Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

ओपीएस के लिए सड़क पर उतरे कर्मचारी,अखिल भारतीय स्तर पर पूरे देश में हुआ प्रदर्शन

 



पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली को लेकर केन्द्रीय व राज्य कर्मचारी, शिक्षक एकजुट।

     लखनऊ ,लखनऊ राज्य कर्मचारियों/शिक्षकों के साथ केन्द्रीय कर्मचारी संगठनों ने मिलकर पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली को लेकर एकजुट होकर जिला मुख्यालयों पर धरना प्रर्दशन कर सरकार को घेरा। ‘‘पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली संयुक्त मंच‘ बनाकर केन्द्रीय व राज्य कर्मक्चारी संगठनों के साथ शिक्षकों के संगठनों ने देश व्यापी आन्दोलन जनवरी, 2023 से प्रारम्भ कर दिया है। इसी क्रम में 21 मार्च को लखनऊ के ‘‘कर्मचारी प्रेरणा स्थल‘‘ बी0एन0 सिंह प्रतिमा स्थल सरोजनी नायडू पार्क में इकट्ठा होकर जोरदार प्रदर्शन किया गया।

आल इण्डिया रेलवे मेन्स फेडरेशन के जोनल सेक्रेटरी एस0यू0 शाहा, डिवीजनल सेक्रेटरी आर0के0 पाण्डेय डिवीवजन अध्यक्ष, भूभूती मिश्रा, आल इण्डिया पोस्टल एकाउन्ट इम्पलाइज एसो0 के महासचिव काम0 शत्रुघ्न यादव, प्रेम कुमार सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राज्य कर्मचारी संयु क्त परिषद, उ0प्र0 जी.एन. सिंह डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ इं. दिवाकर राय, विकास यादव, विक्रम शाह, आयकर से संतोष मिश्रा, बृजेश यादव, पासपोर्ट से संजय वर्मा, दूरदर्शन से एस0बी0 सिंह, आकाशवाणी से प्रमोद कुमार वर्मा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद परिषद, उ0प्र0 अध्यक्ष इं0 हरि किशोर तिवारी महामंत्री शिवबरन सिंह यादव, अमिता त्रिपाठी, फहीम अख्तर, उद्यान से अविनाश चन्द्र श्रीवास्तव सुभाष चन्द्र तिवारी, अमरजीत मिश्रा, सिंचाई विभाग ड्राइंग स्टाफ एसो0, अशोक कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक संघ, कृषि से राधारमन मिश्रा, समाज कल्याण से धर्मेन्द्र ंिसह, मुकेश जोशी, मण्डी परिषद, प्रदूषण नियंत्रण, रोडवेज, सेतु निगम, लेखपाल संघ, अमीन संघ, अनुसेवक संघ, ग्राम विकास अधिकारी संघ ग्राम पंचायत अधिकारी संघ, परिवहन कर्मचारी संघ श्रम विभाग कर्मचारी संघ कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय, रिमोट सेन्सिग, स्पोर्ट्स कालेज, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, चकबन्दी लेखपाल, चकबन्दीकर्ता संघ, सूचना विभाग, सिंचाई, अर्थ एवं संख्या, मातृ शिशु कल्याण, डिप्लोमा इंजीनियर्स, कृषि विपणन सहित कई अन्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। धरने को सम्बोधित करते हुए  श्री आर.के. पाण्डेय, रेलवे ने कहा किपुरानी पेंशन कर्मचारी के बुढापे का सहारा है। 



श्री एस.यू. शाहा, रेलवे ने कहा कि पेंशन के लिए सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट आदेश है। इं. हरि किशोर तिवारी ने कहा कि पेंशन भीख नही है, आन्दोलनों के उपरान्त सरकार द्वारा दिया गया।श्री शिवबरन ंिसंह यादव, परिषद ने अपने सम्बोधन में कहा कि सरकार कर्मचारियों की बात को अनुसना कर रही है। जो घातक हो सकता है। यदि पुरानी पेंशन नही दी गई तो पूरा कर्मचारी समाज एक साथ सड़को पर आकर आन्दोलन करेगें। इं.एन.डी. द्विवेदी, पीडब्लूडी ने कहा कि बिना आन्दोलन के कुछ नही हो सकता है। अब केन्द्रीय व राज्य के कार्मिक एक हैं। आन्दोलन बड़ा होगा। श्री शत्रुघ्न यादव, ने कहा कि  पोस्टल पहले भी आन्दोलन हुए है किन्तु केन्द्र व राज्य एक साथ मिलकर शिक्षकों को साथ लेकर बड़ा आन्दोलन होने जा रहा है। सरकार दबाव में है।श्री एस0बी0 सिंह, दूरदर्शन, ने कहा कि सरकार वोट की राजनीति से डरती है इस बार 2024 का लोक सभा चुनाव व मुद्दा बनेगा।

  श्री अविनाश चन्द्र श्रीवास्तव, उद्यान ने कहा कि व्यापक जनसम्पर्क के बाद ही यह आन्दोलन चलाया जा रहा है इसलिए इसका व्यापक प्रभाव होगा। श्री विवेक कुमार, ने कहा कि  आई.टी.आई.सभी कर्मचारी एकजुट है केन्द्रीय कर्मचारी संगठन साथ है। इसलिए आन्देालन व्यापक असर कारी रहेगा।

    श्रीमती अमिता त्रिपाठी परिषद लखनऊ ने कहा कि  प्रदेश के सभी जिलों में जोर-शोर से कार्यक्रम हो रहे है। किन्तु लखनऊ प्रदेश की राजधानी होने के कारण विशेष प्रभाव छोड़ता है। सभी संगठनों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। हमारा आन्दोलन सफल होगा। श्री प्रमोद वर्मा, आकाशवाणी ने कहा कि  राज्य कर्मचारियों के साथ मिलकर पुरानी पेंशन मुद्दे पर आन्दोलन करना नया प्रयोग है। राज्य कर्मचारी संगठनों का पूरा समर्थन केन्द्रीय कर्मचारी संगठनों को प्राप्त हो रहा है। सरकार पर दबाव बढ़ रहा है। हमारी जीत होगी।श्री सुजीत कुमार , लेखपाल संघ ने कहा कि लेखपाल जमीन स्तर पर कार्य करता है। बुढ़ापे में दर दर की ठोकरे नही खाना चाहता है।सरकार जिम्मेदारी लेे। लेखपाल संघ के राममूरत यादव ने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नही होती तब तक कर्मचारी शिक्षक समाज का संघर्ष जारी रहेगा। आजमगढ़, बलिया, बस्ती, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर हापुड़ बाँदा, चित्रकूट, कानपुर, इटावा, वाराणसी, फतेहपुर, अयोध्या, गोण्डा, बहराइच, बाराबंकी, सीतापुर, पीलीभीत, बदायूँ, बेरली, मुरादाबाद, सहारनपुर, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, झाँसी, जालौन, श्रावस्ती, महराजगंज, सुल्तानपुर, जौनपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, बलरामपुर, मिर्जापुर गाजीपुर, मऊ, सिद्धार्थनगर, देवरिया, कुशीनगर, मुरादाबाद, सहित, प्रदेश भर के सभी जनपदों में प्रर्दशन/धरना व्यापक रुप से रहा।

  

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...