Skip to main content

Featured Post

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुद्वारा आलमबाग में आयोजित हुई विशेष अरदास

    लखनऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा आलमबाग, लखनऊ में विशेष अरदास का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राज्यसभा सांसद एवं चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सरदार सतनाम सिंह संधू की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए अरदास की गई। बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही और सभी ने राष्ट्र के विकास व सामाजिक सद्भाव के लिए गुरु घर में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। सांसद सरदार सतनाम सिंह संधू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।  कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, राजू गांधी और गिरीश मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।  गुरुद्वारा आलमबाग की ओर से मनमोहन सिंह, भूपिंदर सिंह पिंदा, राजेंद्र सिंह राजू कार्यवाहक प्रधान, परविंदर सिंह, इकबाल सिंह, परमजीत सिंह बॉबी, इंदरपाल सिंह, त्रिलोक सिंह बहल और त्रिलोक सिंह टुटेजा ने भी कार्यक्रम में सहभाग...

फर्न्‍स एंड पैटल्‍स (एफएनपी) की आकर्षक पेशकश - क्रिसमस गिफ्ट बास्‍केट्स और पर्सनलाइज्‍़ड हैम्‍पर्स के साथ मनाएं हॉलीडे मूड का जश्‍न

 


लखनऊ , : भारत के सबसे बड़े गिफ्टिंग ब्रैंड FNP (Ferns N Petals) ने प्‍यार-मुहब्‍बत और शेयरिंग-केयरिंग के सीज़न का जश्‍न मनाने के लिए जोरदार गिफ्टिंग विकल्‍प पेश किए हैं। इन केक, चॉकलेट और कुकीज़ से लेकर और कई स्‍वादिष्‍ट आइटम्‍स वाली गिफ्ट बास्‍केट्स के अलावा पर्सनलाइज्‍़ड हैम्‍पर्स, प्‍लस कुशंस तथा सिरामिक कॉफी मग (जिन पर आपके प्रियजनों के नाम होंगे), सैल्‍फ केयर बंडल्‍स और यहां तक कि पॉटेड प्‍लांट्स तथा आकर्षक फूलों वाले गुलदस्‍ते शामिल हैं। हॉलीडे सीज़न दोस्‍तों के साथ मौज-मस्‍ती करने और घर में परिवार के साथ समय बिताने के लिए होता है और ऐसे में अगर आपको खूबसूरत गुडी बॉक्‍स या हैम्‍पर के जरिए खुशियां बांटने/प्राप्‍त करने का मौका भी मिल जाए तो कहने ही क्‍या! तो देर कैसी, कोई ऐसा गिफ्ट दीजिए जो निराश न करे। एफएनपी आपके लिए लाए हैं कुछ जोरदार मनपसंद उपहार और इनमें शामिल हैं हरेक आयुवर्ग के लिए 100 से भी ज्‍यादा नए गिफ्टिंग ऑप्‍शंस। इनमें गिफ्ट बास्‍केट्स बेहद खास हैं जो खूबसूरत, मज़ेदार और मनभावन हैं तथा परफैक्‍ट गिफ्ट की तलाश करने वाले हॉलीडे शॉपर्स के लिए ये इमोशनल पैकेज की तरह हैं। एफएनपी ने गिफ्ट डिलीवरी के साथ थियेटर और कन्‍टैक्‍स्‍ट जोड़ते हुए अपनी पहचान बनायी है। हमारी मिडनाइट डिलीवरी का इस्‍तेमाल कर आप अपने प्रियजनों को आधी रात को सबसे पहले शुभकामनाएं या सरप्राइज़ देने वाले बन सकते हैं। और बिना किसी शिपिंग डेडलाइन वाली एफएनपी वाकई आपके लिए सांता से कम नहीं। 



श्री आनंद शंकर, एवीपी कैटेगरी, एफएनपी ने कहा, ''यह हॉलीडे सीज़न एफएनपी के लिए वाकई खास है। बाजार में इतने ढेर सारे विकल्‍प मौजूद हैं कि आप अपने परिवारजनों और दोस्‍तों के लिए क्रिसमस/नए साल के दौरान गिफ्ट खरीदारी को लेकर मुश्किल में पड़ सकते हैं। ऐसे में व्‍यक्ति विशेष को ध्‍यान में रखकर पर्सनलाइज्‍़ड ऑफर करना और आसानी से समझ में आने वाली प्रोडक्‍ट रेंज की पेशकश काफी महत्‍वपूर्ण साबित होती है। इस साल हमें अपनी क्‍यूरेटेड गिफ्टिंग रेंज में 25% ग्रोथ की उम्‍मीद है। केक, ड्राइ फ्रूट्स, स्‍वीट्स और सेवरीज़ सबसे ज्‍यादा पसंद किए जाते हैं। जहां एक ओर ग्राहक अपने प्रियजनों के लिए उपहार को लेकर सोच-विचार में हैं वहीं एफएनपी में हमें उम्‍मीद है कि हॉलीडे 2022 उनके लिए उज्‍ज्‍वल साबित होगा।'' 


क्रिसमस गिफ्ट्स FNP.com पर उपलब्‍ध हैं। 

 

इस हॉलीडे सीज़न में स्‍वीट और सेवरी ट्रीट्स से साबित कर दिखाएं कि आपको अपने अपनों की परवाह है। हरेक को खान-पीन की चीज़ें पसंद आती हैं। ऐसे में चॉकलेट से भरपूर फेस्टिव बास्‍केट्स, या स्‍वादिष्‍ट फ्रूट केक और रंगीन कैंडल्‍स तथा क्रिसमस की साज-सज्‍जा वाले उपहार किसे पसंद नहीं आएंगे। आखिर यह सीज़न स्‍वाद से भरपूर ट्रीट्स का लुत्‍फ उठाने और क्रिसमस की आकर्षक सजावट में खो जाने का जो है। 

 Christmas Gift Hampers पर उपलब्‍ध। 


लिटल क्रिसमस चियर बास्‍केट – आप स्‍वीट ट्रीट्स जैसे कि प्‍लम केक साथ में क्रिसमस कैंडल भी उपहार में दे सकते हैं। क्रिसमस वाइब्‍स के लिए यह मैकरामे बास्‍केट अरेंजमेंट वाकई उपहार प्राप्‍त करने वालों को इस हॉलीडे सीज़न में जरूर पसंद आएगा। कीमत: ₹2799


सांता की ओर से पेश है क्रिसमस सरप्राइज़ – आप क्रिसमस की सौगात के तौर पर प्‍लम केक, ब्राउनीज़ और कुकीज़ के साथ स्‍नोफ्लेक कैंडल्‍स भी भेज सकते हैं। हाथ से बनाएं आकर्षक रैड बॉक्‍स में यह गिफ्ट क्रिसमस के जश्‍न को और भी खास बना देगा। कीमत: ₹4449 

 

क्रिसमस टाइम फन बास्‍केट – क्रिसमस की शुभकामनाएं भेजने के लिए एक अन्‍य विकल्‍प प्‍लम केक, और कुकीज़ के साथ रेंडियर कैंडल है। ये उपहार सिग्‍नेचर बास्‍केट में पैक कर भेजे जाते हैं और क्रिसमस के जश्‍न को वाकई खास बनाते हैं। कीमत: ₹5499 


क्रिसमस इजेंशियल्‍स बास्‍केट – आप क्रिसमस की शुभकामनाएं अपने प्रियजनों तक पहुंचाने के लिए उन्‍हें प्‍लम केक, रेंडियर कैंडल के साथ प्रालिन्‍स, और कुछ अन्‍य सजावटी आइटम्‍स भेज सकते हैं। सिग्‍नेचर बास्‍केट में प्रेमपूर्वक हैंड-पैक्‍ड यह गिफ्ट क्रिसमस के जश्‍न को वाकई खास बनाएगा। कीमत: ₹7299 


एफएनपी के मनपसंद गिफ्ट बॉक्‍स के साथ, जिसमें फ्रॉस्‍टेड केक, सॉफ्ट मार्शमैलोज़ और तरह-तरह की कुकीज़ भरी हों, आप अपने प्रियजनों के साथ बॉनफायर का मज़ा ले सकते हैं। आप खुद भी इनका लुत्‍फ उठाएं। आखिर क्रिसमस पर सिर्फ सांता को ही कुकीज़ नहीं मिलती, आप खुद भी उनके हकदार हैं!


सबसे बेहतरीन उपहार वही होता है जो पर्सनलाइज्‍़ड हो और इस बार हॉलीडे सीज़न में एफएनपी ने आपके दोस्‍तों, परिजनों, बच्‍चों या सह‍योगियों के लिए कई पर्सनलाइज्‍़ड गिफ्टस देने की तैयारी कर ली है। तो आप भेजें ऐसे गिफ्टस जो आपके दिल के भावों को अभिव्‍यक्ति देते हों! हमारे खास ग्राहकों के लिए इस मौके पर हम लेकर आए हैं कुशन, मग, नोटबुक, कॉस्‍टर, सिपर समेत और भी बहुत ढेर सारे उपहार, पर्सनलाइज़ेशन के साथ। 


पर्सनलाइज्‍़ड कुशन स्‍पेशल हैम्‍पर – आप अपने प्रिय दोस्‍तों और परिवारजनों को पर्सनलाइज्‍़ड कुशन और स्‍वीट ट्रीट्स भी दे सकते हैं। कुशन पर आपके प्रियजन की तस्‍वीर वाला तोहफा वाकई उन्‍हें खास अहसास से भर देगा। इसी तरह, क्रिसमस डेकॉर वाली कुकीज़ और प्‍लम केक भी आपको फेस्टिव मूड से भर देंगे। कीमत: ₹1749

Christmas Personalised Gifts पर उपलब्‍ध।

 

इंडोर प्‍लांट प्रेमियों के लिए भी एफएनपी काफी कुछ लेकर हाजिर है। अब आप अपने पौधे प्रेमियों को साइप्रस, पिंक पॉइन्‍सेटिया, लकी बैम्‍बू, जेड प्‍लांट वगैरह दे सकते हैं और वो भी इको-फ्रैंडली कलरफुल प्‍लांटर्स में सजाकर। कीमत: ₹349

Christmas Plants पर उपलब्‍ध।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ ,उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...