Skip to main content

Featured Post

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुद्वारा आलमबाग में आयोजित हुई विशेष अरदास

    लखनऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा आलमबाग, लखनऊ में विशेष अरदास का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राज्यसभा सांसद एवं चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सरदार सतनाम सिंह संधू की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए अरदास की गई। बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही और सभी ने राष्ट्र के विकास व सामाजिक सद्भाव के लिए गुरु घर में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। सांसद सरदार सतनाम सिंह संधू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।  कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, राजू गांधी और गिरीश मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।  गुरुद्वारा आलमबाग की ओर से मनमोहन सिंह, भूपिंदर सिंह पिंदा, राजेंद्र सिंह राजू कार्यवाहक प्रधान, परविंदर सिंह, इकबाल सिंह, परमजीत सिंह बॉबी, इंदरपाल सिंह, त्रिलोक सिंह बहल और त्रिलोक सिंह टुटेजा ने भी कार्यक्रम में सहभाग...

खालसा इंटर कॉलेज में चार साहिब जादों की " सफर - ए - शहादत " विषय पर आयोजित हुई निबन्ध, प्रश्नोत्तरी एवम् चित्रकला प्रतियोगिता

 



लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग के आदेश के अनुपालन में गुरुद्वारा नाका हिंडोला स्थित खालसा इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य स.वीरेन्द्र सिंह के निर्देशन में  साहिब  श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज एवम् चारों साहिब जादों के जीवन परिचय एवं श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के सरवंश बलिदान को समर्पित  " सफर - ए - शहादत "  विषय पर  चित्रकला,निबन्ध एवम्  प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें के 140  से अधिक छात्र - छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

 प्रतियोगिता प्रभारी पंजाबी शिक्षिका श्रीमती गुरमीत कौर ने बताया कि  " सफर - ए -  शहादत " विषय पर आयोजित निबन्ध प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक के 85  एवम्  प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 9 तक के 35 छात्र - छात्राओं ने प्रतिभाग किया।  इसके अलावा सिखों के धार्मिक प्रतीक चिन्हों पर आयोजित प्रतियोगिता में बेसिक कक्षाओं  से कुल 21 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

 प्रधानाचार्य स. वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि  विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को  आगामी 26 दिसंबर को  चार साहिब जादो के शहीदी दिवस को समर्पित "  वीर बाल दिवस" पर कॉलेज के प्रबन्धक एवम् लखनऊ गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी के अध्यक्ष स.राजेन्द्र सिंह बग्गा द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

 प्रतियोगिता आरंभ होने से पूर्व प्रधानाचार्य स.वीरेन्द्र सिंह ने प्रतिभागियों को संबोधित कर  सनातन धर्म की रक्षा हेतु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी , चार साहिब  जा दों एवम् माता गुजरी जी की " सफर - ए -  शहादत " विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने शांति के पुंज  साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी द्वारा सनातन धर्म की रक्षा हेतु  चांदनी  चौक दिल्ली में दी गई  अद्वितीय शहादत पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने  सिख गुरुओं के जीवन दर्शन एवं सिद्धांतों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। परीक्षा संचालन में उप प्रधानाचार्य नीरज श्रीवास्तव, पुनीत कुमार, डॉ.रूबी त्रिपाठी, जीपी तिवारी, जसविंदर सिंह सहित अन्य शिक्षकों का सहयोग रहा।

Comments

Popular posts from this blog