Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

ब्राह्मण समाज सत्ताधारी ब्राह्मण नेताओ के पीछ लग्गु ना बनेवे,किसी काम के नही "राष्ट्रीय अध्यक्ष"

लखनऊ।आज राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा की लखनऊ में यूपी प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष  सिद्वपीठ माँ शाकुम्भरी पीठाधीश्वर  भृगुवंशी आशुतोष पाण्डेय ने ब्राह्मण समाज से अपील की नगरनिकाय चुनाव में युवा बढ़ चढ़कर हिस्सा लें साथ ही   सरकार  के सत्ताधारी ब्राह्मण नेताओं से भी बचकर  रहने के लिए संगठन के कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए और कहा कि ब्राह्मण नेता चुनाव के समय ब्राह्मण समाज का इस्तेमाल करते हैं कोई भगवान परशुराम के नाम का इस्तेमाल करता है और चुनाव खत्म होते ही ब्राह्मणों के साथ अनदेखी शुरू कर देते हैं* आज उत्तर प्रदेश में कई जिलों में छूटबय्या नेता हारने वाले विधायक ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों का उत्पीड़न कर रहे हैं।

 उनके परिवार पर फर्जी मुकदमे लगाए जा रहे हैं जिसका जगता जागता उदाहरण मैं खुद हूं मठ मंदिर व ब्राह्मण समाज की सेवा करने व उसके हक की लड़ाई लड़ने का नतीजा यह है कि फर्जी मुकदमे पर मुकदमे लगाए जा रहे हैं आज संगठन को मजबूत करने लिए  75 जिलों में जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी में 300 से अधिक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि नगर निकाय चुनाव के साथ-साथ 2024 लोकसभा चुनाव  में ब्राह्मणों को मजबूत किया जा सके संगठन द्वारा जल्द ही उत्तर प्रदेश के लखनऊ में प्रबुद्ध सम्मेलन करने की तैयारी पूरी हो चुकी है जिस की तारीख का  ऐलान जल्द होगा और उस सम्मेलन में पूर्व मंत्री के काले कारनामों के खुलासा सहित कई अहम खुलासे की जाएगी साथ ही कहा कि पहले के जमाने में लोग ‘ग्लैमर' को पसंद करते थे, अपराधियों को पसंद करते थे, माफिया को पसंद करते थे, लेकिन पिछले छ वर्ष से उत्तर प्रदेश में जितने भी माफिया गिरोह हैं धीरे धीरे हाशिए पर चले गये हैं।और जनता भी उन्हें नापसंद कर रही है। जहां तक पूर्वांचल का सवाल है तो वहां का बच्‍चा-बच्‍चा भाजपा के साथ रहेगा। लेकिन वेस्ट यूपी में  भाजपा के छूट बय्या नेता सरकार को बदनाम करने की नियत से कस्बे व शामली ,गौतमबुद्ध नगर सहित कई जनपद स्तरीय सांसद विधायक प्रशासन को गुमराह कर ब्राह्मणों के खिलाफ फर्जी मुकदमे कराने में लगे हुए हैं। एक जात के नेताओ का बोलबाला चल रहा है जिसके कारण ही अभी खतौली उपचुनाव में हार का नतीजा भाजपा देखने को मिला है जिसका सबक लेने की आवश्यकता है यदि ऐसे ही चलता रहा तो नगर निकाय चुनाव में भी बहुत बड़ी हानि होगी

साथ ही प्रेस को संबोधित करते हुए उत्तरप्रदेश सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ विनोद तिवारी ने कहा ब्राह्मण प्रतिनिधि भी समाज के लोगो के साथ अनदेखा कर रहे उनकी आँखों मे काली पट्टी बंधी हुई है पूर्व की सरकार में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ही एक ऐसे नेता थे जो ब्राह्मणों की समस्या सुना करते थे इस सरकार में कोई भी ब्राह्मण प्रतिनिधि ब्राह्मणों की समस्या सुनने को तैयार नहीं है इसलिए हम लोगों को एक मंच पर एकत्र होकर अपने संगठन को मजबूत कर भविष्य में अपने आप को मजबूत करना होगा ताकि  ब्राह्मण समाज की लड़ाई को मजबूती से उठा सके आज उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष   सत्यम पण्डित गाजियाबाद एवं महिला मोर्चा की अध्यक्ष भारती त्यागी  मुरादाबाद ,संगठन महामंत्री मनीष पाराशर मथुरा सहित कहीं कार्यकर्ताओं को घोषित किया गया ओर यह निर्देश दिया गया कि 10 दिन में पूरी कार्यकारिणी ब्लॉक स्तर तक बनाये  प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से विकास त्रिवेदी, प्रशांत शास्त्री ,नीरज देव् पाण्डेय,आशुतोष मिश्रा ,जगदीश तिवारी, हिमांशु पाण्डेय,सत्यम पण्डित,मनीष पाराशर ,भारती त्यागी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...