Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

ममता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित हुआ विशाल भंडारा एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम



ममता का पर्याय और नर सेवा नारायण सेवा को अपना उद्देश्य मानकर दिन रात असहायों और गरीबों की सेवा करने वाली ममता चैरिटेबल ट्रस्ट समाज में शांति, सद्भाव एवं समरसता का संचार कर सशक्त राष्ट्र की स्थापना हेतु विगत वर्षा की भांति इस वर्ष भी ज्येष्ठ माह के तृतीय मंगलवार दिनांक 23/05/2023 को अपरान्ह 12 बजे से रात्रिकालीन 12 बजे तक विशाल भण्डारा एवं आध्यात्मिक चेतना समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रेममूर्ति परम पूज्य श्री प्रेम भूषण जी महाराज का आर्शीवचन, भजन संध्या, भक्तिमय झंाकियाॅ, भव्य आरती के साथ-साथ समाज को अभिप्रेरित कर रहे महान विभूतियों को सम्मानित भी किया गया।



प्रत्येक वर्ष की भाति प्रातः नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक सुन्दरकाण्ड पाठ तथा हनुमान जी की आरती के साथ भण्डारे का शुभारम्भ किया गया। भण्डारे का उद्घाटन करते हुए माननीय न्यायमूर्ति श्री रंगनाथ पाण्डेय जी ने कहा सेवा सहायता समर्पण त्याग एवं सहयोग के साथ-साथ भण्डारे एवं आध्यात्मिक चेतना समागम का कार्यक्रम ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के बहुमुखी उद्देश्यों एवं सामाजिक समरसता तथा राष्ट्र की सशक्तता के प्रति संकल्प को स्थापित करती है। उद्घाटन सत्र के अवसर पर चीफ ट्रस्टी] भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवध क्षेत्र एवं लोकप्रिय वरिष्ठ समाजसेवक राजीव मिश्र ने कहा कि ममता चैरिटेबल ट्रस्ट समाज के वंचितो एवं जरूरतमंदो की सेवा के लिए 24X7 कृत संकल्प है। आज बजरंगबली की कृपा से रात्रि 12 बजे तक भण्डारे के साथ-साथ भक्ति के विभिन्न आयामों का रसपान करने का अवसर प्राप्त होगा। सभी भक्तजनो का बहुत बहुत स्वागत है।  



आज के इस 14वें विशाल भण्डारे में प्रसाद वितरण के अतिरिक्त भक्तजनो के लिए भजनसंध्या, भक्तिमय झांकियां] संगीतमय प्रस्तुतियाॅ] महानविभूतियो का सम्मान एवं भक्तिमय नृत्य का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। अन्तर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त परमपूज्य प्रेममूर्ति प्रेमभूषण जी महाराज ने उक्त कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति एवं अपने आर्शीवचनों से हम सभी भक्तजनों का कृतार्थ किया। प्रेममूर्ति जी ने अपने भजनसंध्या में अपनी लोकप्रिय रामधुन के भजनों पर सभी झूमने पर मजबूर कर दिया। लोकप्रिय गायक अविनाश मधुर एवं उनकी पूरी टीम ने अपनी प्रस्तुतियों से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।



 आज के इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमुत्री माननीय बृजेश पाठक  पूर्व उपमुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा] वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना] नगर विकास एवं ऊर्जामंत्री श्री ए0के0 शर्मा एवं लखनऊ की नवनिर्वाचित मेयर श्रीमती सुषमा खर्कवाल सहित कई अन्य मंत्रीगण संगठन के पदाधिकारीगण माननीय सांसदगण विधायकगण के अतिरिक्त माननीय न्यायमूर्ति श्री सुधीर सक्सेना महासचिव अवधबार एड0 मनोज मिश्रा सहित भारी संख्या में विद्वान अधिवक्तागण शिक्षकगण] कार्यकर्तागण] सहयोगी अन्य गणमान्य व्यक्तियों सहित लाखों की संख्या में भक्तजनों ने प्रसाद गृहण एवं भक्ति का रसपान किया।


                                                                       

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...