Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

निषाद पार्टी सुप्रीमो की माननीय प्रधानमंत्री जी से हुई मुलाकात





बोर्ड/निगम में निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं को समाहित करने की मांग भी रखी समक्ष


,मा0 सुप्रीमो निषाद पार्टी एवं मा0 कैबिनेट मंत्री (मत्स्य विभाग) डॉ संजय कुमार निषाद जी आज यशश्वी मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से आज संसद भवन में मा0 प्रधानमंत्री जी के कार्यालय में मुलाकात हुई।

श्री निषाद जी कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश दिन प्रतिदिन विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। आज हमने अपने मछुआ समाज की ओर से माननीय प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद प्रेषित किया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से मछुआ समाज उत्तर प्रदेश और देश में कल्याण हो रहा है। श्री निषाद जी ने बताया कि मा0 प्रधानमंत्री जी की दुर्गामी सोच एवं अति पिछड़े व दबे कुचले समाज के उत्थान की सोच का नतीजा है कि वह स्वयं 24 घंटे 07 दिनों केवल देशहित के बारे में सोचते और कार्य करते हैं। उत्तरप्रदेश के मछुआ समाज के कल्याण हेतु PMSY में 300 करोड़ का अनुदान देकर पिछड़े समाज को विकास की मुख्यधारा में जोड़ने का कार्य कर रहे हैं जिसके लिए हमारा समाज माननीय प्रधानमंत्री जी का आभारी है।

श्री निषाद जी ने मा0 प्रधानमंत्री जी को संवैधानिक मझवार आरक्षण को लेकर वृस्तृत चर्चा हुई, उन्होंने बताया कि आज मा0 प्रधानमंत्री जी को अवगत कराया गया कि किस प्रकार पूर्व की सरकारों द्वारा मछुआ समाज को केवल राजनीति फुटबॉल की तरह इस्तेमाल किया गया और उनकी बहुप्रतीक्षित मांग जो कि सविंधान में सूचीबद्ध है मझवार आरक्षण पर केवल राजनीति कर, वोट लेकर उनको कभी सपा, बसपा, कांग्रेस की सरकारों ने केवल वोट बैंक समझा है। मा0 प्रधानमंत्री जी ने उन्हें आश्वस्त किया की वो मझवार आरक्षण निर्णायक भूमिका में है और जल्द ही वह मछुआ समाज को।सौगात देंगे।

श्री निषाद जी ने मा0 प्रधानमंत्री जी को मछुआ समाज का प्रतीक नाव का मोमेंटम भेंट किया। श्री निषाद जी के साथ मा0 सांसद लोकसभा संतकबीरनगर भी मौजूद रहे।

श्री निषाद जी ने बताया कि स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभू श्री राम जी के आत्मबल सखा महाराजा गुह्य राज निषाद जी की मिलन स्थली व अद्भुत किले श्रृंगवेरपुर धाम को पर्यटक स्थल घोषित करने परसाथ ही भगवान श्री राम एवं महाराज गुह्य राज जी की गले लगी मूर्ति लगवाने को लेकर मा0 प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद और आभार व्यक्त किया ।।

श्री निषाद जी कहा यशश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं पूज्य महाराज मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की जनकल्याणकारी सोच एवं ऊर्जावान नेतृत्व का नतीजा है आज देश प्रदेश में हर समाज विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा हैं। श्री निषाद जी ने निषाद पार्टी गठबंधन को उत्तर प्रदेश सरकार में राजनीतिक नियुक्तियों एवं निगम/बोर्ड में कार्यकर्ताओ के समाहित करने की मांग भी मा प्रधानमंत्री जी के समक्ष रखी।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...