Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

राजधानी लखनऊ में जय महाभारत पार्टी का चुनावी बिगुल



जय महा भारत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवान श्री अनंतविष्णु देवा प्रभु जी ने आज लखनऊ में प्रेस वार्ता में संबोधित करते हुए कहा कि आगामी आम विधानसभा चुनावों में जय महा भारत पार्टी उत्तर प्रदेश के सभी विधानसभाओं में अपने उम्मीदवारों को जनता की सेवा करने के लिए मैदान में उतारेगी व 13 महीने किसानों द्वारा किए गए आंदोलन पर विजय की भी मुबारकबाद दी जिसका लाभ पूरे भारत की जनता को मिलेगा प्रभु जी ने कहां की सब धर्मों से सर्वोपरि है राष्ट्‌ धर्म अपने देश की रक्षा करना हिंदू , मुस्लिम, सिख, ईसाई का प्रथम कर्तव्य है और अपने राष्ट्र की रक्षा के लिए सभी एकजुट होकर राष्ट्‌ विरोधी ताकतों को मुंह तोड़ जवाब दो अपने नौ सूत्रीय एजेंडे में कहां सभी किसानों को ब्याज मुक्त ऋण देंगे बीजों के लिए जिसकी तय सीमा नहीं होगी नदियों में मिलने वाला प्रदूषित गंदे पानी को पूर्ण रूप से रोक लगाई जाएगी व नदियों का सौंदर्य करण किया जाएगा उत्तर प्रदेश में रहने वाले सभी को शिक्षा व स्वास्थ्य फ्री में दि जाएगी जिससे वह तरक्की कर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। महिला सुरक्षा योजना, बेरोजगारों को रोजगार देना, क्षेत्र वासियों का बीमा करना, खाद्य पदार्थों में हो रही मिलावट रोकना, बढ़े हुए दामों परअंकुश लगाना , सभी विद्यार्थियों को बिना भेदभाव के स्कॉलरशिप देना, उच्च स्तरीय शिक्षा भी गांव के नजदीक देना जिससे बच्चों को दूर ना जाना पड़े, स्कूल एवं कॉलेजों का निर्माण करवाना, खेलों को बढ़ावा देना हर गांव का | यातायात सेवा को पहुंचाना आजादी के 75 वर्ष बाद भी यातायात सेवा व अन्य संसाधनों का अभाव है प्रेस वार्ता में उपस्थित प्रभु जी के साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव जोली खोसला पत्रकारों को संबोधित किया।


जय महा भारत पार्टी का आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा में 9 सूत्री चुनावी एजेंडा


1) प्रदूषण मुक्त नदियां

नदियों के दोनों तटों पर गंदगी फैलाने खाली फैक्ट्यों को हटाना व डैम हाइड्रो पावर जनेशन यूनिटी एवं सोलर पायर जनेशन पायर यूनिट लगाना जिसे लाभ मिल सके।


2) अधिक दाम नियंत्रण पॉलिसी

खड़े हुए खाद्य पदार्थों के दामों पर रोक लगाना व मिलावट करने वालों पर शिकंजा कसना।


3) निशुल्क शिक्षा एवं स्कॉलरशिप पॉलिसी

विद्यार्थियों को बिना जाति धर्म के स्कॉलरशिप दी जाएगी , खेलों में भी रुच्चि दिलाने के लिए सरकार कार्य करेगी व जिलास्तर पर तकनिकी शिक्षा देना।


4) निशुल्क चिकित्सा एवं दवा पॉलिसी

सपूर्ण उत्तर प्रदेश में सरकारी एवं निजी अस्पतालों में निशुल्क चिकित्सा एवं दवाई दवाइयां उपलब्ध करवाना

एवं मरीजों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए आधुनिक अस्पतालों का निर्माण करना व तहसील स्तर पर एम्बुलेंस देना।


5) गारंटीड रोजगार योजना

उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी को दूर करने के लिए गारंटीड रोजगार योजना कही व्यवस्था करना


6) भ्रष्टाचार नियंत्रण पॉलिसी

बढ़ते हुए हर प्रकार के भ्रष्टाचार को रोकना हमारी प्राथमिकता होगी ।


7) कानून व्यवस्था पॉलिसी

बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था को सुधार करके महिलाओं के ऊपर हो रहे हर प्रकार के अत्याचारों पर रोक

लगाकर हर तरह से सुरक्षा की भावना पैदा करना।


8) विधायकों को क्षेत्र में सरकारी स्थाई ऑफिस एवं आवास

जनप्रतिनिधियों को उन्हीं के परी क्षेत्र में अस्थाई सरकारी युवा आवास एवं कार्यालय की व्यवस्था करके

जनता की समस्याओं का समाधान करना।


9) उत्तर प्रदेश सरकार सेक्टर (कंपनी)पॉलिसी

उत्तर प्रदेश सरकार सेक्टर (कंपनी) को निजी कंपनी से मुक्त करा कर सरकार के नियंत्रण में चलाते ‘ सामाजिक न्याय की रक्षा करें करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...