Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी से पीड़ित अनमय को इलाज के लिए ₹16 करोड़ की आवश्यकता, क्षत्रिय परिवार फाउंडेशन ने ₹21 लाख का चेक बतौर योगदान अनमय के माता-पिता को सौंपा

 


अनमय के इलाज के लिए ₹16 करोड़ कीमत के इंजेक्शन से ही सम्भव 

लखनऊ, :  सात महीने की उम्र में अनमय सिंह ऐसी बीमारी से जूझ रहा है, जिसका इलाज दुनिया के सबसे महंगे इलाज में से एक है। अनमय दुर्लभ व जानलेवा बीमारी स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी से अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रहा है और इसका इलाज सिर्फ एक इंजेक्शन से ही सम्भव है, जिसकी कीमत ₹16 करोड़ है। अनमय के इलाज में अब समाज के मदद की भी दरकार है। बुधवार को इस अपील के साथ अनमय के माता-पिता श्रीमती अंकिता सिंह व श्री सुमित सिंह ने गौरीगंज, अमेठी के माननीय विधायक व क्षत्रिय परिवार फाउंडेशन के डायरेक्टर श्री राकेश प्रताप सिंह जी के सहयोग से प्रेस क्लब लखनऊ में मीडिया के सामने अनमय के इलाज व उसके लिए आवश्यक धनराशि के सम्बंध में अपनी बात रखी। इस अवसर पर क्षत्रिय परिवार फाउंडेशन ने ₹21 लाख का योगदान देते हुए चेक अनमय के माता-पिता को सौंपा। इस अवसर पर क्षत्रिय परिवार फाउंडेशन की तरफ से अनमय के इलाज के लिए शुरू हुई इस मुहिम में शामिल प्रमुख सदस्य श्री धर्मेंद्र कुमार सिंह, श्री दिनेश प्रताप सिंह, श्री अमरेंद्र सिंह, श्री देवेंद्र सिंह, श्री शक्ति सिंह व श्री अमित सिंह भी उपस्थित थे।


इस अवर पर मीडिया से मुखातिब हुए गौरीगंज, अमेठी के माननीय विधायक श्री राकेश प्रताप सिंह ने कहा, "स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी जैसी अत्यंत विलक्षण और गम्भीर बीमारी से जूझ रहे नन्हे शिशु अन्मय सिंह को आपकी आवश्यकता है, आगे बढ़ें और दिल खोलकर मदद करें। अनमय के इलाज हेतु चिकित्सकों के द्वारा ₹16 करोड़ के इंजेक्शन  की आवश्यकता बताई गई है, यह राशि सुनने में जितनी बड़ी है, उससे कहीं बहुत मुश्किल इसका इंतजाम कर पाना है। किसी भी साधारण परिवार के लिए इस राशि की व्यवस्था कर पाना असंभव सा है। परंतु जिस तरह कड़ी से कड़ी जुड़ रही है और समाज के सभी लोग अन्मय की मदद को आगे आ रहे हैं, उससे अन्मय के इलाज की उम्मीद साकार होकर मूर्तरूप लेती जा रही है। अन्मय सिंह के इलाज में सहायता के लिए हमारी संस्था क्षत्रिय परिवार फाउंडेशन द्वारा ₹21,00,000 ( इक्कीस लाख रूपये) का योगदान दिया गया है। आप सभी से आग्रह है अन्मय की मदद के लिए आगे आएं, आपका छोटा सा सहयोग अन्मय की जीवन रक्षा में वरदान साबित हो सकता है।"


अनमय की माता जी श्रीमती अंकिता सिंह ने बताया, " अनमय के जन्म के बाद हम सभी बहुत खुश थे और उसके उज्ज्वल व स्वस्थ भविष्य की कामना कर रहे थे। लेकिन कुछ दिनों बाद अचनाक उसके हाव-भाव मे ऐसा परिवर्तन आया जो सामान्य शिशुओं में नहीं होता। डॉक्टर्स से सम्पर्क करने पर उन्होंने कहा कि कुछ बच्चों में विकास कुछ देरी से होता है, प्रतीक्षा कर लेनी चाहिए। हालात न सुधरने पर देश भर के विशेषज्ञ डॉक्टरों को दिखाया गया तो दिल तोड़ने वाली खबर की पुष्टि हुई। अनमय स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी एसएमए-I से पीड़ित है। अनमय को डॉ प्रवीण सुमन द्वारा इलाज के लिए दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज डॉ एस दुबे, डॉ एस कोहली व डॉ रत्ना डी पुरी के कुशल निर्देशन में चल रहा है।"

श्रीमती अंकिता सिंह ने बताया, "जिन बच्चों में स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी बीमारी के लक्षण पाए जाते हैं, वे धीरे-धीरे इतने लाचार हो जाते हैं कि उन्हें सांस तक लेने के लिए वेंटिलेटर की जरूरत पड़ जाती है। लंबे समय तक बच्चों को वेंटिलेटर पर रखना भी किसी बड़े खतरे से कम नहीं है। इससे ट्यूब में संक्रमण फैलने का खतरा होता है औए बच्चे की हालत और बिगड़ सकती है।"

उन्होंने सभी से भावुक अपील करते हुए कहा, "आप सब के सहयोग व आशीर्वाद से अनमय स्वस्थ होकर एक सामान्य जीवन व्यतीत कर सकता है। आपका सहयोग व आशीर्वाद एक मां के लिए उसके जीवन का अनमोल तोहफा होगा।"


अनमय के पिता श्री सुमित सिंह ने बताया, "इस बीमारी के इलाज के लिए एक खास इंजेक्शन की जरूरत पड़ती है, जिसे अमेरिका के वैज्ञानिकों ने ईजाद किया है और इसे अमेरिका से मंगाना पड़ता है। लेकिन सबसे बड़ी चुनौती है इस इंजेक्शन की कीमत जो लगभग 16 करोड़ रुपये है। इस इंजेक्शन के लगने से मांसपेशियों को कमजोर कर उन्हें हिलने-डुलने और सांस लेने में समस्या पैदा करने वाला जीन निष्क्रिय हो जाता है। यह नर्व्स के लिए जरूरी प्रोटीन का उत्पादन शुरू कर देता है और बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास सामान्य रूप से होने लगता है।"


उन्होंने अपील करते हुए कहा, "हमने अपनी सामर्थ्य के हिसाब से जितना संभव था, उतनी धनराशि एकत्र की। लेकिन ₹16 करोड़ रुपये की सम्पूर्ण राशि एकत्र कर पाना हमारे जैसे साधारण परिवार के लिए लगभग असंभव है। हमें क्षत्रिय परिवार फाउंडेशन व इसके डायरेक्टर अमेठी के माननीय विधायक श्री राकेश प्रताप सिंह जी का अमूल्य सहयोग मिला है, हम समाज के हर वर्ग से अपील करते हैं कि आपके द्वारा दिया गया छोटा से छोटा सहयोग अनमय के जीवन के लिए वरदान साबित होगा, आगे आएं और अनमय को स्वस्थ और सामान्य जीवन व्यतीत करने का आशीर्वाद व सहयोग दें।"

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...