बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...
राजधानी लखनऊ के सेक्टर ओ पोस्टल ग्राउंड , केंद्रीय विद्यालय के सामने अलीगंज में उत्तर प्रदेश थीम संग 14 वे यूपी महोत्सव का आयोजन किया गया। युक्त इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण , जल संरक्षण, स्वच्छता, स्वास्थ्य , शिक्षा , कृषि , औद्योगिक मिशन, महिला सशक्तिकरण, जनसंख्या वृद्धि , आदिवासी विकलांग, प्लास्टिक हटाओ, ग्रामोद्योग नाबार्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के साथ धार्मिक, एतिहासिक , खेलों, कला संस्कृति एवं साहित्य का संरक्षण करना है। साथ ही बताया कि कोविड 19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए महोत्सव में बिना मास्क के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा ।
Comments
Post a Comment