Skip to main content

Featured Post

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुद्वारा आलमबाग में आयोजित हुई विशेष अरदास

    लखनऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा आलमबाग, लखनऊ में विशेष अरदास का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राज्यसभा सांसद एवं चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सरदार सतनाम सिंह संधू की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए अरदास की गई। बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही और सभी ने राष्ट्र के विकास व सामाजिक सद्भाव के लिए गुरु घर में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। सांसद सरदार सतनाम सिंह संधू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।  कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, राजू गांधी और गिरीश मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।  गुरुद्वारा आलमबाग की ओर से मनमोहन सिंह, भूपिंदर सिंह पिंदा, राजेंद्र सिंह राजू कार्यवाहक प्रधान, परविंदर सिंह, इकबाल सिंह, परमजीत सिंह बॉबी, इंदरपाल सिंह, त्रिलोक सिंह बहल और त्रिलोक सिंह टुटेजा ने भी कार्यक्रम में सहभाग...

भाजपा नेताओं से हाथापाई करने वाली कलेक्टर के नगर निगम कमिश्नर को मंगलवार को हटाकर मंत्रालय में पदस्थ


मध्य प्रदेश की कमल नाथ सरकार में भाजपा नेताओं से भिड़ने वाले अफसरों के खिलाफ शिवराज सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है। राजगढ़ में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में रैली के दौरान भाजपा नेताओं से हाथापाई करने वाली कलेक्टर निधि निवेदिता और रीवा के नगर निगम कमिश्नर सभाजीत यादव को मंगलवार को हटाकर मंत्रालय में पदस्थ कर दिया।


2012 बैच के आईएएस अफसर नीरज कुमार सिंह को राजगढ़ कलेक्टर बनाया गया है। सिंह अब तक संचालक बजट थे। वहीं, रीवा नगर निगम कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार जिला पंचायत रीवा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्पित वर्मा को दिया है। विवादों में रहे हैं दोनों अफसर राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता ने नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजपा द्वारा निकाली गई रैली में पार्टी के मीडिया प्रभारी को थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद उन्होंने ब्यावरा में एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर को थप्पड़ मारा।


इसकी जांच दो वरिष्ठ अधिकारियों से करवाई गई और सरकार ने मामले को रफा-दफा कर दिया। इसी तरह रीवा कमिश्नर सभाजीत यादव ने पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ल के खिलाफ सीधा मोर्चा खोला। उन्हें पांच करोड़ रपये की वसूली का नोटिस थमाए और फिर पत्र भी लिखा, जिसमें शिवराज सिंह चौहान के बारे में भी आधारहीन बातें की थी।




 



 


 

Comments

Popular posts from this blog