Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

कायस्थ समाज स्वाभिमान सभा के सामूहिक विवाह में सात जोड़ों के हुए विवाह संपन्न

  



लखनऊ  कायस्थ समाज स्वाभिमान सभा द्वारा आयोजित कायस्थ सम्मेलन में प्रदेश भर से आए हजारों कार्यकर्ताओं के साथ विचारणीय मुख्य बिंदुओं में कायस्थ समाज की राजनीतिक एवं आर्थिक विकास के लिए संसाधन जुटाने कायस्थ समाज के समुचित विकास के लिए राजनीतिक आधार तैयार करने आज मुद्दों पर विचार किया गया कायस्थ समाज के सभी लोग सर्व सम्मति से प्रस्ताव का समर्थन करते हैं  । गुड लक  लान मोहान रोड, राजाजीपुरम, लखनऊ में आयोजित कायस्थ सम्मेलन शीलू श्रीवास्तव के भजन एवं आरती से प्रारंभ हुआ इस अवसर पर कायस्थ वैवाहिक युवक युवती परिचय सम्मेलन निशुल्क दहेज रहित तत्काल पंजीकरण में लगभग  567 युवती  तथा 572 युवकों ने अपना पंजीकरण कराया जिनका मंच से परिचय कराया गया इस अवसर पर कायस्थ वैवाहिक पत्रिका स्वाभिमान ज्योति का विमोचन किया गया ।जिसमें पहले से पंजीकृत 1780 युवक युवती के बायोडाटा कायस्थ वैवाहिक पत्रिका में प्रकाशित किए गए कार्य वैवाहिक परिचय सम्मेलन में 183 युवक-युवतियों की शादी मौके पर तय की गई हुई जो इनके परिवारी जन अपनी सुविधानुसार लग्न मुहूर्त के हिसाब से बाद में करेंगे निशुल्क दहेज रहित विवाह कार्यक्रम में शादियां  सात जोडों की  वही मौके पर दहेज रहित कराई गई ।




जिनके नाम इस प्रकार हैं दिव्यांश अस्थाना की शादी सोनाली श्रीवास्तव एवं आकाश श्रीवास्तव की शिवानी श्रीवास्तव से और दिलीप निगम की सरिता सक्सेना एवं राहुल सक्सेना की आरुषि सिन्हा के साथ रवि श्रीवास्तव की प्रियंका श्रीवास्तव सागर श्रीवास्तव की रुचि अस्थाना पवन श्रीवास्तव की दिव्या श्रीवास्तव के साथ शादी आर्य समाज के आचार्य पुरोहित द्वारा कराई गई। कायस्थ वैवाहिक पत्रिका का विमोचन और कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि निवर्तमान महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने किया संरक्षक जल निगम के महाप्रबंधक रहे इंजीनियर अनूप सक्सेना जी ने करते हुए कहा कि कायस्थ नौजवान राजनीति में आए विशिष्ट अतिथि श्री अनूप श्रीवास्तव प्रबंधक महर्षि विद्या मंदिर लखनऊ के कार्य समाज के वैभव को बताया विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर श्रीमती अंशु केडिया प्राचार्य खून खून जी पी जी कालेज ने सामूहिक विवाह को आज की आवश्यकता है इस तरह के समाज उपयोगी कार्यक्रम होने चाहिए अध्यक्ष श्री अरुण प्रकाश ने कहा कायस्थ समाज राष्ट्रवादी समाज है किसी संगठन के लिए कार्यालय कोष और कार्यक्रम की आवश्यकता होती है वरिष्ठ भाजपा नेता व लखनऊ पश्चिम से उपविजेता रहे श्री अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने जागरूकता की बात कही विशिष्ट अतिथि अवकाश प्राप्त  जल निगम के महाप्रबंधक इंजीनियर राजीव निगम युवा अध्यक्ष श्री प्रियय श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष श्री अनूप सक्सेना कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष श्री अर्जुन श्रीवास्तव प्रदेश महामंत्री डॉ समीर सक्सेना राष्ट्रीय महासचिव श्री रामायण श्रीवास्तव प्रोफेसर शुभम श्रीवास्तव ने भी अपने विचार रखे उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिनेश श्रीवास्तव    इंजीनियर प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव विनीत किशोर सक्सेना चंद्रभानु सक्सेना आदि को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गौरव श्रीवास्तव प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती प्रिया अस्थाना राम मोहन श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव सिद्धार्थ श्रीवास्तव दीपक श्रीवास्तव शिवानी निगम गरिमा श्रीवास्तव , अशोक कुमार श्रीवास्तव विशेष  योगदान किया कार्यक्रम का संचालन श्रीमती शीलू श्रीवास्तव धन्यवाद अरुण प्रकाश श्रीवास्तव ने किया

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...