Skip to main content

Featured Post

राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम में "ट्राईसेंस क्लिनिक" का भव्य शुभारंभ

राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम क्षेत्र में आज *डॉक्टर आस्था, MBBS, MS - ENT * के *ट्राईसेंस क्लिनिक* का भव्य शुभारंभ किया गया।  क्लिनिक का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य लोग, डॉक्टर और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। क्लिनिक में उपलब्ध सुविधाएं डॉक्टर आस्था ने बताया कि ट्राईसेंस क्लिनिक में कान, नाक और गले से जुड़ी सभी बीमारियों की जांच और उपचार अत्याधुनिक उपकरणों के साथ किया जाएगा। क्लिनिक का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को सस्ती, गुणवत्तापूर्ण और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। जेनेक्स पैथोलॉजी लैब दे रही 4 साल से सेवा इस अवसर पर *डॉक्टर आदर्श* द्वारा संचालित *जेनेक्स पैथोलॉजी लैब* का भी उल्लेख किया गया। जेनेक्स पैथोलॉजी लैब पिछले 4 वर्षों से जानकीपुरम क्षेत्र में लोगों को विश्वसनीय पैथोलॉजी जांच सेवाएं प्रदान कर रही है। बहुत जल्द लैब में एक-रे सीटी स्कैन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होगी।क्लिनिक और लैब के समन्वय से मरीजों को एक ही स्थान पर जांच और उपचार की सुविधा मिल सकेगी। डॉक्टर आस्था ने कहा कि "हमारा प्रयास है कि जानकीपुरम और आसपास के क्षेत...

उत्तर प्रदेश कि सरकार और गरीना, के मध्य एक स्ट्रेटेजिक पार्ट्नरशिप और एमओयू पर किये हस्ताक्षर



लखनऊ उत्तर प्रदेश 28 जुलाई 2023 - राज्य उत्तर प्रदेश कि सरकार और गरीना जिसकी स्थापना और मुख्यालय सिंगापुर में और जो एक विश्वविख्यात गेम कंपनी है, के मध्य एक स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप और एमओयू पर हस्ताक्षर किये जिसमे योट्टा के स्थानीय डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर का उपयोग होगा ।

यह कि मार्च 2023 में बनी खेल नीति में ई-स्पोर्ट्स को शामिल करने के बाद उत्तर प्रदेश देश पहला ऐसा

राज्य बन गया जिसके कार्यक्रम में प्रदेश भर के युवाओं को ई-स्पोर्ट्स के लिए प्रोत्साहित किया गया जिसके चलते समग्र राज्य को भारत में ई-स्पोर्ट्स और गेम उद्योग के कार्यक्रम को विकसित करने के लिए शामिल कर इस निती के अंतर्गत खेल विकास एवं प्रोत्साहन के कार्यक्रम में युवाओं को शामिल किया जा रहा है ।

राज्य को एक अग्रणी वैश्विक ईस्पोर्ट्स और गेम डेवलपर के साथ-साथ प्रकाशक के रूप में भी गरीना द्वारा दुनिया भर में भारतीय ईस्पोर्ट्स प्रतिभा को विकसित करने और प्रदर्शित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय ईस्पोर्ट्स कार्यक्रम और टूर्नामेंट आयोजित किया जाने का कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस दृष्टिकोण के मद्देनजर इसके समर्थन में योटा भारत में गरीना की पसंद का सेवा प्रदाता के रूप में कार्य करेगा जिसमे (ग्रेटर नोएडा यूपी में अपने अत्याधुनिक डेटा सेंटर पार्क सहित) करते हुए डेटा सेंटर होस्टिंग सेवाओं के लिए को लोकेशन क्लाउड बेअर मेटल साइबर सुरक्षा और नेटवर्क कनेक्टिविटी आदि प्रदान करेगा ताकि भारत में गरीना के उत्पाद की पेशकश का निर्यात सहित समर्थन किया जा सके।


उत्तर प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव खेल श्री नवनीत सहगल एवं सी लिमिटेड के सह-संस्थापक एवं

मुख्य परिचालन अधिकारी श्री ये गैंग और श्री सुनील गुप्ता सह-संस्थापक और सीईओ योट्टा द्वारा भी अनुबंध में हस्ताक्षर किया गया जिसके तहत श्री ये गैंग गरीना की सेवाओं के लिए भारत में व्यापक डेटा सेंटर और क्लाउड होस्टिंग प्रदान करने के लिए अपनी सहमति प्रदान की है ।


उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में  ई-स्पोर्ट्स के लिए किये गये अनुबंध से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होगा। प्रदेश में ई-स्पोर्ट्स का बड़ा इन्फ्रास्ट्रक्चर मिलने से खेलों को बढ़ावा मिलेगा।

वहां उप्स्थित श्री नवनीत सहगल - आईएएस - अपर मुख्य सचिव - खेल विभाग, उत्तर प्रदेश शासन ने

कहा कि । “यूपी लगातार भारत की खेल का राजधानी बन रहा है। ईस्पोर्ट्स में हमारा उज्जवल भविष्य है

और हम उत्साहित हैं कि यह पहली बार है जब गरीना जैसे वैश्विक ब्रांड ने टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए यूपी को चुना। ईस्पोर्ट्स में हमारा भविष्य है और उत्तर प्रदेश को सबसे आगे होने पर गर्व है। हम सफल सहयोग की आशा करते हैं। हमने हाल ही में सबसे सफल खेलो इंडिया - यूनिवर्सिटी गेम्स, एशियन यूथ हैंडबॉल चैंपियनशिप, कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप, और आईटीएफ मेन्स $25k का सफल आयोजन किया और अब सितंबर में डेविस कप और मोटोजीपी की मेजबानी के लिए हम अपने आप को तैयार कर रहे हैं। आज प्रदेश में खेल वास्तव में राज्य की सॉफ्ट पावर बन गया है।”

श्री दर्शन हीरानंदानी योट्टा के अध्यक्ष और सह-संस्थापक ने कहा कि “योट्टा न केवल उद्यमों, स्टार्टअप और सरकारों के लिए बल्कि शीर्ष हाइपर स्केलर्स और गरीना जैसी अग्रणी वैश्विक प्रौद्योगिकी फर्मों के लिए एकपसंदीदा डेटा सेंटर क्लाउड सेवा प्रदाता बनने के लिए प्रतिबद्ध है। हमें इस साझेदारी के माध्यम से एक

जीवंत ईस्पोर्ट्स पारिस्थितिकी तंत्र के विकास का समर्थन करने में सक्षम होने पर भी गर्व है।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जानकीपुरम्, लखनऊ ने जेईई मेन्स (जनवरी 2026) में उत्कृष्ट परसेंटाइल प्राप्त करने वाले अपने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर श्यामल शुक्ला (99.34 परसेंटाइल), रुद्राक्ष पटेल (96.43 परसेंटाइल), विश्वास सिंह मोर्य (95.39 परसेंटाइल), हर्षिता सिंह (91.97 परसेंटाइल), पियुष कुमार यादव (90.48 परसेंटाइल), अभिनव पांडेय (89.78 परसेंटाइल), आयुष कुमार (87.04 परसेंटाइल) तथा अनमोल मिश्रा (85.31 परसेंटाइल) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान डीजीएम श्री आशुतोष ने प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहने की प्रेरणा ही। प्रधानाचार्या सुश्री एकता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। कॉलेज डीन श्री नितेश सिंह, आरएनडी हेड शिवा कुमार ने विद्यार्थियों की सफलता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए उनकी निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी की सराहना की। वाइस प्रिंसिपल श्री सनेश कुमार धीमान ने भी विद्यार्...

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने प्रदेश स्तरीय बैठक कर बनाई रणनीति

लखनऊ ,उ०प्र० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि०) की समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ से विभाग प्रमुख (पूर्ण कालिक संगठन मंत्री) अश्वनी शुक्ला जी, उ०प्र० राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष व भारतीय मजदूर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ हरिशरण मिश्रा जी एवं उनके प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठा० मयंक प्रताप सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, इस बैठक में प्रदेश के समस्त जनपदों एवं मण्डलों से आये पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यस्त संविदा कर्मचारियों की गम्भीर समस्याओं का प्रकाश डालते हुये आगामी समय में कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमितीकरण/समान कार्य समान वेतन, वेतन बढ़ोत्तरी, जॉब सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा अथवा स्वास्थ्य बीमा शामिल हैं एवं इसके साथ ही कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में आ रही समस्याओं क...