Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

पत्नी की करतूत से पुलिस हैरान, कार में युवक का शव मिलने के बाद चौंकाने वाला खुलासा

झांसी के थाना प्रेमनगर क्षेत्र स्थित नयागांव के पास नहर में खड़ी कार में मिले युवक के शव की पुलिस ने गुत्थी सुलझा दी है। पत्नी ने ही संपत्ति को लेकर पांच लाख रुपये की सुपारी देकर तीन साथियों से पति की हत्या कराई थी। हत्या के बाद घटना दिखाने के लिए कार में शव रखकर नहर में धकेल दिया था। पुलिस ने पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 


 

एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि थाना मोंठ के भरोसा गांव व हाल में थाना सीपरी बाजार के मसीहागंज निवासी विवेक उपाध्याय (28) का शव थाना प्रेमनगर क्षेत्र स्थित नयागांव नहर में खड़ी कार में मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल कर शव कब्जे में लिया था। 

पता चला था कि विवेक की गला दबाकर हत्या की गई थी। पुलिस ने पास से ही खून से सना पत्थर भी बरामद किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी  हत्या की पुष्टि होने के बाद हत्यारों की तलाश शुरू कर दी थी। 

पुलिस ने मौके से मिले कई सुबूतों के आधार पर पड़ताल शुरू की, जहां पत्नी की संलिप्तता सामने आने लगी। पुलिस ने शक होने पर मृतक की पत्नी सोनिया उपाध्याय को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ होने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। 


एसएसपी के अनुसार पत्नी सोनिया ने पुलिस को बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी था। वह संपत्ति को बेचकर शराब पीने और दूसरी महिलाओं के साथ मौज मस्ती कर रकम उड़ाने लगा। उसकी आदतों से वह परेशान रहने लगी और दूसरे के साथ जीवन बिताने की सोचने लगी। 

रास्ते से हटाने के लिए उसने थाना बबीना के खजराहा निवासी हरवेंद्री तथा उसके प्रेमी आनंद कुमार व एक अन्य व्यक्ति सुखनंदन को बुलाकर हत्या की साजिश रची। इसके लिए पांच लाख रुपये में सुपारी तय हुई। घटना के बाद दो लाख रुपये देने तय हुए थे। 

जिसके चलते 20 अक्तूबर का सोनिया ने शाम सात बजे हरवेंद्री को उसकी बहन के यहां छोड़ आने के बहाने से विवेक को हरवेंद्री के साथ कार से नयागांव नहर भेज दिया। यहां पहले से ही आनंद राजपूत, सुखनंदन खड़े मिले। रास्ते में शराब पीने के दौरान विवेक नशे में हो गया। 

नहर के पास पहुंचते ही सभी कार में सवार हो गए। इससे पहले विवेक कुछ समझ पाता, तभी उसके सिर पर पत्थर से प्रहार के बाद गले में दुपट्टा डालकर उसकी हत्या कर दी गई। विवेक की मौत हो जाने के बाद हादसे को घटना को दिखाने के लिए सभी ने धक्का देकर को नहर में धकेल दिया। 


इसके बाद सभी भागकर अपने-अपने घर चले गए। पुलिस ने सोनिया से जानकारी जुटाने के बाद तीनों आरोपियों को भी नगरा हाट के पास से पकड़ लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा व पत्थर बरामद कर लिया है। 

संपत्ति बेचकर देनी थी बकाया रकम
विवेक की हत्या के लिए पांच लाख रुपये सुपारी तय हुई थी। दो लाख रुपये रकम घटना के बाद मिलनी थी और बकाया तीन लाख रुपये संपत्ति बेचकर देनी थी। बताया गया है कि मृतक ने संपत्ति व कार पत्नी के नाम कर रखी थी, लेकिन वह जबरन दबाव बनाकर बिकवाने लगा था। जिससे परेशान होकर सोनिया ने अपने साथियों के साथ मिलकर षणयंत्र रचा।


Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...