Skip to main content

Featured Post

यूपी चुनाव 2027 से पहले चिराग पासवान को बड़ा झटका, LJP(R) के दर्जनों कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के कई बड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक साथ कांग्रेस की सदस्यता ले ली। लखनऊ में हुए जॉइनिंग कार्यक्रम में लोकेश कुमार श्रीवास्तव, पीयूष सोमानी और वेद प्रकाश के नेतृत्व में लोजपा (रामविलास) के दर्जनों कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाकर स्वागत किया। बताया जा रहा है कि चिराग पासवान ने कुछ महीने पहले ही ऐलान किया था कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके बाद से पार्टी लगातार संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जोड़ने में लगी थी। यूपी में वैसे भी लोजपा का संगठन ज्यादा मजबूत नहीं माना जाता, ऐसे में चुनाव से पहले ही कार्यकर्ताओं का पाला बदलना पार्टी की तैयारियों पर सवाल खड़े कर रहा है। *दलित वोट बैंक पर सबकी नजर* यूपी की राजनीति में दलित वोट बैंक की भूमिका बेहद अहम है। इसी वोट बैंक को साधने के...

नव अंशिका शक्ति स्वरूपा सम्मान समारोह में सम्मानित हुई प्रदेश स्तर की शक्तिस्वरूपाएं


नव अंशिका फॉउडेशन की ओर से शक्तिस्वरूपा सीजन-0.2 सम्मान का आयोजन मंगलवार 18 अक्टूबर 2022 को गोमती नगर में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के स्थित संत गाडगे जी महाराज ऑडिटोरियम मइसमेंpहद स्तर पर किया गया। इसमें प्रदेश स्तर पर सक्रीय महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कथक प्रससुरभि सिंह के निर्देशन में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को सशक्त रूप में दर्शाया गया और कार्यक्रम का सफल संचालन विनिता जोहरी  एवं  प्रदीप कुमार शुक्ला  के द्वारा किया गया ।



सम्मान समारोह में  कानपुर की निमिषा अवस्थी  शाहजहांपुर की मास्टर शेफ शीरीन कादिर, बस्ती में संचालित रिदम डांस एकेडमी की निर्देशिका डॉ.श्रेया, रायबरेली की राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैम्पियन डिंपी तिवारी, गोरखपुर की लोक गायिका इंदु गुप्ता, बहराइच में संचालित बाबू सुंदर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की वाइस चेयरपर्सन रीना सिंह, बलिया में संचालित सेवा सुगंधा जन सेवा संस्थान की प्रमुख रत्ना तिवारी, छत्तीसगढ़ के राम कृष्ण मंदिर की ओर से संचालित न्यू विज पब्लिक स्कूल की निदेशिका सुनीता साहू, बांदा की पखावज वादिका प्रियंका मणि, मुबई की दिव्या ज्योति डिजिटल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट एंड स्टूडियो की प्रमुख सबिता सर्वानंद मिश्र, जालौन की श्रंगाररस की कवयित्री प्रिया श्रीवास्तव 'दिव्यम्', मुंबई की अभिनेत्र श्रुति भट्टाचार्य, बिजनौर की गीताकर नैनी काज़मी ही नहीं लंदन चार्टड जियोलॉजिस्ट की एफजीएस डॉ. अभिलाषा वाल को सम्मानित किया गया। इस क्रम में स्थानीय स्तर पर उत्तर प्रदेश की प्रथम महिला एवरेस्ट विजेता, पूर्व भारतीय वायु सेना अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर तूलिका रानी, भातखंण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कथक प्रवक्ता डॉ. मीरा दीक्षित, एंकर विनीता जोहरी, आई सपोर्ट फ़ाउंडेशन की निदेशिका दिव्यांग बॉबी रमानी, मॉडल रूचि सिंह राठौर, समर्थनारी समर्थ भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा सिन्हा वर्षा, संजू किंग कंस्ट्रक्शन की संजना सिंह को शक्तिस्वरूपा सम्मान से अलंकृत किया गया।


कथक प्रस्तुति में शैली पुत्री का अंशिका त्यागी, ब्रह्मचारिणी अंकिता सिंह, चन्द्रघंटा संगीता कश्यप, कुष्मांडा श्रंजिनी सरकार, स्कंदमाता आयुषी त्रिपाठी, कात्यायनी मीशा रतन, कालरात्रि स्निग्धा सरकार, महागौरी आकांक्षा पाण्डेय, सिद्धिधात्री श्रंजिनी सरकार, राजा दक्ष महेश देवा, शिव पंकज, सूत्रधार हेमंत, कार्तिक रंजनी, महिषासुर विशाल, ताड़कासुर का किरदार आदर्श ने अदा किया। इस अवसर पर मुख्यअतिथि के रूप में मंत्री, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग जयवीर सिंह जी नकुल दूबे पूर्व कैबनेट मंत्री,  मुरली अहुजा, अमित कंछल राजेश जयसवाल बाबू सुन्दर सिंह डॉक्टर आभा श्रीवस्ताव  रूची खान विशहरुख खान को आमंत्रित किया गया था।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...