Skip to main content

Featured Post

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुद्वारा आलमबाग में आयोजित हुई विशेष अरदास

    लखनऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा आलमबाग, लखनऊ में विशेष अरदास का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राज्यसभा सांसद एवं चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सरदार सतनाम सिंह संधू की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए अरदास की गई। बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही और सभी ने राष्ट्र के विकास व सामाजिक सद्भाव के लिए गुरु घर में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। सांसद सरदार सतनाम सिंह संधू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।  कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, राजू गांधी और गिरीश मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।  गुरुद्वारा आलमबाग की ओर से मनमोहन सिंह, भूपिंदर सिंह पिंदा, राजेंद्र सिंह राजू कार्यवाहक प्रधान, परविंदर सिंह, इकबाल सिंह, परमजीत सिंह बॉबी, इंदरपाल सिंह, त्रिलोक सिंह बहल और त्रिलोक सिंह टुटेजा ने भी कार्यक्रम में सहभाग...

उत्तर प्रदेश टिंबर एसोसिएशन द्वारा किया गया होली मिलन समारोह


राजधानी लखनऊ के उत्तर प्रदेश टिंबर एसोसिएशन द्वारा ऐशबाग के होटल ग्रैंड ड्रीम्स में भव्य होली मिलन समारोह बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। 



होली मिलन के  आयोजक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी और प्रदेश सलाहकार आसिम मार्शल ने बताया कि होली मिलन में मुख्य अतिथि के तौर पर लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया जी,पश्चिम विधानसभा के विधायक अरमान खान जी 



 व मध्य विधानसभा के विधायक रविदास मेहरोत्रा जी शामिल हुए थे।



 कार्यक्रम के द्वारा महिलाओं व बच्चो का म्यूजिक चैयर रेस,सिंगिंग और डांस प्रतियोगिता हुई। विजेताओं को मुख्यातिथियों द्वारा पुरस्कार दिया गया। होली मिलन में मुख्यरूप से अख्तर खान, ब्रजेश मिश्रा, रज्जन खान,रूप यादव,शिवम् पांडेय, सोभित गुप्ता,मुकेश राजपूत,अजमी अल्वी, सबीहा मार्शल,संगीता त्रिवेदी,ममता त्रिवेदी,यास्मीन , कायनात सिद्दीकी, शबाना लारी सोनिया , फरहाना,ज्योति अग्रवाल,नवीन गुप्ता सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog