Skip to main content

Featured Post

भूखे को भोजन, प्यासे को पानी: वॉटर मैन अंकुश विजय ने हुसड़िया चौराहे पर बांटी राहत, दिया जल बचाने का संकल्प

*लखनऊ।* तपती दोपहरी में जब सड़कें सूनी पड़ जाती हैं, तब लखनऊ के हुसड़िया चौराहे पर इंसानियत की एक तस्वीर उभरती है। ‘वॉटर मैन’ के नाम से मशहूर अंकुश विजय ने मंगलवार को जरूरतमंदों के बीच खाने के पैकेट बांटकर न सिर्फ पेट की आग बुझाई, बल्कि पानी की एक-एक बूंद बचाने का संदेश भी दिया। इस नेक काम में उनके परिवार और मित्रों ने कंधे से कंधा मिलाकर उनका हौसला बढ़ाया। अंकुश की मुहिम सिर्फ भोजन तक सीमित नहीं है। राजधानी में जगह-जगह प्याऊ लगवाकर वह राहगीरों की प्यास बुझा रहे हैं। जनसेवा को जीवन का मकसद बना चुके अंकुश ने इस मौके पर कहा, “पानी अनमोल है। यह हमारी थाती है, जिसे हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए संभालकर रखना होगा। एक-एक बूंद बचाएंगे, तभी कल बचेगा।” उन्होंने ऐलान किया कि अब उनकी सेवा की यह धारा लखनऊ से निकलकर आसपास के जिलों तक भी पहुंचेगी, ताकि मदद का दायरा और बड़ा हो सके और हर असहाय तक राहत पहुंचे। स्थानीय लोगों ने वॉटर मैन के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि अंकुश जैसे युवा ही समाज की असली पूंजी हैं।

1983 में मारुति 800 से की थी शुरुआत, 37 साल में मारुति ने बेचीं दो करोड़ गाड़ियां

 


देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी आगामी 14 दिसंबर को 37 साल पूरे कर लेगी। 1983 में कंपनी ने देश में पहली मारुति 800 के मॉडल को सड़क पर उतारा था। इतने सालों में कंपनी ने कुल दो करोड़ से अधिक गाड़ियों को बेचा है। 
 

शनिवार को कंपनी ने बयान जारी करते हुए कहा अब उसने यह नया कीर्तिमान बनाया है। जहां कंपनी को एक करोड़ गाड़ियां बेचने में 29 सालों का समय लगा, वहीं अगली एक करोड़ गाड़ियां आठ सालों में बिक गई। इस अवसर पर मारुति सुजुकी इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ केनिची आयुकावा ने कहा कि हम इस नए रिकॉर्ड से काफी उत्साहित हैं। यह उपलब्धि हासिल करना कंपनी, उसके सप्लायर्स और डीलर पार्टनर्स के लिए काफी खुशी की बात है। 

सीएनजी के बाद अब हाइब्रिड गाड़ियां


मारुति सुजुकी ने कहा है कि वो अब फैक्टरी फिटेड सीएनजी गाड़ियों के बाद स्मार्ट हाइब्रिड गाड़ियां भी बना रही है। इसके अलावा आठ बीएस6 मॉडल भी कंपनी ने बाजार में बेचना शुरू कर दिए हैं। वहीं सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन भी एक छोटी इलेक्ट्रिक व्हीकल को भारतीय बाजार के लिए लॉन्च करने जा रही है। अभी कंपनी 50 से ज्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल प्रोटोटाइप का पूरे देश में परीक्षण कर रही है, ताकि उनमें आने वाली परेशानियों को समझा जा सके। 

15 साल से ऑल्टो बेस्ट सेलिंग कार


 पिछले 15 साल से मारुति ऑल्टो देश की बेस्ट सेलिंग कार बनी हुई है। मारुति सुजुकी के मार्केटिंग एंड सेल्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर शशांक श्रीवास्तव ने इस अहम मौके पर बताया कि ऑल्टो खरीदने वाले तकरीबन 54 फीसदी ग्राहक वे थे, जिन्होंने पहली बार कार खरीदी थी। उन्होंने आगे कहा कि 38 लाख ऑल्टो का बिकना हमारी सर्वश्रेष्ठ उत्पाद प्रदान करने की प्रतिबद्धता दिखाता है। उन्होंने 15 सालों से ऑल्टो को नंबर वन बनाने के लिए ग्राहकों का धन्यवाद दिया।     
मारुति ऑल्टो एंट्री लेवल हैचबैक कार है, जो बीएस6 इंजन के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि ऑल्टो 22.05 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। ऑल्टो में कंपनी 800सीसी का तीन सिलेंडर बीएस6 पेट्रोल इंजन दे रही है। हालांकि नया इंजन आने के बाद ऑल्टो पहले से कम माइलेज दे रही है। पुरानी बीएस4 इंजन वाली ऑल्टो 24.7 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती थी।

ऑल्टो में स्टैंडर्ड सेफ्टी के तौर पर ड्राइवर साइड एयरबैग मिलता है। वहीं बेस वेरियंट से ऊपर की ऑल्टो में पैसेंजर साइड एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, रिवर्स पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट सिस्टम, सीट बेल्ट रिमाइंडर, जैसे फीचर मिलते हैं। इसके अलावा ऑल्टो सीएनजी फ्यूल वेरियंट के साथ भी आती है। ऑल्टो की एक्स शोरूम कीमत 2.94 लाख रुपये से लेकर 4.15 लाख रुपये तक है।     

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ ,उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...