Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

वीएलसीसी ने लखनऊ में लॉन्‍च किया नया वैलनेस सेंटर, मिस इंडिया मान्या सिंह व मंत्री सत्‍यदेव पचौरी द्वारा हुआ उद्घाटन





ब्‍यूटी ऑफ वैलनेस की दुनिया में भारत के जाने-माने ब्रैंड वीएलसीसी ने अलग-अलग भोगौलिक क्षेत्रों में विस्‍तार के तहत् अब उत्‍तर प्रदेश के हृदय कहे जाने वाले शहर लखनऊ में अपने नए सेंटर का लॉन्‍च किया है। इस सिलसिले में आयोजित समारोह में भारतीय राजनीतिक और पूर्व ग्रामोद्योग, रेशम पालन, वस्‍त्र, सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्यम और निर्यात संवर्धन मंत्री, उत्‍तर प्रदेश सरकार श्री सत्‍यदेव पचौरी उपस्थित थे। फिलहाल वे उत्‍तर प्रदेश में कानपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं। साथ ही हमारी सेलीब्रेटी मेहमान फेमिना मिस इंडिया रनर अप 2020 मान्‍या सिंह भी इस मौके पर मौजूद थीं, जो कड़ी मेहनत और निरंतर काम करते रहने का संदेश देती हैं। जब उन्‍होंने रनर अप का खिताब पहना था तो उनकी आंखों में उस सपने की चमक साफ देखी जा सकती थी जो छोटे शहरों से आयी लड़कियों की आंखों में Pहोती है और जो यह कहती है कि आप जिस बात पर यकीन करते हैं, उसे हासिल भी कर सकते हैं। मिस इंडिया का ताज जीतने के इस सफर में मान्‍या ने पूरे देश को गर्व करने का मौका दिया।

 फेमिना वीएलसीसी ने अपने माननीय मेहमानों की मौजूदगी में सोपराना हेयर रिडक्‍शन, हाइड्रा फेशियल, लिपो लेज़र, वेला – शेप जैसी प्रीमियम सेवाओं की जानकारी दी जिसके जरिए ब्रैंड अपने ग्राहकों के लिए वर्ल्‍ड क्‍लास अनुभव लेकर आयी है।




श्रीमती वंदना लूथरा द्वारा 1989 में स्‍थापित वीएलसीसी को वैलनेस, वेट मैनेजमेंट सॉल्‍यूशंस तथा ब्‍यूटी ट्रीटमेंट के लिए साख प्राप्‍त है। अपने ध्‍येय वाक्‍य ‘शेपिंग योर कॉन्फिडेन्‍स’से निर्देशित वीएलसीसी खुद में बदलाव लाने, खुशियां फैलाने और प्रत्‍येक व्‍यक्ति को आजीवन वैलनेस से जोड़ने का प्रयास करती है।

दक्षिण एशिया, दक्षिण पूर्व एशिया, जीसीसी रीजन और पूर्वी अफ्रीका में 12 देशों के 143 शहरों तथा 310 लोकेशंस पर उपभोक्‍ताओं को सेवाएं प्रदान करने वाले ब्रैंड वीएलसीसी ने भारत समेत जीसीसी रीजन में ब्‍यूटी और वैलनेस सेवा उद्योग में अपने परिचालनों में काफी विस्‍तार किया है। यह देश में 191 तथा 10 अन्‍य देशों में 25 ब्‍यूटी क्‍लीनिक्‍स का संचालन भी करता है। वीएलसी एकमात्र ब्रैंड है जिसे वैलनेस तथा वेट मैनेजमेंट प्रोग्रामों की सिफारिश भारत में मेडिकल डॉक्‍टरों के सबसे बड़े संगठन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, जिससे 325,000 सदस्‍य जुड़े हैं, द्वारा भी की गई है। संगठन भारत के 67 शहरो में ब्‍यूटी एवं न्‍यूट्रिशन के 94 वीएलसीसी इंस्‍टीट्यूशंस के जरिए, ब्‍यूटी और न्‍यूट्रिशन डोमेन में एंट्री लैवल और स्किल एन्‍हान्‍समेंट कोर्स भी उपलब्‍ध करा रहा है।
''भारत में सर्वश्रेष्‍ठ ब्‍यूटी तथा वैलनेस सेवाओं को उपलब्‍ध कराने की अपनी परंपरा जारी रखते हुए, हम वीएलसीसी को देशभर के प्रत्‍येक शहर में पहुंचाने तथा अपने ब्रैंड को लोगों के दिलों में स्‍थापित करने को उत्‍सुक हैं। हाल में कोरोना वायरस के दोबारा सक्रिय होने के बाद, हम देशभर में अपने सभी सेंटर्स में सुरक्षित और स्‍वच्‍छता पर बहुत ज़ोर दे रहे हैं और सैनीटाइज्‍़ड उपकरणों तथा अपने 100%वैक्‍सीनेटेड स्‍टाफ की मदद से पूरी तरह से सुरक्षित सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। हम सोशल डिस्‍टेंसिंग मानकों समेत मास्‍क संबंधी प्रोटोकॉल्‍स का भी पालन कर रहे हैं ताकि अपने ग्राहकों को सुरक्षित, स्‍वस्‍थ और खुश रचा सकें।''

लखनऊ में खुले इस नए वैलनेस सेंटर में नवीनतम वेट लॉस प्रोग्राम, ब्‍यूटी ट्रीटमेंट्स, फेशियल्‍स, हेयर स्‍पा तथा फुल बॉडी लेज़र ट्रीटमेंट की सुविधा अभूतपूर्व कीमतों पर उपलब्‍ध हैं।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...