Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

यूपी को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी वाला राज्य बनाने में बैंकिंग सेवाओं के माध्यम से सहयोग कर रहा है बैंक आफ महाराष्ट्र




  उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का विजन उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी वाला राज्य बनाना है और बैंक ऑफ महाराष्ट्र प्रदेश वासियों को बैंकिंग क्षेत्र में बेहतरीन सेवाएं देकर इस विजन को साकार करने की दिशा में कार्य कर रहा है। बैंक द्वारा आज कानपुर देहात जिले में पहली और कानपुर नगर में 5वीं नई शाखा का शुभारंभ किया गया है।


होटल मेरियट, लखनऊ में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बैंक ऑफ महाराष्ट्र के कार्यपालक निदेशक श्री आशीष पाण्डेय ने यह उद्‍गार व्यक्त किए।


श्री आशीष पाण्डेय ने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश हमारे देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।  हम जनसामान्य को सर्वोत्तम सेवाएं प्रदान करते हुए यहां अपनी व्यावसायिक संभावनाओं में लगातार संवर्धन कर रहे हैं। आज कानपुर नगर में कल्याणपुर एवं कानपुर देहात में नई शाखा की शुरुआत के बाद उत्तर प्रदेश राज्य में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की अब 122 शाखाएं हो गई हैं, जिनका व्यवसाय  रु.11,200 करोड़ से अधिक है। बैंक पूरे राज्य  में शाखा नेटवर्क को मजबूत करने के लिए और अधिक शाखाएं खोलने की योजना बना रहा है।


श्री आशीष पाण्डेय ने कहा कि बैंक राज्य के विकास का एक अभिन्न स्तंभ बनने के प्रमुख अवसरों पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम राज्य के नीति निर्माताओं के आभारी हैं  जो हमारे साथ सक्रिय रूप से जुड़ने और हमें अवसर देने के लिए तैयार हैं। हमें बुनियादी ढांचे के विकास, आवास और शहरी विकास जैसे प्रमुख क्षेत्रों में राज्य के लोगों की सेवा करना, एमएसएमई  के लिए  ट्रेड्स प्लेटफॉर्म का लाभ उठाना, राज्य सरकार के साथ भागीदारी करने वाले छोटे उद्योगों तक पहुँचना और उनके  साथ जुड़ना  होगा। 


उन्होंने कहा कि हम सरकार को सेवा प्रदान करने के लिए विभिन्न डिजिटलीकरण उपायों को अपना रहे हैं तथा हमने केंद्र और राज्य सरकार सहित अपने संस्थागत ग्राहकों की आवश्यकता के अनुरूप अपनी सेवाएं तैयार की हैं। देश भर में स्थित हमारे विभाग प्रौद्योगिकी के आधार पर संचालित हैं और ग्राहकों की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए “समर्पित सेल" के रूप में कार्य कर रहे हैं।

श्री आशीष पाण्डेय ने कहा कि बैंक विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से राज्य के  किसानों,   स्व-सहायता समूहों, महिला उद्यमियों और गरीबों, वंचितों और सेवारहितों की आवश्यकताओं को पूरा करते हुए राज्य के सामाजिक उत्थान और अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए समान रूप से प्रतिबद्ध है। हाल ही में एसएलबीसी उत्तर प्रदेश द्वारा वित्तीय वर्ष 22-23 के दौरान  बैंक ऑफ  महाराष्ट्र को  स्व-सहायता समूहों को ऋण (एसएचजी क्रेडिट लिंकेज)  प्रदान करने में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु पुरस्कृत किया गया है। 

वित्तीय वर्ष 2022 23 में रु. 4 लाख करोड़ का आंकड़ा पार

श्री आशीष पाण्डेय ने बताया कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में रु.4 लाख करोड़ के व्यवसाय आंकड़े को पार कर लिया है, जो वास्तव में बैंक की यात्रा में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। वित्तीय वर्ष 22-23 में बैंक के  शाखा नेटवर्क में देश भर में 2200 से भी अधिक शाखाएं हो गई हैं। बैंक लगातार वित्तीय वर्ष  20-21, वित्तीय वर्ष   21-22 और वित्तीय वर्ष  22-23 में पीएसबी के बीच व्यापार वृद्धि में शीर्ष कार्यनिष्पादन करने वाले बैंक के रूप में उभरा है। आस्ति गुणवत्ता के मामले में बैंक की सकल अनर्जक आस्तियां (GNPA) और निवल अनर्जक आस्तियां (NNPA) क्रमशः 2.47% और 0.25% पर रही हैं, जो पूरे बैंकिंग  उद्योग में सबसे कम है।  वित्तीय वर्ष 22-23 में  बैंक का ऋण-जमा (CD) अनुपात 75% से अधिक रहा है। विभिन्न तकनीक संचालित मॉनिटरिंग टूल्स से  बैंक को आस्तियों की गहन निगरानी में मदद मिली है। सभी पीएसबी के बीच बैंक ऑफ महाराष्ट्र के पास बेहतरीन कासा आधार है, जो बैंक की प्रीमियम ग्राहक सेवा को दर्शाता है। 

कस्टमर आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन

श्री आशीष पाण्डेय ने बताया कि  बैंक ऑफ महाराष्ट्र की ओर से आज होटल मेरियट में शाम 6 बजे से कस्टमर आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कस्टमर आउटरीच कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्णतः ग्राहक-अनुकूल कमर्शियल व रिटेल प्रोडक्ट के साथ अपने ग्राहकों को आत्मनिर्भर बनाना और सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता निर्मित करते हुए अधिक से अधिक ग्राहकों को इससे जोड़ना है।


"हमें इन कस्टमर कनेक्ट व आउटरीच कार्यक्रमों से दो कारणों से अत्यधिक उत्साहजनक प्रतिसाद प्राप्त हो रहा है - पहला ग्राहक फीडबैक के रूप में, जो बैंक को नई योजनाएं/ उत्पाद तैयार करने और आगे सुधार करने में मदद कर रहा है तथा दूसरा बैंक को मजबूत ग्राहक संरक्षण प्राप्त हो रहा है, जिसके परिणामस्वरूप पर्याप्त व्यावसायिक सहयोग प्राप्त हुआ है। 

उन्होंने डिजिटल बैंकिंग चैनलों के बढ़ते महत्व और ग्राहकों की उभरती आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बैंक द्वारा किए गए त्वरित और सक्रिय उपायों पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में लखनऊ अंचल के अंचल प्रबंधक श्री आदित्य प्रकाश, उप अंचल प्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह सहित अन्य प्राधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...