*लखनऊ।* तपती दोपहरी में जब सड़कें सूनी पड़ जाती हैं, तब लखनऊ के हुसड़िया चौराहे पर इंसानियत की एक तस्वीर उभरती है। ‘वॉटर मैन’ के नाम से मशहूर अंकुश विजय ने मंगलवार को जरूरतमंदों के बीच खाने के पैकेट बांटकर न सिर्फ पेट की आग बुझाई, बल्कि पानी की एक-एक बूंद बचाने का संदेश भी दिया। इस नेक काम में उनके परिवार और मित्रों ने कंधे से कंधा मिलाकर उनका हौसला बढ़ाया। अंकुश की मुहिम सिर्फ भोजन तक सीमित नहीं है। राजधानी में जगह-जगह प्याऊ लगवाकर वह राहगीरों की प्यास बुझा रहे हैं। जनसेवा को जीवन का मकसद बना चुके अंकुश ने इस मौके पर कहा, “पानी अनमोल है। यह हमारी थाती है, जिसे हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए संभालकर रखना होगा। एक-एक बूंद बचाएंगे, तभी कल बचेगा।” उन्होंने ऐलान किया कि अब उनकी सेवा की यह धारा लखनऊ से निकलकर आसपास के जिलों तक भी पहुंचेगी, ताकि मदद का दायरा और बड़ा हो सके और हर असहाय तक राहत पहुंचे। स्थानीय लोगों ने वॉटर मैन के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि अंकुश जैसे युवा ही समाज की असली पूंजी हैं।
आपको हर बार पार्लर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है, चेहरे पर जमी ना दिखने वाली गंदगी को हटाने के लिए । आप घर पर भी कुछ ऐसे फेस पैक तैयार कर सकती है जो घर बैठे आपको पार्लर वाला ट्रीटमेंट दे देंगे। ऐसा ही एक होममेड फेस पैक है मलाई-नींबू का पैक। आइए, जानें इसे तैयार करने की आसान सी विधि -
1 मलाई और नींबू का पैक बनाने के लिए 2 चम्मच दूध की मलाई में नीबू का रस तब तक डालकर हिलाते रहे जब तक कि यह मिश्रण घी जैसा न बन जाए।
2 अब इस पैक को चेहरे व गर्दन पर लगाकर ऊंगलियों से धीरे-धीरे मलते रहें।
3 पैक को 15 मिनट लगाए रखने के बाद गुनगुने पानी से उसे धो लें।
4 इस पैक को लगाने से आपकी त्वचा पर जमे मैल की सफाई होती है और चेहरे की चमक भी बढ़ती है।
Comments
Post a Comment