में भारतीय तट से टकराएगा चक्रवाती तूफान ‘क्यार’



खास बातें



  • क्यार अगले 24 घंटों में कर्नाटक, गोवा, गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों से टकरा सकता है

  • उत्तरी कर्नाटक के साथ लगते इलाकों में तूफानी हवाएं भयंकर रूप ले सकती हैं

  • कोंकण और गोवा के तटीय इलाकों में भी भारी बारिश की संभावना है



 

अरब सागर में मामूली चक्रवात के तौर पर उभरा 'क्यार' अगले कुछ घंटों में भयंकर तूफान के तौर पर कर्नाटक, गोवा, गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों से टकरा सकता है। चक्रवाती तूफान के कारण चलने वाली तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण दक्षिण-पश्चिम भारत के तटीय क्षेत्रों और उत्तर-पूर्व के पहाड़ी इलाकों में रविवार को दिवाली के त्योहार का मजा खराब होने की संभावना बन गई है।
 

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा कि अगले 24 घंटों में पूर्व-मध्य अरब सागर में लहरों की स्थिति और ज्यादा खराब हो सकती है। इसके चलते उत्तरी कर्नाटक के साथ लगते इलाकों में तूफानी हवाएं भयंकर रूप ले सकती हैं। इसके चलते उत्तरी कर्नाटक के आंतरिक व तटीय क्षेत्रों में तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।

कोंकण और गोवा के तटीय इलाकों में भी भारी बारिश की संभावना है। साथ ही ओडिशा, असम और मेघालय में भी इसका प्रभाव भारी बारिश के तौर पर दिखाई देगा। आईएमडी ने यह भी कहा कि दक्षिणी गुजरात के तटीय इलाकों में भी समुद्र की स्थिति बेहद खराब होने के कारण वहां, सौराष्ट्र के कुछ हिस्सों और केंद्र शासित प्रदेश दमन-दीव में 'क्यार' के कारण अगले चार दिन तक तूफानी हवाओं के साथ हल्की से थोड़ी ज्यादा बारिश होने के आसार हैं।

इससे पहले आईएमडी ने अगले दो दिन के लिए गोवा, महाराष्ट्र और कर्नाटक के तटीय इलाकों में रेड अलर्ट घोषित किया था। आईएमडी की संभावना के बाद कर्नाटक सरकार ने तटीय जिलों दक्षिणी कन्नड़ उडुपी और उत्तर कन्नड़ में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही स्कूलों-कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। डूब क्षेत्रों में भी बाढ़ की संभावना जताई गई है।


मछुआरों को रेड अलर्ट जारी



आईएमडी ने दक्षिणी गुजरात में मछुआरों के लिए समुद्र तट से दूर रहने का रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने मछुआरों को अगले 24 घंटे में महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और दक्षिणी गुजरात के साथ ही उत्तर-पूर्व अरब सागर में अपनी नाव नहीं उतारने के लिए कहा है। इसके चलते केरल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु की 500 मछली पकड़ने वाली नावों (आईएफबी) को करवाड़ भेज दिया गया है, जबकि 120 आईएफबी ने उडुपी और मंगलूरू में शरण ली है।


 
ओमान की तरफ मुड़ने के आसार


आईएमडी के मुताबिक, शनिवार सुबह 5.30 बजे 'क्यार' का केंद्र महाराष्ट्र के रत्नागिरी से 270 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण में, मुंबई से दक्षिण-पश्चिम में 360 किलोमीटर और ओमान के सालाह शहर से दक्षिण-पूर्व में 1780 किलोमीटर दूर मध्यपूर्व अरब सागर में था। हालांकि सुबह 11.30 बजे तक तूफान रत्नागिरी से 350 किलोमीटर और मुंबई से 410 किलोमीटर पहुंच गया था, जबकि सालाह से उसकी दूरी घटकर 1690 किलोमीटर रह गई थी। आईएमडी का अनुमान है कि पूर्व-उत्तरपूर्व की तरफ मुड़ता दिखाई दिए चक्रवाती तूफान का रुख अगले पांच दिन में पूरी तरह ओमान की तरफ मुड़ जाएगा।


तटरक्षक बल ने सतर्क किए बचाव दल



भारतीय तटरक्षक बल ने भी 'क्यार' के आगमन की भविष्यवाणी को देखते हुए अपने सर्च एंड रेस्क्यू (सार) दलों को सतर्क कर दिया है। तटरक्षक बल का एक डोर्नियर विमान मंगलूरू स्थित कोस्ट गार्ड एयर एंक्लेव में तैनात किया गया है। इसके अलावा कर्नाटक-गोवा के तटों पर समुद्र प्रहरी, अमल, अपूर्व, अमर्त्य और राजदूत तटरक्षक पोत तैनात किए गए हैं।




Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...