Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा अपूर्व ने बच्चों की अदालत में बच्चों से की बात




 लखनऊ ।शाश्वत सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्ल्ब द्वारा संचालित मिशन बाल शाश्वत में चल रहे ” पुलिस वीक ” कार्यक्रम का समापन समारोह आज संतपुरम ( निकट पानी गाँव ) , मुंशीपुलिया , इंदिरानगर में आयोजित किया गया । इस अवसर पर सीनियर सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा अपूर्व मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । पुलिस और बच्चों में संवाद के लिये एक अनूठी पहल करते हुए बच्चों की अदालत में पुलिस कार्यक्रम का आयोजन किया गया , जिसमें मिशन बाल शाश्वत के बच्चों ने खाकी को लेकर जेहन में उठने वाले सवाल पुलिस अधिकारी से पूछे , सीनियर सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा अपूर्व ने उसी मासूमियत से उन्हें जवाब देकर सन्तुष्ट किया । बच्चों ने पुलिस की कार्यशैली , कर्तव्य , अधिकार , ट्रैफिक , बाल अपराध आदि मुद्दों से जुड़े कई सवाल किये , जिसका जवाब पुलिस प्रतिनधि के रूप में मौजूद सीनियर सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा अपूर्व ने सरलतापूर्वक बड़ी बेबाकी से दिया



इसके बाद उनके द्वारा बच्चों को आत्मरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। संकट के समय मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल करके पुलिस को सूचना देने के बारे में बताया गया । अश्लील किताबें व फिल्में , नशे की चीजों और गलत संगत से दूर रहने के बारे में मोटीवेशनल स्पीच के जरिये बच्चों और उनके अभिभावकों को जानकारी देकर जागरूक किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अथिति सीनियर सब-इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा “अपूर्व” ने शाश्वत क्लब की इस पहल एवं बच्चों के शैक्षिक उन्नयन के लिये किये जा रहे सामाजिक सरोकार की अत्यंत सराहना करते हुए कहा कि बच्चों में पुलिस के प्रति भय दूर कर संवाद का तरीका सिखाने के लिये यह अनूठा प्रयास किया गया है । इसके जरिये बच्चों के मन में पुलिस के प्रति रवैय में बदलाव आयेगा और वे जागरूकता से उन तक अपराधों , घटनाओं की जानकारी पहुंचाने और देश प्रदेश की सुरक्षा में सक्रिय योगदान दे सकेंगे ।ये इस पूरे कार्यक्रम के दौरान शाश्वत क्लब संस्था के सचिव सुमित भौमिक , स्नेहा भौमिक, अन्नपूर्णा अग्निहोत्री, पार्थ तिवारी, शशांक शुक्ला, मौशमी चौधरी ने सक्रियता एवं सफलता पूर्वक इस कार्यक्रम को सम्पन्न करवाया। कार्यक्रम में शैलेश कोहली अध्यक्ष-युवा सहायता समिति एवं एंकर विजय गुप्ता भी उपस्थित थे।

17 दिसम्बर से 23 दिसम्बर तक आयोजित पुलिस वीक के अंतर्गत पूरे हफ्ते में कंपीटिशन, ट्रैफिक की जानकारी, पुलिस शहीदों को श्रद्धांजलि इत्यादि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमे बच्चों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। पुलिस विषय पर आधारित ड्राइंग , पोस्टर प्रतियोगिता में विजयी प्रतियोगी बच्चों प्रतीक ( प्रथम ) ,लक्ष्मी (द्वितीय) ,समीर ( तृतीय)

निबंध कंपीटिशन खुश्बू ( प्रथम) ,रानी ( द्वितीय)

दीपिका ( तृतीय) को मुख्य अतिथि सीनियर सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा अपूर्व ने पुरस्कृत किया , उन्होंने सभी बच्चों को बीच मे बैठकर उनके मन मे चल रहे बेबाक सवालो का जवाब दिया । पुलिस अंकल का प्यार और आत्मीयता पाकर बच्चों के मासूम चेहरों पर खुशी की लहर आ गयी ।



Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...