Skip to main content

Featured Post

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुद्वारा आलमबाग में आयोजित हुई विशेष अरदास

    लखनऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा आलमबाग, लखनऊ में विशेष अरदास का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राज्यसभा सांसद एवं चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सरदार सतनाम सिंह संधू की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए अरदास की गई। बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही और सभी ने राष्ट्र के विकास व सामाजिक सद्भाव के लिए गुरु घर में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। सांसद सरदार सतनाम सिंह संधू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।  कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, राजू गांधी और गिरीश मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।  गुरुद्वारा आलमबाग की ओर से मनमोहन सिंह, भूपिंदर सिंह पिंदा, राजेंद्र सिंह राजू कार्यवाहक प्रधान, परविंदर सिंह, इकबाल सिंह, परमजीत सिंह बॉबी, इंदरपाल सिंह, त्रिलोक सिंह बहल और त्रिलोक सिंह टुटेजा ने भी कार्यक्रम में सहभाग...

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणा पत्र किया जारी


दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना घोषणा पत्र (BJP's manifesto launch) जारी कर दिया. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने ऐलान किया है कि पानी और बिजली पर दिल्ली सरकार की ओर से दी जा रही छूट, अगर बीजेपी सरकार सत्ता में आती है तो भी जारी रहेगी. यह एक लगातार प्रक्रिया रहेगी, हम इसमें कोई बदलाव नहीं करेंगे. सभी योजनाएं जारी रहेंगी.


मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली में बीजेपी  की सरकार बनने पर गरीब विधवा महिलाओं की पुत्री के विवाह पर सरकार 51 हजार रुपये का विशेष उपहार देगी. सभी दिव्यांगों, विधवाओं, निराश्रित महिलाओं एवं बुजुर्गों की मौजूदा पेंशन राशि बढ़ाई जाएगी. यमुना नदी के धार्मिक महत्व को अधिक उजागर करने के लिए प्रतिवर्ष बड़े पैमाने पर ‘यमुना महोत्सव’ मनाया जाएगा.


मनोज तिवारी ने बताया कि सरकार में आते ही फिट इंडिया और खेलों इंडिया की तर्ज़ पर दिल्ली के लिए एक नई खेल नीति बनाएंगे. आधुनिक और किफ़ायती स्वास्थ्य सेवाएं - 5 लाख रुपये के मुफ़्त इलाज का लाभ देने वाली प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना को दिल्ली में लागू किया जाएगा. शिक्षा के नवीनतम अवसर - दिल्ली में 10 नए कॉलेज और 200 नए स्कूल शुरू किए जाएंगे.



बीजेपी नेता के मुताबिक दिल्ली में पार्टी की सरकार बनने पर घरों, कॉलोनियों और कारखानों में सौर पैनल के उपयोग को प्रोत्साहित किया जाएगा.महिलाओं का सम्मान - आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की पहली 2 लड़कियों को उनके 21 साल के होने पर 2 लाख़ रुपयों का लाभ मिलेगा. कुम्हार, नाई, लोहार आदि जैसे कारीगरों/व्यावसायिकों के लिए आसन और सस्ते ऋण की व्यवस्था की जाएगी.


Comments

Popular posts from this blog