Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

उ०प्र० शराब वेलफेयर एसोसिएशन की लखनऊ में लाभांश बढ़ाने एवम कोटा खत्म करने पर हुई महत्वपूर्ण बैठक

लखनऊ 6 दिसम्बर 2021 शराब विक्रेता वेलफेयर एसोसिएशन (उ०प्र०) के पदाधिकारियों एवं प्रमुख शराब कारोबारियों के बैठक इलोरा होटल लालबाग में सम्पन्न हुई बैठक की अध्यक्षता उ०प्र० शराब वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार एस०पी० सिंह ने की बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष एस०पी० सिंह ने कहा कि आबकारी वर्ष 2022-23 की नीति में प्रदेश सरकार फुटकर शराब व्यापारी का लाभांश बढाये जो कि पिछले 10 वर्षों से कम होता जा रहा है व अंग्रेजी शराब व बीयर का कोटा खतम किया जाये। उपरोक्त विषय के तहत सरकार द्वारा बुलाये जाने पर 13.11.2021 को माननीय आबकारी आयुक्त उ०प्र० व कई आबकारी नीति के अधिकारियों से गन्ना संस्थान में महत्वपूर्ण बैठक हुई थी। जिसमें एसोसिएशन व उ०प्र० के बड़े व्यापारियों ने यही मांग की थी कि लामांश बढ़ाया जाये व अंग्रेजी तथा बीयर का कोटा खतम किया जाये। एसोसिएशन के वरिष्ट उपाध्यक्ष श्री नीरज जायसवाल व उपाध्यक्ष विकास मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि व्यापारियों का लाइसेंस फीस जो हर वर्ष बढ़ जाती है को निकालना बहुत मुश्किल हो चुकी है मार्जन जो पहले मिलता था वह घटता जा रहा है तथा मार्जन के प्रति भी सरकार को दी जा चुकी है जिसमें दर्शाया गया है कि आज मार्जन कितना घट चुका है। यह भी कहा गया कि पिछले 20 वषों में उ०प्र० में अंग्रेजी शराब व बीयर का कभी कोटा नही लगा जबकि पिछले 3 वर्षो से प्रदेश सरकार ने इसमें कोटा लगा दिया है किन्तु सरकार यह नही बता पा रही है कि कोटा किस मापदण्ड से या किस नीति से फिक्स किया जा रहा है ।जबकि कोटा एक्चुअल सेल पर ही 'होना चाहिए।इसके अतिरिक्त एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष शिव कुमार जायसवाल व . मीडिया प्रभारी देवेश जायसवाल ने बहुत महत्वपूर्ण बात उठाई है उन्होंने कहा कि 2 वर्षों से कोविड-19 में हुए भारी नुकसान को व्यापारी झेल रहे है तथा सरकार द्वारा कोई मदद नहीं मिली है आज फिर समस्या तीसरी लहर की लग रही है तथा 24 देश भारत समेत नये वेरिएन्ट की चपेट में आ चुके हैं यदि तीसरी लहर आती है तो सरकार को व्यापारियों के लिए ठोस कदम उठाना पडेगा व नीति वर्ष 2022-23 में स्पष्टीकरण करें कि कोरोना व आपदा काल में नुकसान की भरपाई व्यापारियों को दे व कोटा कोरोना काल में खतम रद्द करें | एसोसिएशन के पदाधिकारियों संजय जायसवाल व रमेश जायसवाल ने सरकार से मांग रखी की सभी दुकाने 3 वर्षों के लिए नवीनीकरण किया जाये ताकि व्यापारी की स्थिति ठीक हो सके। यह सब पत्र सरकार को दिये जा चुके हैं यदि मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो यह प्रतीत हो रहा है कि रिनुअल का प्रतिशत बहुत गिर जायेगा तथा एसोसिएशन आगे की रणनीति तय करेगी। यदि मांगो को नही माना जाता है तो शराब कारोबारी करेगी विरोध प्रदर्शन। बैठक में सरदार एसoपीo सिंह नीरज जायसवाल, विकास मोहन श्रीवास्तव, शिव कुमार जायसवाल, देवेश जायसवाल, सचिन जायसवाल, शंकर  कनौजिया, नितिन जायसवाल, विजय जायसवाल, जय जायसवाल, रमेश जायसवाल तथा अन्य बड़े व्यापारी व पदाधिकारी मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...