Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

स्टेटिक ने लखनऊ में ईवी क्रांति का रास्ता खोला : फन रिपब्लिक मॉल में बनाया तेज चार्जिंग वाला स्टेशन



लखनऊ,  भारत के सबसे बड़े ईवी चार्जिंग नेटवर्क स्टेटिक ने लखनऊ में वैकल्पिक और स्वच्छ ईंधन आधारित ग्रीन-मोबिलिटी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यहां स्थित लोकप्रिय फन रिपब्लिक मॉल में आम लोगों के लिए इलेक्ट्रॉनिक वाहनों की तेज चार्जिंग वाला स्टेशन स्थापित किया है। स्टेटिक ने इससे पहले हाल में ही यूपी के अन्य प्रमुख शहर बरेली में भी इसी प्रकार का चार्जिंग स्टेशन बनाया था। लखनऊ के इस नए चार्जिंग स्टेशन में 60 किलोवाट के दो डीसी तेज चार्जर लगाए गए हैं। इनमें से प्रत्येक गन केवल लगभग 40 मिनट में ही इलेक्ट्रिक कार को 80 प्रतिशत तक चार्ज कर सकती है। इतना ही नहीं, यहां एक साथ दो कारों को चार्ज किया जा सकता है। 

स्टेटिक के इनवेस्टर एंड फ्रेंचाइज रिलेशंस विभाग के प्रमुख श्री इरफान कावूसा ने कहा, “हमें लखनऊ में फन रिपब्लिक मॉल में यह तेज चार्जिंग वाला स्टेशन तैयार करके बहुत खुशी हो रही है। फन रिपब्लिक, प्रतिष्ठित एस्सेल समूह की संपत्ति है, इससे यह खुशी दोगुनी हो गई है। मॉल की लोकप्रियता, ज्यादा से ज्यादा लोगों का यहां आना और इसकी बेहतर लोकेशन के कारण यह इस सार्वजनिक तेज ईवी चार्जिंग स्टेशन के लिए एकदम सही जगह थी, जिससे इस शहर के लगातार बढ़ रहे ईवी मालिकों के लिए तेज चार्जिंग की सुविधा को आसान और सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध कराया जा सके। हालिया आंकड़े संकेत देते हैं कि उत्तर प्रदेस राज्य न केवल सबसे तेजी से बढ़ने वाले ईवी बाजारों में शामिल है, बल्कि यहां देश के सर्वाधिक इलेक्ट्रिक वाहन भी हैं।"

श्री कावूसा ने आगे कहा, “हम सरकार के उस संकल्प को भी याद रखे हुए हैं, जिसमें कहा गया है कि आगामी वर्षों में सभी सरकारी विभागों के लिए 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहनों वाला यूपी पहला भारतीय राज्य बन जाएगा। चूंकि लखनऊ इस प्रदेश की राजधानी है और सरकार यही से संचालित होती है, इसलिए जाहिर है कि यहां आगामी वर्षों में ईवी चार्जिंग सेवा की निश्चित रूप से अत्यधिक मांग होगी। इस नजरिए से, सरकार के दृष्टिकोण और लक्ष्यों के अनुरूप आगे बढ़ना, हमें बहुत संतुष्टि प्रदान करता है।”

लखनऊ स्थित फन रिपब्लिक मॉल के सलाहकार एवं प्रमुख श्री गिरीश पांडे का कहना है, “फन रिपब्लिक मॉल शहर में मनोरंजन के लिए बेहद लोकप्रिय स्थान है। चाहे खाने-पीने का मामला 



हो या शॉपिंग का, या फिर केवल दोस्तों और प्रियजनों के साथ आरामदायक दिन बिताने यूं ही बाहर जाने की बात हो, लखनऊ के लोग इसी मॉल में आते हैं। लोगों के मनोरंजन के लिए यहां वीक-डेज और वीक-एंड्स पर ढेरों एक्टिविटीज कराई जाती हैं। चार्जिंग बिजनेस के बड़े नाम स्टेटिक ने यहां चार्जिंग स्टेशन बनाया है। इससे मॉल घूमने आने वालों और अन्य ईवी मालिकों को तुरंत चार्जिंग सेवाओं तक आसान पहुंच उपलब्ध होगी। मॉल की लोकप्रियता के कारण यह ईवी चार्जिंग स्टेशन के लिए एकदम उचित स्थान है।" 

कंपनी के रूप में, स्टेटिक अपने फ्रेंचाइजीज को व्यावसायिक रूप से लाभदायक फ्रेंचाइज बिजनेस मॉडल उपलब्ध कराती है। जिससे वे लोगों के लिए उनकी रोजमर्रा की चार्जिंग आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए ईवी के चार्जिंग स्टेशन स्थापित और संचालित कर सकें। भारत में ईवी के नए-नए संस्करण पेश होने से, निवेशकों के सामने अवसर है कि वे इस नए दौर के ईवी चार्जिंग व्यापार का हिस्सा बनें और सबसे पहले अवसर लपक लेने का लाभ उठाएं।  

बीते वर्ष, स्टेटिक ने अनेक चार्जिंग स्टेशन तैयार किए, जिससे पहले से ही मजबूत उसके नेटवर्क को और वृद्धि मिल सके। इस वर्ष के अंत तक, स्टेटिक का लक्ष्य लगभग 20 हजार मजबूत चार्जिंग नेटवर्क तैयार करना है। प्रत्येक स्थान को केवल एक ही कारण से चुना गया है - वह यह कि यह अत्यधिक लोगों के आवागमन वाले स्थान पर व्यस्त मार्ग में स्थित हो।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...