Skip to main content

Featured Post

बलरामपुर: तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही, बड़ी आंत काटी, गर्भ में ही फंसा रहा मृत बच्चा

बलरामपुर। जिले के तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूता के पति *पवन कुमार मिश्रा* ने अस्पताल के *डॉ. आलोक सिंह* पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी 6 माह की गर्भवती थी, तबीयत खराब होने पर उसे तुलसीपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी है और ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकालना पड़ेगा। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए प्रसूता की *बड़ी आंत काट दी* और मृत बच्चे को गर्भ में ही छोड़ दिया, जिससे प्रसूता की हालत और बिगड़ गई। जब पवन कुमार मिश्रा अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में ही मृत बच्चे की डिलीवरी हो गई। बाद में पत्नी को गोंडा और फिर लखनऊ रेफर किया गया। वह अभी जीवित है लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है। पवन मिश्रा ने डॉक्टर पर धमकी देने और समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाते हुए FIR की मांग की है। पीड़ित के साथ खड़े हुए हनुमान प्रसाद  इस मामले में अब *किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद* पीड़ित पति पवन कुमार मिश्रा को...

हिन्दवी की तीसरी वर्षगाँठ पर 'हिन्दवी उत्सव' का आयोजन

 


लखनऊ हिंदी साहित्य के संरक्षण और प्रोत्साहन के लिए समर्पित रेख़्ता फ़ाउंडेशन के उपक्रम, हिन्दवी [hindwi.org] ने अपने तीन वर्ष सफलता के साथ पूरे कर लिए हैं। अपनी तीसरी वर्षगांठ पर हिन्दवी ने 'हिन्दवी उत्सव' के रूप में 30 जुलाई, 2023 को लखनऊ के संगीत नाटक अकादमी में एक भव्य आयोजन की घोषणा की है। प्रसिद्ध साहित्यकार शिवमूर्ति मुख्य अतिथि के तौर पर उत्सव की शोभा बढ़ाएंगे।

‘हिन्दवी उत्सव’ हिन्दवी [hindwi.org] का वार्षिक साहित्यिक आयोजन है, जिसका उद्देश्य हिंदी भाषा और साहित्य की समृद्ध विरासत का जश्न मनाना और हिंदी-भाषी समुदायों तथा साहित्य-संस्कृति प्रेमियों को करीब लाना है। यह उत्सव साहित्य एवं संवाद को बढ़ावा देने और हिंदी साहित्य के अमूल्य योगदान को रेखांकित करने का एक मंच प्रदान करता है।


‘हिन्दवी उत्सव’ का उद्घाटन दोपहर 3.50 बजे शुरू होगा। विशिष्ट अतिथि, प्रसिद्ध विद्वान, महत्त्वपूर्ण साहित्यिक हस्तियाँ और भाषा प्रेमी कार्यक्रम को गरिमा प्रदान करेंगे। उद्घाटन समारोह के बाद पहला सत्र चर्चा-परिचर्चा का होगा जिसमें डॉ. ज्ञान चतुर्वेदी, शालिनी माथुर और अखिलेश जैसे प्रतिष्ठित लेखक विचारोत्तेजक विषय ‘कठिन समय में कटाक्ष’ पर चर्चा करेंगे। इसके बाद उत्सव में काव्यात्मक अभिव्यक्ति के लिए कविता संध्या(कविता पाठ) का आयोजन होगा जिसमें कवि अरुण कमल, कुमार अंबुज, अजंता देव, यश मालवीय और सविता भार्गव जैसे देशभर से आए सम्मानित कवि अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे।


कविता पाठ के बाद, साहित्य प्रेमी प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय फ्यूज़न बैंड 'षडज' द्वारा एक साहित्यिक संगीत प्रस्तुति का आनंद ले सकेंगे। कबीर के छंदों की भावपूर्ण प्रस्तुति और विभिन्न शैलियों में संगीत प्रयोगों के लिए विख्यात षडज बैंड का प्रदर्शन दर्शकों के लिए न केवल विशिष्ट अनुभव होगा बल्कि यह ‘हिन्दवी उत्सव’ की प्रयोगधर्मी संस्कृति का भी परिचायक है।


इस अवसर पर रेख़्ता फ़ाउंडेशन के संस्थापक संजीव सराफ़ ने कहा, ''हिंदी भारत के विभिन्न क्षेत्रों और समुदायों के बीच एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक-भाषाई संधि के रूप में कार्य करती है और समयानुसार विकसित और अनुकूलित होती रहती है। हिंदुस्तानी कला, साहित्य एवं संस्कृति के संरक्षण और प्रचार के लिए प्रयत्नशील रेख़्ता फ़ाउंडेशन, हिंदी भाषा के विभिन्न रंगों का जश्न मनाने के लिए 'हिन्दवी उत्सव' का आयोजन कर रहा है जो भारतीय दर्शन और जीवन शैली की रीढ़ है। ‘हिन्दवी उत्सव’ के पिछले संस्करण में साहित्य प्रेमियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से प्रेरित होकर इस वर्ष यह उत्सव अधिक बड़ा और भव्य होगा, जिसमें हिंदी साहित्य से जुड़ी प्रमुख हस्तियाँ और कलाकार एकसाथ एक मंच पर आएँगे। मैं सभी साहित्य प्रेमियों को 'हिन्दवी उत्सव' में भागीदारी करने और हमारी गौरवपूर्ण साझा सांस्कृतिक विरासत का साक्षी बनने के लिए आमंत्रित करता हूँ।''


हिंदी साहित्य को संरक्षित और प्रचारित करने की हिन्दवी (Hindwi.org) की प्रतिबद्धता अपने वार्षिक 'हिन्दवी उत्सव' के ज़रिए दृढ़ता के साथ जारी रहेगी। हिन्दवी ने भाषिक सजगता को प्रोत्साहित किया है और साहित्य प्रेमियों के लिए एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाने का प्रयास किया है जहाँ हिंदी संस्कृति के विविध पहलुओं पर संवाद से लेकर नई खोज की जा सके, उत्सव मनाया जा सके। इस प्रक्रिया में हिन्दवी, जो कि ग़ैर-लाभकारी पहल है, ने 'हिन्दवी डिक्शनरी' की घोषणा की है जो हिंदी की 11 विभिन्न बोलियों का शब्द-संग्रह है।

हिन्दवी (hindwi.org) ने प्रसिद्ध साहित्यकारों, सम्मानित कलाकारों, आकांक्षी कवियों और लेखकों सहित भाषा के प्रति समर्पित लोगों के बीच ज़रूरी अभिरुचियों को जन्म दिया है। हिन्दवी की वेबसाइट पर 1200+ कवियों, 14000+ कविताओं, 1300+ छंदों, 3000+ दोहों और 300+ लोकगीत उपलब्ध हैं। हिन्दवी का उद्देश्य है कि वह अपने इस प्रयत्न को निरंतर जारी रखे और हिंदी भाषा को सुंदर और प्रामाणिक रूप में प्रस्तुत कर पाए।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

28-29 अगस्त को लगेगा लखनऊ का प्राचीन गोगा वीर मेला, प्रेस वार्ता में कमेटी ने कहा- ये हमारी आन-बान-शान

  लखनऊ के प्राचीनतम गोगा वीर-गुरु गोरखनाथ मेले में झूले की अनुमति न मिलने पर मेला समिति में रोष, प्रेस वार्ता कर जताया विरोध *लखनऊ।* राजधानी के सबसे प्राचीन मेलों में शुमार *गुरु गोरखनाथ एवं गोगा वीर चौहान (जाहरवीर) मेले* के आयोजन को लेकर आज एक *प्रेस वार्ता* का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में *मेला कमेटी के अध्यक्ष राज किरण राज एवं समस्त पदाधिकारियों* ने प्रशासन द्वारा मेले में झूले की अनुमति न दिए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया। अध्यक्ष राज किरण राज ने कहा कि, _"अगर मेले में झूले नहीं होंगे तो महिलाओं और बच्चों को आनंद नहीं आएगा। मेला तो बच्चों और महिलाओं के बिना अधूरा है। झूले ही मेले की जान होते हैं।"_ उन्होंने बताया कि यह मेला *लखनऊ के प्राचीनतम मेलों में से एक* है। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि हमारे समाज की *आन, बान और शान का प्रतीक* है। इस मेले में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु बाबा गोगा वीर और गुरु गोरखनाथ जी का आशीर्वाद लेने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार इस मेले के आयोजन में *बाधा डालने का प्रयास* किया जा रहा है। जानबूझकर अड़ंगे लगाए जा...